NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 25 पर्यावरण संबंधी संस्थाएं एवं संगठन
NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 25. पर्यावरण संबंधी संस्थाएं एवं संगठन – आज हम आपको एनआईओएस कक्षा 12 पर्यावरण विज्ञान पाठ 25 पर्यावरण संबंधी संस्थाएं एवं संगठन के प्रश्न-उत्तर (Environment Related Institutions And Organisations Question Answer) के बारे में बताने जा रहे है । जो विद्यार्थी 12th कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यह प्रश्न उत्तर बहुत उपयोगी है. यहाँ एनआईओएस कक्षा 12 पर्यावरण विज्ञान अध्याय 25 (पर्यावरण संबंधी संस्थाएं एवं संगठन) का सलूशन दिया गया है. जिसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप NIOSClass 12th Environmental Science 25 पर्यावरण संबंधी संस्थाएं एवं संगठन के प्रश्न उत्तरोंको ध्यान से पढिए ,यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होंगे.
NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 25 Solution – पर्यावरण संबंधी संस्थाएं एवं संगठन
प्रश्न 1. भारत की राष्ट्रीय एजेंसियों के नाम बताओ।
उत्तर- भारत की राष्ट्रीय एजेसियाँ निम्न हैं- (i) पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, (ii) केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, (iii) राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, (iv) वन्य जीवों के लिए भारतीय बोर्ड।
प्रश्न 2. MOEF के मुख्य कार्य क्या हैं?
उत्तर – MOEF (Ministry of Environment and For- est) पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, जिसका कार्य देश में पर्या केन्द्रीय सरकार की एजेंसी है एवं वन विकास कार्यक्रमों की योजना तैयार करना, उनका प्रचार, समन्वयन, निरीक्षण तथा क्रियान्वयन करना है।
प्रश्न 3. CPCB की स्थापना कब हुई ?
उत्तर- CPCB (Central Pollution Control Board) केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थापना सितम्बर 1974 में हुई।
प्रश्न 4. निम्न को विस्तारित कीजिए – CPCB, NAAQM तथा IBWL
उत्तर – CPCB – Central Pollution Control Board (केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड)
NAAQM-National Ambient Air Quality Monitor- ing Programme (राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणता मॉनिटरिंग कार्यक्रम)
IBWL-Indian Board for Wild Life (वन्य जीवों के लिए भारतीय बोर्ड)
प्रश्न 5. IBWL की पुनर्स्थापना कब हुई तथा इस संगठन के मुखिया कौन हैं?
उत्तर – IBWL वन्य जीवों के संरक्षण के लिए भारतीय बोर्ड है, जिसकी पुनर्स्थापना 7 दिसम्बर 2001 में हुई तथा इस संगठन के मुखिया भारत के प्रधानमंत्री हैं।
प्रश्न 6. UNEP का पूरा अर्थ बताइए। इसे किसने बनाया तथा इसका मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर – UNEP – United Nations Environment Programme अर्थात् संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम | इसका गठन यूनाइटेड नेशन्स की जनरल एसेम्बली द्वारा किया गया तथा इसका मुख्यालय नैरोबी (केन्या) में है।
प्रश्न 7. UNEP किस प्रकार के कार्यक्रमों को सहायता देता है एवं किसका क्रियान्वयन करता है?
उत्तर– UNEP सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण संबंधी विकास प्रोजेक्टों के क्रियान्वयन एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने का कार्य करता है।
प्रश्न 8. WHO का पूरा अर्थ क्या है एवं इसका मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर– WHO का पूरा अर्थ World Health Orzanisation (विश्व स्वास्थ्य संगठन) है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी व्यक्तियों द्वारा स्वास्थ्य का उच्चतम संभावित स्तर प्राप्त करना है। इसके लिए रोगों से लड़ाई विशेषकर संक्रामक रोगों से एवं विश्व के लोगों में सामान्य स्वास्थ्य को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य है।
प्रश्न 9. मानव प्रयासों द्वारा जड़ से मिटाई गई इतिहास में पहली बीमारी कौन सी है?
उत्तर – Small Pox (चेचक ) मानव प्रयासों द्वारा जड़ से मिटाई गई इतिहास में पहली बीमारी है।
प्रश्न 10. HELI का पूरा अर्थ क्या है?
उत्तर- HELI – Health and Environmental Link Initia- tive (हैल्थ तथा एन्वायरनमेंटल लिंक इनीशिएटिव)
प्रश्न 11. FAO का गठन किसने किया? इसका एक मुख्य कार्य बताइए |
उत्तर- FAO (Food and Agriculture Organisation) संयुक्त राष्ट्र का खाद्य एवं कृषि संगठन का गठन UNO द्वारा हुआ था। इसका मुख्य उद्देश्य है भुखमरी पर विजय पाना ।
प्रश्न 12. CSD का पूरा नाम क्या है? इसकी स्थापना कब हुई?
उत्तर- CSD-Commission on Sustainable Develop- ment (सतत विकास आयोग ) । इसकी स्थापना दिसम्बर, 1992 में हुई थी।
प्रश्न 13. UNFCCC का लक्ष्य क्या है?
उत्तर – UNFCCC – United Nations Framework Con- vention Climate Change. यह एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है, जो यह निश्चित करती है कि वैश्विक ऊष्मण को कम करने के लिए क्या किया जाए तथा तापमान में जो निश्चित बढ़त है, उसके साथ किस प्रकार से तालमेल बैठाया जाए।
प्रश्न 14. क्योटो प्रोटोकॉल क्या है तथा इसे कब मान्यता मिली?
उत्तर – UNFCCC के कार्य को प्रभावित करने के लिए क्योटो प्रोटोकॉल 16 फरवरी 2005 में लागू किया गया। क्योटो प्रोटोकॉल एक अंतर्राष्ट्रीय एवं कानूनी रूप से बाध्य करने वाला समझौता है, जो ग्रीन हाऊस गैसों के उत्सर्जन को पूरे विश्व में कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रश्न 15. IUCN का पूरा नाम क्या है तथा इसका मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर – IUCN – International Union for Conservation of Nature (प्रकृति के संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय संगठन) है। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा (इंग्लैंड) में है।
प्रश्न 16. WWF की स्थापना कब और कहाँ हुई?
उत्तर- WWF-World Wild Fund for Nature की स्थापना सितम्बर, 1961 को स्विट्जरलैंड के मोर्जेस में एक धर्मार्थ ट्रस्ट के रूप में हुई। इसका उद्देश्य विश्व की जंतुजात, पादप जात, भूमि, वन आदि का संरक्षण है।
प्रश्न 17. WWF का वर्तमान पूरा नाम क्या है एवं इसका पहले का पूरा नाम क्या था ?
उत्तर- WWF का वर्तमान पूरा नाम वल्ड वाइल्ड फंड है जबकि इसका पहले का पूरा नाम वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड था ।
प्रश्न 18. विश्व की अधिकांश जैव विविधताएं किन परिस्थितिकी तंत्रों में होती हैं ?
उत्तर- विश्व की अधिकांश जैव विविधताएं वनों तथा महासागरों में पाई जाती हैं।
प्रश्न 19. TERI का पूरा नाम क्या है और इसका मूल प्रयोजन क्या है?
उत्तर– TERI – Tata Energy Research Institute (टाटा ऊर्जा शोध संस्थान) इसकी स्थापना 1974 में हुई थी। इस संस्था का मूल प्रयोजन पृथ्वी के सीमित ऊर्जा भंडारों के तेजी से घटने की
गंभीर समस्या का समाधान खोजना है।
प्रश्न 20. ‘डाऊन टू अर्थ’ क्या है?
उत्तर- डाऊन टू अर्थ CSE द्वारा प्रकाशित एक पर्यावरणीय पाक्षिक पत्रिका है।
प्रश्न 21. कल्पवृक्ष की स्थापना कब हुई और इसके द्वारा किये जाने वाले मुख्य कार्य क्या हैं?
उत्तर – कल्पवृक्ष की स्थापना 1979 में हुई। इसके द्वारा किए जाने वाले मुख्य कार्य हैं-पर्यावरणीय जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण के लिए लघु नाटक आदि, शोध एवं पर्यावरण के मुद्दों से संबंधित मुकदमे तथा पर्यावरण से संबंधित अन्य क्षेत्र ।
प्रश्न 22. डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स का क्या लक्ष्य है?
उत्तर- डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स (Development Alterna tives) का मुख्य लक्ष्य है सतत् राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देना।
प्रश्न 23. सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना किसने की ? यह संगठन किस प्रकार कार्य करता है?
उत्तर – सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना डॉ. बिंदेश्वर पाठक ने 1970 में की थी। यह एक समाज सेवी संगठन है जो मानवाधिकार, पर्यावरणीय स्वच्छता, गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोत, कचरा प्रबंधन अपशिष्ट प्रबंधन एवं शिक्षा द्वारा सामाजिक परिवर्तन जैसी सेवाएं प्रदान करता है।
पर्यावरण संबंधी संस्थाएं एवं संगठन के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1. CPCB का पूरा नाम क्या है और उसके मुख्य कार्य क्या हैं?
उत्तर – CPCB का पूरा नाम Central Pollution Control Board (केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) है। यह एक वैधानिक संगठन है जिसकी स्थापना सितम्बर 1974 में जल कानून के तहत हुई।
CPCB का मुख्य उद्देश्य जल और वायु प्रदूषण का नियंत्रण और बचाव है। इसके लिए, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के लिए CPCB तकनीकी सेवाएं प्रदान करता है। केन्द्रीय सरकार को जल और वायु प्रदूषण नियंत्रण और वायु की गुणवत्ता बढ़ाने की सलाह दी जाती है।
जल एवं वायु प्रदूषण से संबंधित समस्याओं और उनके नियंत्रण, निवारण तथा कटौती से संबंधित शोध को कार्यान्वित करना एवं उनका समर्थन करना; राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की योजना एवं संचालन; राज्य बोर्डों को तकनीकी सहायता एवं दिशा-निर्देश; और जल एवं वायु प्रदूषण के नियंत्रण, निवारण तथा कटौती के लिए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की योजना एवं संचालन, जल एवं वायु प्रदूषण के नियंत्रण, निवारण तथा कटौती में कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के प्रशिक्षण की योजना एवं व्यवस्था करना, जल एवं वायु प्रदूषण के नियंत्रण, निवारण तथा कटौती में कार्यक्रमों के बारे में व्यापक जन जागरूकता लाने के लिए हम जन-संचार व्यवस्था प्रदान करना आदि इसके प्रमुख कार्य हैं।
प्रश्न 2. रियो +10 क्या है और यह कहाँ हुआ था?
उत्तर- मानव पर्यावरण पर यूनाइटेड नेशन्स जनरल एसेंबली की स्टकहोम (स्वीडन) में हुई एक कान्फ्रेंस ने UNEP को बनाया था। 1992 में रियो डी जेनेरियो में पर्यावरण एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र कान्फ्रेंस हुआ, और 2002 में जोहान्सबर्ग में सतत विकास पर सम्मेलन हुआ। 2002 में जोहान्सबर्ग में हुए रियो +10 विश्व शीर्ष सम्मेलन में निरंतर विकास का नाम है। नैरोबी (केन्या) इसकी राजधानी है।
प्रश्न 3. भारत में वन्य जीव संरक्षण संस्था कौन-सी है और उसे क्या कहा जाता है?
उत्तर- भारत में वन्य जीव संरक्षण संस्था को IBWL- Indian Board for Wild Life कहते हैं। यह एक अहम सलाहकार संस्था है तथा इसके अध्यक्ष भारत के माननीय प्रधानमंत्री होते हैं।
प्रश्न 4. यूनाइटेड नेशन्स (संयुक्त राष्ट्र) की कौन सी एजेन्सी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरणीय कार्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देश नीति निर्धारित करती है?
उत्तर – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरणीय कार्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देशों को UNEP-United Nations Environment Programme ने बनाया है। UNEP वैश्विक पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण नीति बनाती है और सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करती है। यह कई विषयों पर काम करता है, जैसे वायुमंडल, समुद्री और स्थलीय पारितंत्र।
प्रश्न 5. WHO द्वारा 1980 में कौन-सी बीमारी को जड़ से खत्म कर दिया गया था ?
उत्तर– WHO द्वारा 1980 में Small Pox या चेचक बीमारी को जड़ से खत्म कर दिया गया था। यह इतिहास में पहली ऐसी बीमारी थी, मानव प्रयास द्वारा पूरी तरह से मिटा दी गई थी।