NIOS Class 12 Biology Chapter 1 जीवन की उत्पत्ति एवं विकास और वर्गीकरण से परिचय

NIOS Class 12 Biology Chapter 1 जीवन की उत्पत्ति एवं विकास और वर्गीकरण से परिचय

NIOS Class 12 Biology Chapter 1. जीवन की उत्पत्ति एवं विकास और वर्गीकरण से परिचय – NIOS कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जो अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनआईओएस कक्षा 12th जीव विज्ञान अध्याय 1 (जीवन की उत्पत्ति एवं विकास और वर्गीकरण से परिचय) के लिए समाधान दिया गया है. इस NIOSClass 12 Biology Chapter 1. Origin and Evolution of Life and Introduction to Classification की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसे आप अच्छे से पढ़े यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होगा .हमारी वेबसाइट पर NIOS Class 12 Biology के सभी चेप्टर के सलुसन दिए गए है .

NIOS Class 12 Biology Chapter 1 Solution – जीवन की उत्पत्ति एवं विकास और वर्गीकरण से परिचय

प्रश्न 1. लगभग कितने वर्ष पूर्व पृथ्वी का निर्माण हुआ था ?
उत्तर- लगभग 5 अरब वर्ष पूर्व पृथ्वी का निर्माण हुआ था।

प्रश्न 2. जीवन की उत्पत्ति के रसायनसंश्लेषी सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था?
उत्तर– ए.आई. ओपेरिन ने जीवन की उत्पत्ति के रसायन- संश्लेषी सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था।

प्रश्न 3. ऊर्जा का एक स्रोत बताइए जिसका प्रयोग आरम्भिक वातावरण में रासायनिक संयोजन के लिए किया गया।
उत्तर – पराबैंगनी किरणों व विद्युत विसर्जन (तड़ित ) व ऊष्मा – इन सभी के मिलने पर रासायनिक अभिक्रियाएं हुईं।

प्रश्न 4. जीवन का उद्भव कहाँ हुआ-जल में या स्थल में?
उत्तर – जीवन का उद्भव जल में हुआ।

प्रश्न 5. सहपुंजित (Coacervates) क्या है?
उत्तर– विभिन्न प्रकार के अणुओं के बड़ी संख्या में पारस्परिक संयोजन से बहु-आणविक सम्मिश्र समष्टि विकसित हुई । जीवन जैसे अणुओं की समष्टि सहपुंजित कहलाती है।

प्रश्न 6. जीवन के उद्भव में, सर्वप्रथम अकार्बनिक यौगिकों से बड़े अणु निर्मित हुए। ऐसे किन्हीं दो बड़े अणुओं का नाम बताइए ।
उत्तर – वसीय अम्ल तथा अमीनो अम्ल |

प्रश्न 7. उन दो वैज्ञानिकों के नाम बताइए जिन्होंने प्रयोगात्मक
तौर पर ओपेरिन की संकल्पना की जाँच का प्रयास किया। उत्तर-स्टैनले मिलर व हेरॉल्ड सी. यूरे ने प्रयोगात्मक तौर पर ओपेरिन की संकल्पना की जाँच का प्रयास किया।

प्रश्न 8. जैव विकास की परिभाषा लिखिए ।
उत्तर – ए सर्वनिष्ठ पूर्वज से धीमी और क्रमिक परिवर्तन की प्रक्रिया के परिणामस्वरूप हुए रूपांतरण द्वारा विकास को जैव विकास कहते हैं।

प्रश्न 9. किसी एक ऐसे जीवाश्म प्राणी का नाम बताइए, जो सरीसृपों और पक्षियों के बीच कड़ी का कार्य करता है।
उत्तर- आर्किआप्टेरिक्स एक ऐसा जीवाश्म प्राणी है, जो सरीसृप व पक्षी वर्ग के बीच एक संयोजी कड़ी है।

प्रश्न 10. मनुष्य का कौन-सा अंग पक्षियों के पंखों का समजात है ?
उत्तर – मनुष्य की भुजाएं / अग्रपाद पक्षियों के पंखों के समजात हैं।

प्रश्न 11. अवशेषी अंग की परिभाषा दीजिए ।
उत्तर – अवशेषी अंग शरीर का कोई भी छोटा, हासित या अपूर्ण रूप से विकसित (अक्रियात्मक) अंग है, जो किसी पूर्वज में पूर्णत: विकसित रहा होगा ।

प्रश्न 12. जीवों के बीच संयोजी कड़ी का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर – सरीसृप व पक्षी वर्ग के बीच एक जीवाश्म पक्षी आर्किआप्टेरिक्स संयोजी कड़ी है।

प्रश्न 13. आणविक जीव विज्ञान से जैव विकास का समर्थन करने वाले दो उदाहरण दें।
उत्तर- (i) डी.एन.ए. सभी जीवों का आनुवंशिक पदार्थ है।
(ii) सभी जीवों में प्रोटीन संश्लेषण के लिए प्रतिलेखन व स्थानांतरण के मूलभूत सोपान समान हैं।

प्रश्न 14. प्राकृतिक वरण का सिद्धान्त किसने दिया था ?
उत्तर- प्राकृतिक वरण का सिद्धान्त चार्ल्स डार्विन ने दिया था।

प्रश्न 15. डार्विन के सिद्धान्त के नए प्रतिपादनों को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर– डार्विन के सिद्धान्त के नए प्रतिपादनों को नव-डार्विन सिद्धान्त या आधुनिक संश्लेषी सिद्धान्त के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 16. चार्ल्स डार्विन के विकास संबंधी दो मुख्य योगदान क्या हैं?
उत्तर- (i) समस्त प्राणी अपने पूर्वजों से एक-दूसरे से संबंधित हैं।

(ii) उन्होंने विकास की एक प्रक्रिया सुझाई और इसका नाम प्राकृतिक वरण दिया।

प्रश्न 17. नव-डार्विनवाद की दो प्रमुख बातें क्या हैं?
उत्तर– (i) विकास की इकाई जनसंख्या है, जिसका स्वयं का अपना जीन पूल होता है। जीन पूल किसी भी जनसंख्या के सभी विभिन्न जीनों का एक समूह है।

(ii) प्राकृतिक वरण द्वारा उन परिवर्तनों का चयन कर लिया जाता है, जो प्राणी को पर्यावरण के प्रति अनुकूलन उत्पन्न करने में सहायक होते हैं।

प्रश्न 18. ‘विभेदी जनन’ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – अनुकूल आनुवंशिक परिवर्तन वाली संतानें अधिक पैदा होती हैं। इसे विभेदित जनन कहते हैं।

प्रश्न 19. जैव परिवर्तन के स्रोतों की सूची बनाइए ।
उत्तर – जैव परिवर्तन से तात्पर्य किसी समष्टि के सदस्यों में विविधताओं से है। जैव परिवर्तन के विभिन्न स्रोत उत्परिवर्तन, आनुवांशिक पुनर्योजन, जीन प्रवाह व आनुवांशिक विचलन हैं।

1. उत्परिवर्तन- एक जीन में आकस्मिक आनुवांशिक परिवर्तन उत्परिवर्तन कहलाता है, जो कई जीनों को अपने प्रभाव में ले सकता है।
2. आनुवांशिक पुनर्योजन – लैंगिक प्रजनन के फलस्वरूप माता-पिता के गुणसूत्र युग्मज निर्माण में जीन के विभिन्न संयोजनों के प्रमुख कारक होते हैं, जिससे विविधता उत्पन्न होती है।
3. जीन प्रवाह – लैंगिक प्रजनन के दौरान निकट संबंधी समष्टियों के जीनों के मिश्रण की संभावना जीन प्रवाह कहलाती है।
4. आनुवांशिक विलचन – जब कोई समष्टि एक बड़ी समष्टि से अलग होती है, तो उस छोटी समष्टि में बड़ी समष्टि के प्रतिनिधि जीन होते हैं, जो समयानुकूल उप-स्पीशीजों या स्पीशीजों की छोटी समष्टि के रूप में विकसित होते हैं।

प्रश्न 20. औद्योगिक अतिकृष्णता ( मेलेनिज्म) कहने का तात्पर्य क्या है? एक या दो वाक्यों में उत्तर दें ।
उत्तर– मानव की औद्योगिक गतिविधियों से पर्यावरण बदलता है। इस समय, स्पीशीजों को बचाने में प्राकृतिक वरण महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए, पपर्डशलभ ने ब्रिटिश औद्योगिक क्रांति के दौरान काले रंग से हल्के चितकबरे पंखों वाले मॉथ में बदलाव किया क्योंकि काला रंग पक्षियों को देखने में आसान था। इस तरह की घटनाएं औद्योगिक अतिकृष्णता हैं।

प्रश्न 21. सार्वमिश्रित (पैनमिक्टिक) समष्टि क्या है ?
उत्तर – सार्वमिश्रित (पैनमिक्टिक) समष्टि का उद्भव यादृच्छिकरूप से लैंगिक संगम के कारण जीनों के यादृच्छिक रूप से मिलने से होता है।

प्रश्न 22. हार्डी – वायनबर्ग नियम के अनुसार (p + q) 2= होता है | इस गणितीय अभिव्यक्ति की व्याख्या करें।
उत्तर – हार्डी वायनबर्ग नियमानुसार (p +q )2 = 1 जबकि p 9 एक जीन के दो युग्मविकल्पी (ऐलील) हैं, जिनकी और आवृत्तियाँ पीढ़ी दर पीढ़ी एक ही रहती हैं, यदि उनमें कोई उत्परिवर्तन अथवा वरण आदि न हुआ हो ।

प्रश्न 23. उन वैज्ञानिकों के नाम बताइए जिन्होंने निम्नलिखित की प्रस्तावना की-
(a) द्विनाम पद्धति
(b) पाँच जगत वर्गीकरण
उत्तर- (a) द्विनाम पद्धति – कैरोलस लीनियस ।
(b) पाँच जगत वर्गीकरण- आर. एच. व्हीटेकर ।

प्रश्न 24. पृथ्वी पर प्रकट होने वाले सर्वप्रथम जीव कौन थे ?
उत्तर – पृथ्वी पर सर्वप्रथम विकसित होने वाले जीव बैक्टीरिया (जीवाणु) थे।

प्रश्न 25. फैमिली के पूर्ववर्ती व अग्रवर्ती वर्गीकरण श्रेणी क नाम बताएं।
उत्तर- फैमिली के पूर्ववर्ती जीनस (वंश) व अग्रवर्ती क्लास श्रेणी आती है।

प्रश्न 26. ऑर्डर स्तर से ऊपर आने वाली श्रेणियों का नाम सही-सही क्रम में लिखें।
उत्तर- 1. जगत
2. फाइलम
3. क्लास
4. ऑर्डर
5. फेमली
6. जीनस
7. स्पीशीज

प्रश्न 27. निम्नलिखित को उनके सही रूप में फिर से लिखें-
(a) Mangifera Indica
(b) Homo Sapiens
(c) Felis Leo
उत्तर- (a) Mangifera indica
(b) Homo sapiens
(c) Felis leo

प्रश्न 28. निम्नलिखित को उनके सही जगत में लिखें-
(a) दूध से दही बनाने वाले बैक्टीरिया
(b) गाय
(c) घास
(d) अमीबा
(e) ब्रेड फफूंदी
उत्तर- (a) दूध से दही बनाने वाले बैक्टीरिया – मोनेरा
(b) गाय – एनिमेली
(c) घास – प्लांटी
(d) अमीबा – प्रोटिस्टा
(e) ब्रेड फफूंदी – फंजाई

प्रश्न 29. विषाणुओं (वाइरसों) का कोई एक लक्षण बताइए जिसके आधार पर इन्हें निर्जीव माना जाता है।
उत्तर – वाइरस स्वयं जनन नहीं कर पाते, इसलिए वे निर्जीव माने जाते हैं तथा ये अकोशिकीय हैं और इनके क्रिस्टल बनाए जा सकते हैं।

प्रश्न 30. एक रसायन का नाम बताएं जो वाइरसों व अन्य सभी जीवों में भी पाया जाता है।
उत्तर – न्यूक्लिक अम्ल या प्रोटीन सभी वाइरस व अन्य सभी जीवों में भी पाया जाता है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top