कक्षा 8 विज्ञान क्वेश्चन पेपर 2022-23
Class 8 Science Sample Paper 2022-23 Class 8 Science Model Paper कक्षा 8वीं विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र : – कक्षा 8 विज्ञान विषय की तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को प्रैक्टिस सेट ,मॉडल पेपर ,क्वेश्चन पेपर इत्यादि से तैयारी करनी चाहिए .इससे उम्मीदवार की परीक्षा की तैयारी अच्छे से हो जाती और उन्हें मालूम हो जाता है की इसमें कैसे प्रश्न आते है . इसलिए Class 8 Science की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में Class 8 Science Question Paper नीचे दिया गया है इस पेपर में जो प्रश्न उत्तर दिए गए ,उन्हें अच्छे से पढ़े यह प्रश्न आगे परीक्षा में भी आ सकते है
विषय-विज्ञान
कक्षा-आठवीं
समय : 3 घंटे] [ पूर्णांक : 80
निर्देश-
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्नों के अंक उनके सामने दर्शाए गए हैं।
(ii) प्रश्न संख्या 1 से 15 तक सही उत्तर छाँटकर लिखिए।
Q1. मिट्टी में पोषकों की प्रतिपूर्ति का उत्तम उपाय है
(क) जुताई द्वारा
(ख) फसल चक्रण द्वारा
(ग) सिंचाई द्वारा
(घ) उपर्युक्त सभी
Ans. फसल चक्रण द्वारा
Q2. …………. विषाणुजनित रोग है ।
(क) पोलियों
(ख) क्षय रोग
(ग) खुजली
(घ) अतिसार
Ans. पोलियों
Q3. ………….. रेशम के समान गुणों वाला रेशा है।
(क) नाइलॉन
(ख) रेयॉन
(ग) पॉलिएस्टर
(घ) ऐक्रिलिक
Ans. रेयॉन
Q4. कौन – सी धातु विद्युत की सुचालक नहीं है?
(क) सीसा
(ख) पारा
(ग) ताँबा
(घ) एलुमिनियम
Ans. पारा
Q5. ………………. कुलन द्वारा जनन होता है
(क) यीस्ट
(ख) हाइड्रा
(ग) स्पंज
(घ) (क) और (ख) दोनों
Ans. (क) और (ख) दोनों
Q6. कोशिकाओं में जीवद्रव्य एक आवरण से घिरा होता है जिसे ……. कहते हैं।
(क) बाहरी आवरण
(ख) प्लैज्मा झिल्ली
(ग) कोशिका झिल्ली
(घ) (ख) व (ग) दोनों
Ans. कोशिका झिल्ली
Q7. किशोरों को सचेत रहना चाहिए कि वे क्या खा रहे हैं, क्योंकि
(क) उचित भोजन से उनके मस्तिष्क का विकास होता है।
(ख) शरीर में तीव्र गति से होने वाली वृद्धि के लिए उचित आहार की आवश्यकता होती है।
(ग) किशोर को हर समय भूख लगती रहती है।
(घ) किशोर में स्वाद कलिकाएँ (ग्रंथियाँ) भलीभाँति विकसित होती हैं।
Ans. उचित भोजन से उनके मस्तिष्क का विकास होता है।
Q8. बल को किसके द्वारा मापा जा सकता है?
(क) परिमाण द्वारा
(ख) वस्तु की संहति द्वारा
(ग) वस्तु के भार द्वारा
(घ) वस्तु की आकृति द्वारा
Ans. परिमाण द्वारा
Q9. कैरम बोर्ड. पर पाउडर छिड़का जाता है
(क) खुशबू बढ़ाने के लिए
(ख) सुंदरता बढ़ाने के लिए।
(ग) तल को चमकदार बनाने के लिए
(घ) तल को चिकना बनाने के लिए।
Ans. तल को चिकना बनाने के लिए।
Q10. कर्ण-पटह ध्वनि संकेतों को कहाँ भेजता है?
(क) बाह्य कर्ण तक
(ख) मध्य कर्ण तक
(ग) अंतः कर्ण तक
(घ) मस्तिष्क तक
Ans. मध्य कर्ण तक
Q11. विद्युत का हीन चालक होता है
(क) वर्षा जल
(ख) आसुत जल
(ग) नदी का जल
(घ) समुद्र का जल
Ans. आसुत जल
Q12. कौन-सी आवेशित वस्तु किस आवेशित वस्तु को आकर्षित करती है ?
(क) धनावेशित-धनावेशित को
(ख). ऋणावेशित-ऋणावेशित को
(ग) धनावेशित-ऋणावेशित को
(घ) निरावेशित-निरावेशित को
Ans. धनावेशित-ऋणावेशित को
Q13. प्रकाश का किसी तल से टकराकर उसी माध्यम में लौट आना ………….. कहलाता है।
(क) अपवर्तन
(ख) परावर्तन
(ग) प्रकीर्णन
(घ) विक्षेपण
Ans. परावर्तन
Q14. चंद्रमा ……….. की परिक्रमा करता है।
(क) पृथ्वी
(ख) सूर्य
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) (क) और (ख) दोनों ही नहीं
Ans. पृथ्वी
Q15. ऐसे पिंड जो टिमटिमाते नहीं हैं, उन्हें ..
(क) तारे
(ख) ग्रह
(ग) तारामंडल
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. ग्रह
Q16. ऋतु के आधार पर फसलें कितने प्रकार की होती हैं?
Ans. ऋतु के आधार पर फसलें प्रमुख रूप से दो प्रकार की होती हैं
1. खरीफ फसलें- जून से अक्तूबर तक उगाई जाने वाली फसलें खरीफ की फसलें कहलाती हैं जैसे मक्का, धान, ज्वार, बाजरा आदि।
2. रबी फसलें- नवंबर से अप्रैल के मध्य उगाई जाने वाली फसलें रबी फसलें कहलाती हैं जैसे गेंहूं चना, सरसों, मटर, जौ आदि।
Q17. जीवाणुओं से क्या अभिप्राय है?
Ans. इस प्रश्न का उत्तर आप स्वयं दें
Q18. “जहाँ तक संभव हो प्लास्टिक के उपयोग से बचिए” इस कथन पर सलाह दीजिए।
Ans. इस प्रश्न का उत्तर आप स्वयं दें
Q19. युग्मनज और गर्भ में दो भिन्नताएँ दीजिए।
Ans.
युग्मनज | गर्भ |
1. निषेचन के समय शुक्राणु और अंडाणु संलयित होकर एक हो जाते हैंl इसके परिणामस्वरुप युग्मनज का निर्माण होता हैl | 1. युग्मनज विकसित होकर भ्रूण बनता है और भ्रूण की वह अवस्था जिसमें सभी शारीरिक अंगों की पहचान हो सके, गर्भ कहलाता हैl |
2. यह जनन प्रक्रम के प्रथम चरण के परिणामस्वरुप बनता हैl | 2. जब गर्भ का विकास पूरा हो जाए तो माँ नवजात शिशु को जन्म देती हैl |
Q20. हार्मोन के लक्षण लिखें।
Ans. इस प्रश्न का उत्तर आप स्वयं दें
Q21. एक औज़ार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है । पीटने के कारण लगने वाला बल लोहे के टुकड़े को किस प्रकार प्रभावित करता है ?
Ans. एक औज़ार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है पीटने के कारण लगने वाला पेशीय बल लोहे के टुकड़े को फैला देता है। पेशीय बल, संपर्क बल का एक उदाहरण है। लोहे के टुकड़े को पीटने के कारण उसकी आकृति में परिवर्तन हो जाता है।
Q22. उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) अवांछित ध्वनि को ………….. कहते हैं ।
(ख) ध्वनि की तीक्ष्णता कंपनों की ………….. से निर्धारित होती है ।
(ग) प्रबलता कंपन के ………… से निर्धारित की जाती है।
(घ) आवृत्ति का मात्रक …………… है।
Ans.विद्यार्थी स्वयं करे
Q23. मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि किसी निश्चित दिन तड़ित झंझा की संभावना है और मान लीजिए उस दिन आपको बाहर जाना है। क्या आप छतरी लेकर जाएँगे ? व्याख्या कीजिए।
Ans. तड़ित झंझा में बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है और छतरी लेकर निकलना तो अधिक घातक है, क्योंकि ऊँचे भवन, विद्युत् तारें, काले रंग की वस्तुएँ तड़ित झंझा को आकर्षित करती हैं। इसलिए इन सबसे दूर रहना ही अक्लमंदी है
Q24. मान लीजिए आप एक अंधेरे कमरे में हैं। क्या आप कमरे में वस्तुओं को देख सकते हैं? क्या आप कमरे के बाहर वस्तुओं को देख सकते हैं? व्याख्या कीजिए।
Ans. नहीं, अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं देता क्योंकि कमरे में पड़ी वस्तुओं पर कोई प्रकाश नहीं पड़ रहा और न ही वह स्वयं प्रकाश उत्सर्जित कर रही हैं। इसलिए अंधेरे कमरे में कुछ नहीं दिखाई देता। कमरे के बाहर की वस्तुएँ दिखाई दे सकती हैं, यदि उन पर प्रकाश की किरणें आपतित हों अथवा वे अपना प्रकाश उत्सर्जित करें।
Q25. प्रकाश वर्ष किसे कहते हैं? यह किसका मात्रक है?
Ans. प्रकाश वर्ष की परिभषा – प्रकाश वर्ष खगोलीय दूरी की वह इकाई है, जो कि एक साल में प्रकाश द्वारा तय की गई दुरी के बराबर है ।
प्रकाश वर्ष खगोलीय दुरी का मात्रक है चुकीं ब्रम्हाण्ड इतना बङा और विशाल है कि हम इसकी दुरी किलोमीटर में नहीं माप सकते है इसलिये ग्रहों और तारों की दुरी नापने के लिये हमें एक अलग मात्रक की जरूरत पङती है जिसे हम प्रकाश वर्ष कहते हैं ।
Q26: फसल चक्रण के लाभ लिखें।
Ans.फसल चक्रण के लाभ
- फसल चक्र द्वारा मृदा से पोषक तत्व एवं नमी का अवशोषण संतुलित रूप से होने के कारण उर्वरकता बढ़ती है.
- दलहनी फसलों के समावेश से मृदा की भौतिक दशा में सुधार होता है. दलहनी फसलों द्वारा नत्रजन स्थिरीकरण जीवानुओं की क्रियाशीलता से मृदा की जैविक दशा भी सुधरती है.
- खेत में हर वर्ष बरसीम उगाने से कासनी खरपतवार व निरंतर गेहूं बोने से गुल्ली डंडा (गेहूंसा) खरपतवार की मात्रा बढ़ जाती है. रबी मौसम में 1 वर्ष गेहूं व 1 वर्ष बरसीम बोने से कासनी, गेहूंसा आदि खरपतवारों का नियंत्रण हो जाता है. बरसीम की बार-बार कटाई से गेहूंसा नष्ट हो जाता है.
- किसान के पास उपलब्ध कृषि साधनों जैसे सिंचाई, खाद-उर्वरक, श्रमिकों का वर्ष भर पूरा उपयोग हो जाता है. इससे प्रति इकाई उत्पादन लागत में कमी आती है.
- मृदा उर्वरता बढ़ने से मृदा उत्पादकता भी बढ़ती है, जिससे प्रति इकाई खेत से अधिक उपज प्राप्त होती है और किसान की आर्थिक दशा में सुधार होता है.
Q27. रोग-वाहक किसे कहते हैं? उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
Ans.विद्यार्थी स्वयं करे
Q28. जनन किसे कहते हैं? जनन की मुख्य विधियों का वर्णन करें।
Ans. जीवों में अपने ही समान संतति अथवा संतान उत्पन्न करने की प्रक्रिया जनन कहते हैं।
1. लैंगिक जनन- नर तथा मादा युग्मकों के संयोजन से नए जीव बनते हैं। युग्मक भिन्न जनकों या एक ही जनक के हो सकते हैं। इसे लैंगिक जनन कहते हैं।
(2) अलैंगिक जनन- इस जनन में नया जीव एकल जनन से युग्मक के संयोजन के बिना उत्पन्न होता है। नए जीव अपने जनकों के समान होते हैं। इसे अलैंगिक जनन कहते हैं।
Q29. कोयले के उपयोग लिखो।
Ans. कोयले के निम्नलिखित उपयोग हैं
(1) कोयले का प्रयोग घरों और उद्योग-धंधों में ईधन के रूप में किया जाता है।
(2) इसका उपयोग कोल गैस बनाने में किया जाता है।
(3) इसका उपयोग कोक बनाने में किया जाता है।
(4) कोयला रेल के इंजन चलाने के लिए भाप बनाने के काम आता था और अब विद्युत उत्पन्न करने के लिए तापीय शक्ति संयंत्रों में उपयोग किया जाता है।
(5) इसका उपयोग संश्लिष्ट पेट्रोल तथा संश्लिष्ट प्राकृतिक गैस बनाने के लिए किया जाता है।
Q30. कागज़ स्वयं सरलता से आग पकड़ लेता है जबकि ऐलुमिनियम पाइप के चारों ओर लपेटा गया कागज़ का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता। कारण बताइए।
Ans. ऐलुमिनियम ऊष्मा का सुचालक है। ऐलुमिनियम पाइप के चारों ओर लपेटा गया कागज का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता क्योंकि ऊष्मा ऐलुमिनियम में स्थानान्तरित हो जाती है और कागज का ताप, ज्वलन ताप तक नहीं पहुँच पाता है।
Q31. अपने स्थानीय क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने में आप किस प्रकार योगदान दे सकते हैं? अपने द्वारा की जाने वाली क्रियाओं की सूची तैयार कीजिए।
Ans. हरी संपदा का रख-रखाव
(i) सड़कों के दोनों ओर वृक्ष लगाने चाहिएं।
(ii) वनों के काटने पर रोकथाम लगानी चाहिएं।
(iii) सरकार को अधिक वृक्ष काटने पर रोक लगाने के कानून बनाने चाहिएं।
(iv) विशेष क्षेत्रों में पार्क (उद्यान) बनाने चाहिएं।
Q32. आप अपने हाथ में पानी से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी लटकाए हुए हैं। बाल्टी पर लगने वाले बलों के नाम बताइए। विचार-विमर्श कीजिए कि बाल्टी पर लगने वाले बलों द्वारा इसकी गति की अवस्था में परिवर्तन क्यों नहीं होता ?
Ans. प्लास्टिक की बाल्टी पर लगे बल से :
(i) धरती का गुरुत्वाकर्षण बल (नीचे की ओर)
(ii) बाजुओं का पेशीय बल (ऊपर की ओर)
दोनों बलों से बाल्टी की गति की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आता, क्योंकि दोनों बल समान हैं और एक-दूसरे से विपरीत दिशा में कार्य करते हैं। अतः एक-दूसरे के प्रभाव को समाप्त कर देते हैं। बाल्टी के भार के कारण पेशियाँ खिंच जाती हैं।
Q33. ऐसी क्रियाओं के उदाहरण दीजिए जिनको घर्षण के अभाव में करना कठिन होता है।
Ans. ऐसी क्रियाएँ निम्नलिखित हैं
(1) कीचड़ वाली पगडंडी पर चलना कठिन होता है।
(2) चिकने श्यामपट्ट पर चाक से लिखना मुश्किल होता है।
(3) कांच के चिकने गिलास को सहजता से नहीं पकड़ा जा सकता।
(4) घिसे तले वाले जूतों से भागना आसान नहीं होता।
Q34. प्रमुख दृष्टि दोष कौन से हैं? इन्हें कैसे दूर किया जा सकता है?
Ans. प्रमुख दृष्टि दोष दो हैं-(1) निकट दृष्टि दोष, (2) दीर्घ दृष्टि दोष।
1. निकष्टि दोष- इस दोष में व्यक्ति को निकट की वस्तुएँ स्पष्ट नजर आती हैं परंतु दूर की नहीं।
दूर करने के उपाय– इस दोष से पीड़ित व्यक्ति को अवतल लेंस का चश्मा पहनने को दिया जाता है।
2. दीर्घ दृष्टि दोष- इस दोष में व्यक्ति को दूर की वस्तुएँ स्पष्ट नजर आती हैं परंतु नजदीक की नहीं।
दूर करने के उपाय- इस दोष से पीड़ित व्यक्ति को उत्तल लेंस का चश्मा पहनने को दिया जाता है।
Q35. वायु प्रदूषण के कारणों की व्याख्या करें।
Ans.विद्यार्थी स्वयं करे
Q36. अधातुओं के भौतिक गुण क्या हैं?
Ans.विद्यार्थी स्वयं करे
Q37. कोशिका झिल्ली और कोशिका भित्ति किसे कहते हैं? दोनों में अंतर स्पष्ट करें।
Ans.विद्यार्थी स्वयं करे
Q38. पीने वाला जल विद्युत का चालक होता है अथवा रोधी? प्रयोग द्वारा सिद्ध करो।
Ans.विद्यार्थी स्वयं करे
इस पोस्ट में आपको class 8 science question paper with answers 2022 class 8 science sample paper class 8 science question paper last year Class 8 Board exam science paper ncert class 8 science previous year question papers कक्षा 8 विज्ञान का प्रश्न पत्र 2022 कक्षा 8 विज्ञान का सैंपल पेपर 2022-23 कक्षा 8 का विज्ञान का पेपर 2022 PDF कक्षा 8 विज्ञान मॉडल पेपर 2022 PDF कक्षा 8 का विज्ञान का पेपर अर्धवार्षिक से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर अभी भी इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें.