Class 8th Science Chapter 7 – पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

[su_note]प्रश्न 1. रिक्त स्थान भरो[/su_note]

(i) पृथ्वी की ऊपरी मिट्टी की परत का हटना ………….. कहलाता है।
(ii) वन में पाए जाने वाले जंगली पौधे और जंतु ………….. कहलाते हैं।
(iii) पौधों को ………….. गैस प्रकाश संश्लेषण के लिए चाहिए।
(iv) उर्वर भूमि का रेगिस्तान में परिवर्तन होना ………….. कहलाता है।
(v) ………….. वह क्षेत्र है, जहाँ सजीवों का आवास है और जीवन को सहारा देता है।
(vi) ………….. से तात्पर्य है पृथ्वी पर पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियाँ।
(vii) किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले पशु-पक्षी और जीव-जंतु और ………….. कहलाते हैं।
(viii) पंचमढ़ी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र में एक राष्ट्रीय उद्यान ………….. , दो वन्य जंतु अभ्यारण्य और ………….. आते हैं।
(ix) एक विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले स्पीशीज़ को ………….. कहते हैं।
(x) ………….. सजीवों की समष्टि का समूह है, जो एक-दूसरे से अंतर्जनन करने में सक्षम होते हैं।

[su_label ]उत्तर.[/su_label] (i) मृदा अपरदन, (ii) वन्य जंतु, (iii) कार्बन डाइऑक्साइड, (iv) मरुस्थलीकरण, (v) जैव-मंडल, (vi) जैवविविधता, (vii) वनस्पति जात, प्राणिजात, (viii) सतपुड़ा, बोरी, पंचमढ़ी, (ix) विशेष क्षेत्री स्पीशीज, (x) स्पीशीज।
[su_note]प्रश्न 2. वनोन्मूलन की परिभाषा दीजिए।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] वनों का काटना और उस भूमि का उपयोग दूसरे उद्देश्यों के लिए करना वनोन्मूलन कहलाता है।
[su_note]प्रश्न 3. वनोन्मूलन के प्राकृतिक कारक बताइए।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] दावानल और भीषण सूखा वनोन्मूलन के प्राकृतिक कारक हैं।
[su_note]प्रश्न 4. वर्षा और भूमि की उर्वरकता में कमी के क्या प्रभाव हैं ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] इनसे प्राकृतिक आपदाओं (बाढ़ और सूखा) की संभावना बढ़ती है।
[su_note]प्रश्न 5. प्रकाश संश्लेषण के लिए पौधों को कौन-सी गैस की आवश्यकता होती है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] पौधों को कार्बन डाइऑक्साइड की आवश्यकता होती है।
[su_note]प्रश्न 6. पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड गैस की वृद्धि से क्या होगा ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] इससे विश्व ऊष्मण होगा।
[su_note]प्रश्न 7. सूखा का क्या कारण है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] भूमि पर ताप में वृद्धि से सूखा पड़ता है।
[su_note]प्रश्न 8. मरुस्थलीकरण की परिभाषा लिखिए।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] मरुस्थलीकरण-उर्वर भूमि का रेगिस्तान में परिवर्तन, मरुस्थलीकरण कहलाता है।
[su_note]प्रश्न 9. उस स्थान का नाम लिखें जहाँ पौधे एवं जंतु ऊपरी हिमालय की श्रृंखलाओं एवं निचले पश्चिमी घाट के समान हैं।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] पंचमढ़ी जैवमंडलीय संरक्षित क्षेत्र।
[su_note]प्रश्न 10. सरकार वनों एवं वन्य जंतुओं के संरक्षण के लिए क्या करती है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] सरकार संरक्षण और सुरक्षा हेतु नियम, विधियाँ और नीतियाँ बनाती है।
[su_note]प्रश्न 11. जैवमंडल क्या है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] जैवमंडल-पृथ्वी का वह भाग जिसमें सजीव पाए जाते हैं अथवा जो जीवनयापन योग्य हैं।
[su_note]प्रश्न 12. जैव-विविधता की परिभाषा दीजिए।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] जैव-विविधता से तात्पर्य पृथ्वी पर पाए जाने वाले विभिन्म जीवों की प्रजातियों के पारस्परिक संबंध और पर्यावरण से संबंध है।
[su_note]प्रश्न 13. जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र क्या है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र वे क्षेत्र हैं जहाँ जैव-विविधता की संरक्षणता होती है।
[su_note]प्रश्न 14. पंचमढ़ी में पाए जाने वाले एक राष्ट्रीय उद्यान और दो वन्यजंतु अभ्यारण्यों के नाम लिखिए।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] राष्ट्रीय उद्यान-सतपुड़ा। वन्यजंतु अभ्यारण्य-बोरी एवं पंचमढ़ी।
[su_note]प्रश्न 15. वनस्पतिजात की परिभाषा लिखें।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले पेड़-पौधे वनस्पतिजात कहलाते हैं।
[su_note]प्रश्न 16. पंचमढ़ी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र के वनस्पतिजात के कुछ उदाहरण दो।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] साल, टीक, आम, जामुन, चाँदी, फर्ना, अर्जुन आदि।
[su_note]प्रश्न 17. प्राणिजात की परिभाषा लिखिए।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले जीव-जंतु प्राणिजात कहलाते हैं।
[su_note]प्रश्न 18. पंचमढ़ी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र के कुछ प्राणिजात के उदाहरण दीजिए।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] चिनकारा, नीला-बैल, भौंकने वाले हिरण, चीता, जंगली कुत्ता, भेड़िया आदि ।
[su_note]प्रश्न 19. स्पीशीज़ की परिभाषा लिखिए।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] स्पीशीज़ सजीवों की समष्टि का वह समूह जो एक-दूसरे से अंतर्जनन करने में सक्षम है।
[su_note]प्रश्न 20. विशेष क्षेत्री स्पीशीज़ क्या है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले जीव-जंतु, पेड़-पौधे विशेष क्षेत्री स्पीशीज़ (Endemic) कहलाते हैं। यह भौगोलिक क्षेत्र, प्रांत, देश, राज्य कुछ भी हो सकता है।
[su_note]प्रश्न 21. पंचमढ़ी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र के दो विशेष क्षेत्री प्राणिजात के नाम लिखिए।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] (i) भारतीय विशाल गिलहरी,
(ii) उड़ने वाली गिलहरी।
[su_note]प्रश्न 22. पंचमढ़ी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र के दो विशेष श्रेणी वनस्पतिजात के नाम लिखिए।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] (i) साल (ii) जंगली आम।
[su_note]प्रश्न 23. विशेष श्रेणी स्पीशीज़ के आवास को कौन-से कारक प्रभावित करते हैं और उनकी उपस्थिति को संकट में डालते हैं ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] (i) आवास का नष्ट होना
(ii) जनसंख्या वृद्धि
(iii) नई स्पीशीज़ को शामिल करना।
[su_note]प्रश्न 24. वन्यप्राणी अभ्यारण्य (Wild Life Sanctuaries) क्या है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] वे क्षेत्र जहाँ वन्यप्राणी सुरक्षित एवं संरक्षित रखे जाते हैं, वन्यप्राणी अभ्यारण्य कहलाते हैं।
[su_note]प्रश्न 25. कुछ संकटापन्न मुख्य जंतुओं के नाम लिखो।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] काली बत्तख, सफेद आँख वाली बत्तख, हाथी, सुनहरी बिल्ली, गुलाबी सिर वाली बतख, घड़ियाल, मार्च मगरमच्छ, अजगर, राइनोसीरस आदि।
[su_note]प्रश्न 26. प्राणी उद्यान क्या है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] प्राणी उद्यान वे क्षेत्र हैं जहाँ जानवर सुरक्षित रखे जाते हैं।
[su_note]प्रश्न 27. राष्ट्रीय उद्यान (National Parks) क्या है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] राष्ट्रीय उद्यान, वे आरक्षित क्षेत्र हैं, जहाँ सभी प्रकार के पारितंत्रों की सुरक्षा की जाती है।
[su_note]प्रश्न 28. भारत के पहले आरक्षित क्षेत्र का नाम क्या है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान।
[su_note]प्रश्न 29. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान में कौन-सा वनस्पतिजात पाया जाता है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] सबसे बढ़िया टीक।
[su_note]प्रश्न 30. चट्टान शरण (Rock Shelter) कहाँ पाए जाते हैं ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान में चट्टान शरण पाए जाते हैं।
[su_note]प्रश्न 31. चट्टान शरण किस बात की जानकारी देते हैं ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] आदिमानव के जीवनकाल की।
[su_note]प्रश्न 32. पंचमढ़ी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र में कितने चट्टान शरण पाए गए हैं ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] 55.

[su_note]प्रश्न 33. हमारी सरकार द्वारा ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ कानून कब लागू हुआ ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] प्रोजेक्ट टाइगर 1 अप्रैल, 1973 में सरकार द्वारा भारतीय टाइगरों की सुरक्षा हेतु लागू हुआ।
[su_note]प्रश्न 34. संकटापन्न स्पीशीज़ कौन-सी है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] वे स्पीशीज़ अथवा जंतु जिनकी संख्या में कमी हो रही है और विलुप्त होने की संभावना है, संकटापन्न स्पीशीज़ कहलाते हैं।
[su_note]प्रश्न 35. किसी एक विलुप्त जानवर का नाम लिखिए।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] डाइनोसॉर।
[su_note]प्रश्न 36. पारितंत्र (Ecosystem) की परिभाषा लिखिए।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] किसी क्षेत्र के सभी पेड़-पौधे, जीव-जंतु, सूक्ष्मजीव और अजैव घटक जैसे जलवायु, मिट्टी, नदियों के डेल्टा आदि से मिलकर बना तंत्र, पारितंत्र कहलाता है।
[su_note]प्रश्न 37. रेड डाटा पुस्तक की Website क्या है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] W.W.W./gov.in/envis/primates/page 102/htm/new/nwdc/plats. htm.
[su_note]प्रश्न 38. उस पक्षी का नाम बताओ जिसने मलेशिया से भारत तक प्रवास किया।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] सुरखाब।
[su_note]प्रश्न 39. कुछ प्रवासी पक्षियों के नाम लिखिए।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] सुरखाब, चपटे सिर वाली बत्तख़, ग्रेट कोमोनैट।
[su_note]प्रश्न 40. प्रवासी पक्षी क्या है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] प्रवासी पक्षी, वे पक्षी हैं, जो जलवायु परिवर्तन के कारण एक जगह से दूसरी जगह तक लंबा रास्ता तय कर पहुँचते हैं।
[su_note]प्रश्न 41. एक टन कागज़ की उत्पत्ति के लिए कितने पेड़ों की जरूरत होती है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] लगभग 17 पूरी तरह फैले हुए हरे-भरे पेड़।
[su_note]प्रश्न 42. पुनर्वनरोपण (Reforestation) क्या है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] पुनर्वनरोपण नष्ट किए गए पेड़ों की जगह नए पेड़ उगाना है।
[su_note]प्रश्न 43. वनोन्मूलन की दो हानियाँ लिखो।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] प्रदूषण का बढ़ना, वायुमंडल का तापमान बढ़ना, वायु में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा बढ़ना ।
[su_note]प्रश्न 44. विश्व ऊष्णन क्या है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने से ताप में होने वाली वृद्धि को विश्व ऊष्णन कहते हैं।
[su_note]प्रश्न 45. वनों के काटने से वर्षा व जल-चक्र पर क्या प्रभाव होता है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] वनोन्मूलन से जल-चक्र का संतुलन बिगड़ता है, वर्षा में कमी आती है व सूखा पड़ता है।
[su_note]प्रश्न 46. मृदा अपरदन के दुष्प्रभाव लिखो।[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] मिट्टी में ह्यूमस की कमी, उर्वरता में कमी व भूमि मरुस्थल बन जाता है।
[su_note]प्रश्न 47. मरुस्थलीकरण का मुख्य कारण क्या है ?[/su_note]

[su_label ]उत्तर.[/su_label] भू-क्षरण।

इस पोस्ट में आपको पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण Class 8 Notes नसरत सोलूशन्स फॉर साइंस क्लास 8th चैप्टर 7. पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 7 के लिए एनसीईआरटी समाधान Class 8 Science hindi Medium 7. पौधें एवं जंतुओं का संरक्षण class 8 science chapter 7 question answer ncert solutions for class 8 science chapter 7 pdf conservation of plants and animals class 8 question answer से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

1 thought on “Class 8th Science Chapter 7 – पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top