उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख खनिज संसाधन

उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख खनिज संसाधन

उत्तर प्रदेश राज्य खनिज संसाधन के दृष्टिकोण से एक महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रदेश के विन्ध्य क्षेत्र की पर्वत श्रृंखला के मध्य विभिन्न प्रकार की खनिज सम्पदाओं का भण्डार है। राज्य में उपलब्ध सभी खनिज पदार्थ मुख्य रूप से 9 जिलों में केन्द्रित हैं – आगरा, ललितपुर, झाँसी, चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज, मिर्जापुर, महोबा एवं सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश में 1955 में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की स्थापना की गई तथा 1974 में उत्तर प्रदेश राज्य खनिज विकास निगम की स्थापना की गई तथा उत्तर प्रदेश की पहली खनिज नीति दिसंबर 1998 में घोषित की गई .इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पाए जाने वाले खनिजों की सूची दी जा रही है.

उत्तर प्रदेश में पाए जाने वाले खनिज संसाधनों का विवरण

क्रम संख्या खनिज का नाम जिलों का नाम
1. हीरा बाँदा, मिर्जापुर
2. सोना शारदा और रामगंगा की रेट में, परसोई क्षेत्र (सोनभद्र),बेरवार (ललितपुर)
3. यूरेनियम ललितपुर
4. चूना पत्थर गुरुमा-कनाच-बासुहारी (मिर्जापुर), कजराहत (सोनभद्र)
5. बाक्साइट बाँदा, वाराणसी,ललितपुर
6. पोटाश लवण इलाहाबाद, चंदौली, बांदा, झाँसी, सोनभद्र
7. डोलोमाइट बारी (सोनभद्र), बांदा
8. कांच बालू शंकरगढ़,लोहरगढ़ (इलाहाबाद) ,बरगढ़ (बांदा),अलीगढ़, चित्रकूट
9. पोटाश लवण इलाहाबाद, चंदौली, बांदा, झाँसी, सोनभद्र
10. एंडालुसाइट सोनभद्र, मिर्जापुर
11.
सेलखडी (लिखने की खड़िया) हमीरपुर, झाँसी
12. पाइराइट्स सोनभद्र
13. रॉक फास्फेट ललितपुर
14. गेरू बांदा
15. सिल्लीमेनाइट सोनभद्र
16. चाइना क्ले बाँदा, सोनभद्र
17. कैल्साइट मिर्जापुर
18. लौह अयस्क ललितपुर
19. ग्रेनाइट बांदा, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा
20. डायस्पोर झाँसी, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
21. सैंड स्टोन मिर्जापुर
22. जिप्सम झाँसी, हमीरपुर
23. एस्बेस्टस मिर्जापुर, झाँसी
24. संगमरमर मिर्जापुर, सोनभद्र
25. फेल्सपार झाँसी

उत्तर प्रदेश में पाये जाने वाले कुछ खनिज व उनके प्राप्ति के स्थल निम्नलिखित है|

  • चूना पत्थर –   उत्तर प्रदेश में चूना पत्थर मिर्जापुर जिले के गुरुमां, कनाच, बाबूहारी  तथा सोनभद्र के कजराहट क्षेत्र में पाया जाता है
  • कोयला – सिंगरौली (सोनभद्र)
  • बाक्साईट – राजौन (चित्रकूट), चंदौली
  • डोलोमाइट – बारी (सोनभद्र)
  • कांच बालू – लाला पुर (इलाहाबाद), बरगढ़ (चित्रकूट)
  • पोटाश लवण – इलाहाबाद, चंदौली, झाँसी
  • सेलखड़ी – हमीरपुर, झाँसी
  • पाईराइट्स – सोनभद्र
  • रॉक फास्फेट – ललितपुर
  • हीरा – बांदा, मिर्जापुर
  • सोना – शारदा व रामगंगा नदी की रेत में
  • तांबा – ललितपुर
  • युरेनियम – ललितपुर
  • संगमरमर – मिर्जापुर, सोनभद्र
  • जिप्सम – झांसी , हमीरपुर
  • सैंड स्टोन – मिर्जापुर

Important Facts Related To उत्तर प्रदेश राज्य के खनिज (Minerals Of Uttar Pradesh)-

  • मिर्जापुर जिले ऐस्बेस्टॉस का प्रमुख खान क्षेत्र है।
  • हमीरपुर और झांसी जिलों में सेलखड़ी खनिज संसाधन है।
  • उत्तर प्रदेश में उत्तम कोटि का लोहा नहीं पाया जाता।
  • उत्तर प्रदेश का देश के कुल खनिज उत्पादन में 2.6% का योगदान है।
  • भू-तत्त्व एवं खनिकर्म निदेशालय की स्थापना वर्ष 1963 में की गई थी।
  • सन् 1974 में ‘उत्तर प्रदेश खनिज विकास निगम’ की स्थापना की गयी थी।
  • उत्तर प्रदेश के विन्ध्य क्षेत्र की पर्वत श्रृंखला के मध्य विभिन्न प्रकार की खनिज सम्पदाओं का भण्डार है।
  • सोनराई (जिला ललितपुर) तांबे का प्रमुख खान क्षेत्र है।
  • ललितपुर जिला यूरेनियम का प्रमुख खान क्षेत्र है।
  • कांच बालू के उत्पादन में उत्तर प्रदेश का अग्रणी स्थान है।
  • बॉक्साइट चित्रकूट जिले में प्राप्त होता है।
  • उत्तर प्रदेश में राज्य खनिज विकास निगम की स्थापना 23 मार्च, 1974 को की गई थी।
  • खनिज उत्पादन में राज्य का देश में 10वां स्थान है।

खनिज संसाधन से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • पाइरोफिलाइट खनिज का प्रयोग कीटनाशकों के निर्माण में किया जाता है, जो कि हमीरपुर व झाँसी जिलों में मिलता है।
  • सोनभद्र तथा मिर्जापुर में अच्छे किस्म का चूना-पत्थर मिलता है।
  • उत्तर प्रदेश का काँच-बालू के उत्पादन में देश में प्रथम स्थान है।
  • शारदा व रामगंगा नदियों के बालू के कण में सोने के कण पाए जाते हैं।
  • उत्तर प्रदेश में उत्तम कोटि का लोहा नहीं पाया जाता।
  • स्पार्क प्लग और पोर्सिलेन बनाने में मिर्जापुर से प्राप्त एण्डालुसाइट खनिज का उपयोग होता है।
  • उत्तर प्रदेश का देश के कुल खनिज उत्पादन में 2.6% का योगदान है तथा खनिज उत्पादन में राज्य का भारत में दसवाँ स्थान है।
  • भू-तत्त्व एवं खनिकर्म निदेशालय की स्थापना वर्ष 1963 में की गई थी।
  • रॉक फॉस्फेट उर्वरक बनाने के काम आता है तथा अम्लीय मृदा के उपचार में भी इसका प्रयोग किया जाता है।
  • सन् 1974 में उत्तर प्रदेश खनिज विकास निगम की स्थापना की गयी थी।
  • उत्तर प्रदेश में प्रथम खनिज नीति वर्ष 1998 में बनी।
  • ग्लासलैण्ड, इलाहाबाद, बाँदा और मऊ जनपद में प्राप्त होता है।
  • मिर्जापुर के बाँस मकरी खोह क्षेत्र में प्लास्टिक फायरक्ले पाया जाता है।
  • जनपद ललितपुर में यूरेनियम के भण्डार हैं।
  • उत्तर प्रदेश चूना पत्थर के संचित राशि की दृष्टि से देश का दूसरा बड़ा राज्य है।
  • राज्य में प्राप्त डोलोमाइट का प्रयोग इस्पात उद्योग में निस्सरण एवं तापसह्य के लिए किया जाता है।
  • शारदा एवं रामगंगा नदियों के रेत में सोने के कण पाए जाते हैं।
  • राज्य में उत्तम कोटि के लौह अयस्क नहीं पाए जाते हैं और निम्न कोटि का लौह अयस्क भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। यही कारण है कि लौह अयस्क को बिहार, मध्य प्रदेश, आदि राज्यों से खरीदा जाता है।
  • कांच बालू के उत्पादन में उत्तर प्रदेश का अग्रणी स्थान है।
  • मिर्जापुर जिले के सिंगरौली क्षेत्र में कोयले की खुदाई कोल इण्डिया लिमिटेड द्वारा की जा रही है जिसका उपयोग ओबरा के ताप विद्युतगृह में किया जाता है।
  • बॉक्साइट चित्रकूट जिले में प्राप्त होता है। इस खनिज की मदद से ऐलुमिनियम बनाया जाता है। रेणुकूट (मिर्जापुर) की ऐलुमिनियम फैक्ट्री में बॉक्साइट का प्रयोग हो रहा है।
  • उत्तर प्रदेश में खनिज विकास की गति को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य खनिज विकास निगम की स्थापना 23 मार्च, 1974 को की गई थी। निगम की स्थापना के मुख्य उद्देश्य हैं
    • उत्तर प्रदेश एवं अन्य स्थानों में खनिज एवं उप खनिजों का वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक संचालन तथा विकास एवं उस पर आधारित उद्योगों की स्थापना तथा उन्हें प्रोत्साहित कर खनिजों के मूल्य में वृद्धि करना।
    • उत्तर प्रदेश में भूतत्व खनिकर, खनिज उच्चीकरण, खनिज आधारित उद्योगों तथा शोध एवं विकास के द्वारा खनिज विकास की गति को बढ़ाना।

उत्तर प्रदेश खनिज संसाधन सम्बन्धित एग्जाम पूछे गए प्रश्न

Q.1 सोनभद्र में निम्न धातुओं में से कौन कौन पाई जाती है सही कूट का चयन करें ? UPPCS 2003

  1. Uranium
  2. Andalusite
  3. Pyrite
  4. Dolomite
  5. 1,2,3
  6. 2,3,4✔
  7. 1,3,4
  8. 1,2,3,4

Q.2 राज्य में एस्बेस्टस ( Asbestos) पाए जाते हैं ? यूपीपीसीएस 2002

  1. ललितपुर में
  2. झांसी में
  3. मिर्जापुर में✔
  4. चुर्क में

Q.3 उत्तर प्रदेश में यूरेनियम उपलब्ध है ? यूपीपीसीएस 2007 2015 2016

  1. ललितपुर जिले में✔
  2. झांसी जिले में
  3. मिर्जापुर जिले में
  4. हमीरपुर जिले में

Q.4 निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है ? पीसीएस 2004

  1. कोयला – सोनभद्र
  2. बलुआ पत्थर – मिर्जापुर
  3. सिलिका बालू – इलाहाबाद
  4. यूरेनियम – झांसी✔

Q.5 उत्तर प्रदेश में पाए जाने वाले प्रमुख खनिज है ? यूपीपीसीएस 2008

  1. तांबा एवं ग्रेफाइट
  2. लाइमस्टोन तथा डोलोमाइट
  3. रॉक फास्फेट तथा डोलोमाइट✔
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q.6 निम्न में से कौन सा एक खनिज उत्तर प्रदेश में नहीं पाया जाता है ? पीसीएस प्री 2014

  1. चूना पत्थर(Limestone)
  2. अभ्रक(Mica)✔
  3. बॉक्साइट( Bauxite)
  4. जिप्सम( Gypsum)

Q.7 चुना पत्थर के संचित राशि की दृष्टि से प्रदेश का देश में कौनसा स्थान है ? PCS 2007

  1. प्रथम
  2. द्वितीय✔
  3. तृतीय
  4. चतुर्थ

Q.8 कोयले के भंडार की दृष्टि से उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) का देश में स्थान है ?

  1. पांचवा
  2. सातवा
  3. आठवां✔
  4. 10 वा

Q.9 जिप्सम पाया जाता है ?

  1. इलाहाबाद तथा बांदा
  2. झांसी तथा हमीरपुर✔
  3. चंदौली तथा सोनभद्र
  4. मिर्जापुर तथा महोबा

Q.10 चाइना क्ले पाया जाता है ?

  1. Sonbhadra✔
  2. Lalitpur
  3. Mirzapur
  4. Jhansi

इस पोस्ट में Minerals of Uttar Pradesh gk, Minerals of Uttar Pradesh gk notes in hindi , Minerals of Uttar Pradesh hindi notes upsc , Minerals of Uttar Pradesh upsc notes , Minerals of Uttar Pradesh for upsc , Minerals of Uttar Pradesh list hindi notes उत्तर प्रदेश के प्रमुख खनिज | Minerals Of Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश राज्य के खनिज संसाधन उत्तर प्रदेश खनिज संसाधन सम्बन्धित एग्जाम पूछे गए प्रश्न, से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top