पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Environmental Health Questions and Answers – पर्यावरणीय स्वास्थ्य के बारे में हमे स्कूल से ही पढ़ाया जाता है .आज सभी कॉम्पीटिशन परीक्षाओं में इसके बारे अक्सर पूछा जाता है . इसलिए विद्यार्थी को पर्यावरणीय स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी होनी चाहिए. पर्यावरणीय स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हमारे सामान्य ज्ञान के लिए भी आवश्यक है .इसलिए जो उम्मीदवार पर्यावरणीय स्वास्थ्य के प्रश्न ढूढ़ रहे ,उन्हें इस पोस्ट में Environmental health exam questions and answers पर्यावरणीय स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए है ,जो हर बार परीक्षा में पूछे जाते है .इसलिए इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़े ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे .
प्रश्न 1. कितने डेसिबल से अधिक शोर, ध्वनि प्रदूषण कहलाता है?
उत्तर-लगभग 85 डेसिबल से अधिक शोर, ध्वनि प्रदूषण कहलाता है।
प्रश्न 2. कौन-सी गैस से ओजोन परत नष्ट हो रही है?
उत्तर- क्लोरोफ्लोरा कार्बन से ओजोन परत नष्ट हो रही है।
प्रश्न 3. विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर-विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को मनाया जाता है।
प्रश्न 4. पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर- पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है।
प्रश्न 5. ओजोन गैस के कारण कौन-सी झिल्ली नष्ट हो जाती है?
उत्तर- ओजोन गैस के कारण श्लेष्मिक झिल्ली नष्ट हो जाती है।
प्रश्न 6. वायु में कार्बन-डाइऑक्साइड की कितनी मात्रा होती है?
उत्तर- वायु में कार्बन-डाइऑक्साइड गैस 0.03 प्रतिशत होती है।
प्रश्न 7. वायु में ऑक्सीजन गैस कितने प्रतिशत होती है?
उत्तर- वायु में ऑक्सीजन गैस 20.99 लगभग 21 प्रतिशत होती है।
प्रश्न 8. वायु में नाइट्रोजन गैस कितने प्रतिशत होती है?
उत्तर- वायु में नाइट्रोजन गैस लगभग 78 प्रतिशत होती है।
प्रश्न 9. पानी को कीटाणुरहित करने के दो उपाय लिखें।
उत्तर- (i) पानी में लाल दवाई डालना, (ii) पानी को उबालकर रखना।
प्रश्न 10. मनुष्य कैसे अपने आस-पास के पर्यावरण को स्वास्थ्यवर्द्धक व आरामदायक बना सकता है?
उत्तर- मनुष्य समाज में रहकर अधिक-से-अधिक पेड़-पौधे लगाकर तथा अपने आस-पास के वातावरण को साफ व शुद्ध रखकर पर्यावरण को स्वास्थ्यवर्द्धक व आरामदायक बना सकता है।
प्रश्न 11. एक प्रमुख ग्रीनहाउस गैस का नाम लिखें।
उत्तर- कार्बन-डाइऑक्साइड (CO)।
प्रश्न 12. वर्षा ऋतु में पानी में क्या डालना चाहिए?
उत्तर- वर्षा ऋतु में पानी में क्लोरीन डालना चाहिए।
प्रश्न 13. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर- विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है।
प्रश्न 14. विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर- विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है।
प्रश्न 15. वायु में सबसे अधिक प्रतिशत में कौन-सी गैस होती है?
उत्तर- वायु में सबसे अधिक प्रतिशत में नाइट्रोजन गैस होती है।
प्रश्न 16. प्रदूषित जल से होने वाले कोई दो रोगों के नाम बताएँ।
उत्तर- (1) पेचिश, (ii) हैजा।
प्रश्न 17. W.H.O. का पूरा नाम लिखें।
उत्तर- World Health Organisation.
प्रश्न 18. घर बनाने के लिए भूमि कैसी होनी चाहिए?
उत्तर- घर बनाने के लिए भूमि कठोर एवं शुष्क होनी चाहिए।
प्रश्न 19. “एक कमजोर आदमी जिसका शरीर या मन कमजोर है वह कभी भी मजबूत काया का मालिक नहीं बन सकता।” यह कथन किसका है?
उत्तर- यह कथन स्वामी विवेकानंद जी का है।
प्रश्न 20. प्रदूषित वायु से होने वाले किन्हीं दो रोगों के नाम बताएं।
उत्तर- (1) दमा, (11) कैंसर।
प्रश्न 21. “स्वास्थ्य शिक्षा लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े व्यवहार से संबंधित है।” यह कथन किसने कहा?
उत्तर- यह कथन सोफी ने कहा।
प्रश्न 22. सूर्य की कौन-सी किरणें जल के जीवाणुओं को नष्ट कर देती हैं?
उत्तर- सूर्य को अल्ट्रा-वायलेट किरणें जल के जीवाणुओं को नष्ट कर देती हैं।
प्रश्न 23. गांवों में स्वास्थ्य संकट का एक प्रमुख कारण बताएँ।
उत्तर- मादक पदार्थों का अधिक सेवन करना।
प्रश्न 24. पृथ्वी के कितने भाग पर जल उपस्थित है?
उत्तर- पृथ्वी के लगभग 2/3 भाग पर जल उपस्थित है।
प्रश्न 25. वन-महोत्सव में चिपको आंदोलन किससे संबंधित है?
उत्तर- वन-महोत्सव में चिपको आंदोलन वनों की अवैध कटाई रोकने से संबंधित है।
प्रश्न 26. वायु हमारे लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर- साँस लेने के लिए तथा वस्तुओं को जलाने के लिए हमें वायु की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 27. हमारे आसपास का वातावरण कैसा होना चाहिए?
उत्तर- हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ व शांतिमय होना चाहिए।
प्रश्न 28. व्यक्ति का स्वास्थ्य किस बात पर निर्भर करता है?
उत्तर- व्यक्ति का स्वास्थ्य आस-पास के वातावरण पर निर्भर करता है।
प्रश्न 29. “स्वस्थ शरीर आत्मा का अतिथि-गृह है और दुर्बल व रुग्ण शरीर आत्मा का कारागृह है।” यह कथन कसका है?
उत्तर- यह कथन बैंकन का है।
प्रश्न 30. “स्वास्थ्य ही प्रथम पूंजी है।” यह कथन किसने कहा?
उत्तर- यह कथन आरडब्ल्यू० इमर्जन ने कहा।
प्रश्न 31. विद्यालय की पेयजल टंकी में समय-समय पर क्या डालते रहना चाहिए?
उत्तर- विद्यालय की पेयजल टंकी में समय-समय पर लाल दवाई डालते रहना चाहिए।
प्रश्न 32. पानी को शुद्ध करने के लिए तरणताल (Swimming Pool) में कौन-सी गैस प्रयोग की जाती है?
अथवा
पानी को साफ करने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- पानी को साफ/शुद्ध करने के लिए क्लोरीन गैस प्रयोग की जाती है।
प्रश्न 33. ध्वनि की उच्चता (Amplitude of Sound) मापने की इकाई क्या है?
उत्तर-ध्वनि की उच्चता मापने की इकाई डेसीबल है।
प्रश्न 34. स्वास्थ्य के कौन-कौन-से रूप होते हैं? अथवा स्वास्थ्य के आयामों के नाम लिखें।
उत्तर-(i) शारीरिक स्वास्थ्य,
(ii) मानसिक स्वास्थ्य,
(iii) सामाजिक स्वास्थ्य,
(iv) भावनात्मक स्वास्थ्य।
प्रश्न 35. स्वास्थ्य विज्ञान क्या है?
उत्तर- स्वास्थ्य से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी देने वाले विज्ञान या शास्त्र को स्वास्थ्य विज्ञान कहते हैं।
प्रश्न 36. धरों के निकट खड़े पानी के गड्ढों में क्या डालना चाहिए?
उत्तर-घरों के निकट खड़े पानी के गड्ढों में डी०डी०टी० का छिड़काव करना चाहिए।
प्रश्न 37. विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.0.) की स्थापना कब हुई?
उत्तर- विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना सन् 1948 में हुई।
प्रश्न 38. C.N.G का पूरा नाम लिखें।
उत्तर- Compressed Natural Gas (संपीड़ित प्राकृतिक गैस)।
प्रश्न 39. वायु प्रदूषण का कोई एक प्राकृतिक स्रोत बताए।
उत्तर-पवालामुखी वायु प्रदूषण का एक प्राकृतिक स्रोत है।
प्रश्न 40. ध्वनि प्रदूषण का कोई एक प्राकृतिक स्रोत बताएँ।
उत्तर-आसमान में बिजली का कड़कना।
प्रश्न 41. प्रकृति के फेफड़े किन्हें कहा जाता है?
उत्तर-प्रकृति के फेफड़े वृक्षों को कहा जाता है।
प्रश्न 42. स्वच्छ वायु का कोई एक लाभ बताएँ।
उत्तर- यह शरीर के आंतरिक अंगों की सफाई हेतु आवश्यक होती है।
प्रश्न 43. पर्यावरण को प्रभावित करने वाले कोई दो कारक बताएँ।
उत्तर-(j) औद्योगीकरण, (11) शहरीकरण।
प्रश्न 44. N.M.E.P. का पूरा नाम लिखें।
उत्तर- National Malaria Eradication Program. ..
इस पोस्ट में आपको Environmental health quiz Environmental health questions and answers pdf पर्यावरणीय स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्न उत्तर Environmental health MCQs with answers PDF Environmental health questions and answers class 10 पर्यावरणीय स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर पर्यावरणीय स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है. इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.