विजयनगर साम्राज्य Class 7 इतिहास के प्रश्न उत्तर

विजयनगर साम्राज्य Class 7 इतिहास के प्रश्न उत्तर

Haryana Board Class 7 History Chapter 9 विजयनगर साम्राज्य Solution: – बहुत से विद्यार्थी हर साल 7th की परीक्षा देते है ,लेकिन बहुत से विद्यार्थी के अच्छे अंक प्राप्त नही हो पाते जिससे उन्हें आगे एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है .जो विद्यार्थी HBSE Class 7th में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर HBSE कक्षा 7 इतिहास अध्याय 9 (विजयनगर साम्राज्य) के लिए सलूशन दिया गया है. यहा जो HBSE Class 7th History Chapter 9. Vijaynagar Samrajya Question Answer दिए गए है वह भी आसन भाषा में दिए गए है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. विजयनगर साम्राज्य के बारे में जानकारी होना हमारे सामान्य ज्ञान के लिए भी महत्वपूर्ण है . इसलिए आप Ch. 9 विजयनगर साम्राज्य प्रश्नोत्तर को अच्छे से पढ़े

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

सही उत्तर छांटें :

1. विजयनगर राज्य की स्थापना किसने की?
(क) हरिहर प्रथम और बुक्का राय प्रथम
(ग) हरिहर द्वितीय
(ख) कृष्णदेवराय
(घ) देवराय प्रथम

उत्तर– (क) हरिहर प्रथम और बुक्का राय प्रथम

2. विजयनगर राज्य कितने प्रांतों में बंटा हुआ था ?
(क) 6
(ख) 7
(ग) 10
(घ) 5

उत्तर– (क) 6

3. ‘वेदमार्ग प्रतिष्ठापक’ की उपाधि किसने धारण की ?
(क) कृष्णदेवराय
(ख) बुक्का प्रथम
(ग) देवराय प्रथम
(घ) हरिहर द्वितीय

उत्तर– (ख) बुक्का प्रथम

4. ‘हरविलास’ ग्रंथ की रचना किसने की?
(क) कवि श्रीनाथ
(ख) कृष्णदेवराय
(ग) पेडूडन
(घ) हरिहर प्रथम

उत्तर– (क) कवि श्रीनाथ

5. कृष्णदेवराय ने अपनी माता नागम्बा की याद में किस शहर का निर्माण करवाया ?
(क) नागलपुरा
(ग) मदुरा
(ख) कंपिली
(घ) बांकापुर
उत्तर- (क) नागलपुरा ।

रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
1. विजयनगर साम्राज्य को ……….नदी के दक्षिण तट पर बसाया गया था ।
2. ………….. ने संगम बंधुओं को पुनः हिंदू धर्म में प्रवेश करवाया।
3. विजयनगर के अवशेष आज भी ………….में विद्यमान हैं।
4. तलीकोट का युद्ध …………के मध्य लड़ा गया।
5. हरिहर द्वितीय ने ………..की उपाधि धारण की।
उत्तर- 1. तुंगभद्रा, 2. मठाधीश विद्यातीर्थ, 3. हम्पी, 4. विजयनगर एवं बहमनी साम्राज्य, 5. महाराजाधिराज ।

निम्नलिखित कथनों में सही ( ✓ ) अथवा गलत (X) का निशान लगाओ :

1. विजयनगर की राज भाषा संस्कृत थी ।
2. कृष्णदेवराय ने विट्ठलस्वामी, हजारास्वामी व चिदंबरम मंदिर का निर्माण करवाया।
3. विजयनगर साम्राज्य में द्रविड़ शैली चरम सीमा पर थी ।
4. देवराय द्वितीय ने तीन हजार धनुर्धरों को अपनी सेना में भर्ती किया।
5. कृष्णदेवराय के दरबार में तेलुगु कवियों में पेडूडन सर्वप्रथम थे।
उत्तर- 1. (x), 2. ( ✓), 3. ( ✓), 4. (x), 5. ( ✓)

उचित मिलान करें :

  1. गंगादेवी
  2. कृष्णदेवराय
  3. कौटिल्य
  4. देवराय द्वितीय
  5. हंपी
  • तुलुव वंश
  • अब्दुर्रज्जाक
  • पंपा देवी
  • मदुरा विजयम्
  • अर्थशास्त्र

उत्तर

  1. गंगादेवी
  2. कृष्णदेवराय
  3. कौटिल्य
  4. देवराय द्वितीय
  5. हंपी
  • मदुरा विजयम्
  • तुलुव वंश
  • अर्थशास्त्र
  • अब्दुर्रज्जाक
  • पंपा देवी

विजयनगर साम्राज्य के लघु प्रश्न :

प्रश्न 1. कृष्णदेवराय द्वारा रचित प्रसिद्ध रचना आमुक्तमाल्यद किस भाषा में लिखी गई ?
उत्तर- तेलुगु भाषा में।

प्रश्न 2. देवराय प्रथम के शासनकाल में किस इटली यात्री ने विजयनगर की यात्रा की ?
उत्तर- निकोलोकोण्टी ने।

प्रश्न 3. किस महान शासक को विजयनगर इतिहास में इम्माडि देवराय से भी जाना जाता है?
उत्तर – देवराज द्वितीय को ।

प्रश्न 4. तुलुव वंश की स्थापना किसने की ?
उत्तर- तुलुव वंश की स्थापना वीर नरसिंहा ने की।

प्रश्न 5. किस नदी को बहमनी और विजयनगर राज्य की सीमा माना जाता था ?
उत्तर – कृष्णा नदी ।

आइए विचार करें :

प्रश्न 1. “कृष्णदेवराय विजयनगर साम्राज्य के महानतम शासक थे।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं? तर्क सहित पुष्टि करें।
उत्तर- कृष्णदेवराय विजयनगर साम्राज्य के महानतम शासक थे क्योंकि उन्होंने अपनी योग्यता द्वारा विजयनगर को उन्नति के शिखर पर पहुँचाया। इस बात को निम्नलिखित बिंदु स्पष्ट करते हैं-
(1) कृष्णदेवराय एक वीर सैनिक था, सफल सेनापति था, कुशल प्रशासक था और साहित्य और कला का आदर करता था।
(2) कृष्णदेवराय ने अपनी पहली सफलताओं का फायदा उठाकर रायचूर, गुलबर्गा व बीदर पर कब्जा कर लिया। इसके अलावा, उन्होंने उड़ीसा की सेनाओं को पराजित कर तेलंगाना में जीत हासिल की।
(3) कृष्णदेवराय ने विजयनगर को एकजुट करने के लिए शांति और व्यवस्था कायम की, साथ ही न्याय, कानून, शासन और सेना को भी एकजुट किया।
(4) कृष्णदेवराय कला और साहित्य को बहुत पसंद करते थे और इस विषय में बहुत कुछ जानते थे। वे तेलुगु में “आमुक्तमाल्यद” और संस्कृत में “जांबावती कल्याणम्” लिखते थे।
(5) कृष्णदेवराय ने हिंदू धर्म की रक्षा की, कई मंदिरों का निर्माण करवाया और धार्मिक सहिष्णुता का पालन किया।
(6) अपनी राजधानी में कृष्णदेवराय ने हजारास्वामी मंदिर, चिदम्बरम मंदिर और विट्ठलस्वामी मंदिर का निर्माण करवाया।

प्रश्न 2. अध्याय में वर्णित स्थापत्य स्मारकों को सूचीबद्ध करें और उनमें से प्रत्येक की संक्षेप में व्याख्या करें।
उत्तर – विजयनगर साम्राज्य में स्थापत्य स्मारक इस प्रकार हैं-
(1) विजयनगर साम्राज्य में सबसे आकर्षक स्थान था ‘महानवमी डिब्बा’। 11000 वर्ग फीट में फैला 40 फीट की ऊँचाई वाला बड़ा मंच था।
(2) शाही क्षेत्र में स्थित एक सुंदर भवन, “कमलमहल”, एक सुंदर मेहराब से सजा है।
(3) विजयनगर में कई प्रसिद्ध मंदिरों वाली जगह भी है। हजारास्वामी मंदिर, विरुपाक्ष मंदिर और विट्ठलस्वामी मंदिर कला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
(4) चिदम्बरम में स्थित ताड़पत्री और पार्वती मंदिर भी बहुत सुंदर हैं।
(5) कांचीपुरम के वृद्धराज मंदिर और एकम्बरनाथ मंदिर भी महत्वपूर्ण हैं।

प्रश्न 3. विजयनगर की प्रशासनिक व्यवस्था की प्रमुख विशेषताएँ क्या थीं?
उत्तर – विजयनगर शासकों द्वारा एक सुदृढ़ शासन की व्यवस्था की गई जो हिंदू-परंपरा पर आधारित थी । इसकी प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित थीं-
(1) केंद्रीय प्रशासन में शासक साम्राज्य की सभी कार्यकारी, न्यायकारी तथा विधायी शक्तियाँ रखता था। सब राजाओं ने जनता की सेवा की थी।
(2) विजयनगर एक कृषि राज्य था। किसानों से कर के रूप में चावल की उपज का एक तिहाई हिस्सा, चना, रागी आदि की उपज का एक चौथाई हिस्सा, और शुष्क जमीन से प्राप्त उपज का छठा हिस्सा लिया जाता था। न्यायालय द्वारा लगाए गए जुर्माने से भी राज्य को लाभ हुआ।
(3) विजयनगर के राजा ने समान न्याय व्यवस्था दी थी । अपराधियों को कठोर सजा मिली।
(4) विजयनगर में एक संगठित, शक्तिशाली और निरंतर सेना थी। घुड़सवार, पैदल और हाथी सेना प्रमुख थीं। राजा को स्थायी सेना के अतिरिक्त अपने अधीन छोटे राजाओं और सामंतों से भी सेना मिली।
(5) विजयनगर एक धनी और संपन्न राज्य था, जिसे कई विदेशी पर्यटकों ने प्रशंसा की थी।
(6) विजयनगर में अच्छी कृषि व्यवस्था थी और राजा ने कृषि के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, इसलिए यह एक कृषि प्रधान राज्य था।

प्रश्न 4. विदेशी यात्रियों के विवरण के माध्यम से विजयनगर साम्राज्य का वर्णन करें?
उत्तर – विदेशी यात्रियों ने विजयनगर साम्राज्य की समृद्धि तथा अर्थिक स्थिति पर प्रकाश डाला है जिससे पता चलता है कि विजयनगर उस काल के विश्व में ज्ञात सबसे धनी राज्यों में से एक था। इसका वर्णन इस प्रकार है-
(1) 1420 में, इटली से आए निकोलोकोण्टी ने विजयनगर की यात्रा की और दीपावली और नवरात्रों को बताया।
(2) फारसी राजदूत अब्दुर्रज्जाक था। विजयनगर विश्व के सबसे सुंदर नगरों में से एक था। उसने राज्य की भी प्रशंसा की है।
(3) दुआर्ते बारबोसा ने कृष्णदेवराय की धार्मिक सहिष्णुता को प्रशंसा की है।
(4) डोमिंगो पायस, “एक पुर्तगाली यात्री”, ने विजयनगर राज्य की राजधानी हम्पी की प्रशंसा की है।
(5) विजयनगर का जीवंत चित्रण पुर्तगाली यात्री नूनीज ने भी किया। उनका कहना था कि विजयनगर शहर में ‘कमलपुरम’ नामक एक जलाशय था। विजयगर शहर में सात परकोटे भी थे। पहले सात परकोटे में बहुत सारे कृषि क्षेत्र और जलाशय थे।

प्रश्न 5. विजयनगर साम्राज्य के पतन के कारणों का विश्लेषण करें।
उत्तर – विजयनगर साम्राज्य के पतन के कारण निम्नलिखित थे—
(1) कृष्णदेवराय की मृत्यु के बाद, अच्युतराय और सदाशिव राय ने गद्दी पर बैठने के लिए संघर्ष शुरू किया। रामराय, कृष्णदेवराय का दामाद, इस काल में राज्य की वास्तविक शक्ति था, लेकिन वह सफल कूटनीतिज्ञ नहीं था।

(2) विजयनगर साम्राज्य का पतन भी तलीकोट युद्ध से हुआ था। 1565 ई. में विजयनगर की सेनाओं और बहमनी शासकों बीजापुर, अहमदनगर और गोलकुंडा की संयुक्त सेनाओं के बीच युद्ध हुआ। इन राज्यों की संयुक्त सेनाओं ने विजयनगर की सेना को परास्त कर दिया, इससे विजयी सेनाओं ने विजयनगर शहर पर हमला कर दिया और साम्राज्य का पतन कर दिया।

विजयनगर साम्राज्य Class 7 इतिहास Chapter 9 MCQ Question Answer

इस पोस्ट में हमने आपको HBSE Class 7 History Vijaynagar Samrajya Question Answer ,Vijaynagar Samrajya Question Answer विजयनगर साम्राज्य Class 7 इतिहास Chapter 9 Question Answer HBSE Class 7 इतिहास – हमारा भारत II Solution Haryana Board Class 7 History Chapter 9 विजयनगर साम्राज्य Solution विजयनगर साम्राज्य Class 7 इतिहास Chapter 9 Notes से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top