Class 7 Social Science Geography Chapter 1 – पर्यावरण
NCERT Solutions For Class 7 Geography Chapter 1. पर्यावरण – बहुत से विद्यार्थी हर साल 7th की परीक्षा देते है ,लेकिन बहुत से विद्यार्थी के अच्छे अंक प्राप्त नही हो पाते जिससे उन्हें आगे एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है .जो विद्यार्थी 7th कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 7 भूगोल अध्याय 1 (पर्यावरण) के लिए सलूशन दिया गया है.यह जो NCERT Solutions for Class 7 Geography Chapter 1 Environment दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. .इसलिए आप Class 7th Geography Chapter 1 पर्यावरण के प्रश्न उत्तरों को ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.
कक्षा: | 7th Class |
अध्याय: | Chapter 1 |
नाम: | पर्यावरण |
भाषा: | Hindi |
पुस्तक: | हमारा पर्यावरण |
NCERT Solutions for Class 7 भूगोल (हमारा पर्यावरण) Chapter 1 पर्यावरण
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) पारितंत्र क्या है ?
उत्तर-सभी जीव-जंतु, पेड़-पौधे और मनुष्य अपने आस-पास के वातावरण पर निर्भर हैं। प्राय: वे एक-दूसरे पर भी निर्भर हैं। पारितंत्र जीवधारियों के बीच और उनके आस-पास के पर्यावरण के बीच होने वाले इस संबंध से बना है। रेगिस्तान, वन, घास, पर्वत, झील, नदी, महासागर और छोटे-से ताल भी एक पारितंत्र हो सकते हैं जिसमें बहुत अधिक वर्षा होती है ।
(ख) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर— प्राकृतिक पर्यावरण भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधों तथा जीव-जंतुओं के मेल से बनता है। इस प्रकार प्राकृतिक वातावरण में जीवीय तथा अजीवीय दोनों परिस्थितियाँ शामिल हैं।
(ग) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर- पर्यावरण के प्रमुख घटक हैं – प्राकृतिक पर्यावरण, मानव निर्मित पर्यावरण तथा स्वयं मानव ।
(घ) मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए ।
उत्तर— मानव निर्मित पर्यावरण के उदाहरण हैं- इमारतें, पार्क, पुल, सड़क, उद्योग स्मारक आदि ।
(च) स्थलमंडल क्या है ?
उत्तर – स्थलमंडल पृथ्वी की कठोर ऊपरी परत या ठोस पर्पटी है। यह खनिजों और चट्टानों से बना है और मिट्टी की पतली परत से ढका हुआ है। इसका स्थान पहाड़, पठार, मैदान, घाटी आदि है। महाद्वीपों के अलावा, ये स्थलाकृतियाँ महासागर की सतह पर भी पाई जाती हैं ।
महत्त्व — स्थलमंडल हमारे लिए विशेष महत्त्व रखता है।
(1) यह हमें वन, कृषि तथा मानव बस्तियों के लिए भूमि प्रदान करता है ।
(2) यह पशुओं के लिए घास-भूमियाँ देता है ।
(3) यह खनिज संपदा का भी स्रोत है ।
(छ) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या हैं ?
उत्तर – जीवीय पर्यावरण सजीव प्राणियों का संसार है। इसके दो प्रमुख घटक हैं – पादप तथा जंतु ।
(ज) जैवमंडल क्या है ?
उत्तर— पादप तथा जीव-जंतु मिलकर जैवमंडल का निर्माण करते हैं । यह पृथ्वी का वह संकीर्ण (तंग) क्षेत्र है जहाँ स्थल, जल एवं वायु मिलकर जीवन को संभव बनाते हैं। मानव जैवमंडल का सबसे महत्त्वपूर्ण सदस्य है।
प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित (✔) कीजिए –
(क) इनमें से कौन – सा प्राकृतिक परितंत्र नहीं है ?
(i) मरुस्थल (ii) ताल (ii) धर्म (iii) वन
(ख) इनमें से कौन – सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है ?
(i) स्थल (iii) समुदाय
(ग) इनमें से कौन-सा मानव निर्मित पर्यावरण है ?
(iii) सड़क (i) पहाड़ (ii) समुद्र
(घ) इनमें से कौन-सा पर्यावरण के लिए खतरा है ?
(i) पादप-वृद्धि (ii) जनसंख्या वृद्धि (iii) फसल वृद्धि ।
उत्तर— (क) ताल (ख) स्थल (ग) सड़क (घ) जनसंख्या वृद्धि ।
प्रश्न 3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-
(क) जैव मंडल (i) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर
(ख) वायुमंडल (ii) जलीय
(ग) जलमंडल (iii) हमारे आस-पास का क्षेत्र
(घ) पर्यावरण क्षेत्र (iv) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं।
उत्तर—(क) जैवमंडल – वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं। (ख) वायुमंडल – पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर (ग) जलमंडल – जलीय क्षेत्र (घ) पर्यावरण – हमारे आस-पास का क्षेत्र |
प्रश्न 4. कारण बताइए-
(क) मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है।
उत्तर – मानव अपनी बढ़ती हुई आवश्यकताओं की पूर्ति तथा अपने आर्थिक विकास के लिए पर्यावरण में परिवर्तन करता है । उदाहरण के लिए वह निम्नलिखित तरीकों से पर्यावरण में परिवर्तन लाता है- मनुष्य नीचे दिए कई प्रकार से पर्यावरण को प्रभावित करता है.
(1) खेती करने तथा रहने के लिए भूमि प्राप्त करने के लिए वनों को काट कर
(2) नदियों पर बाँध बनाकर तथा उनके पानी को नहरों द्वारा शुष्क मरुस्थलों में ले जाकर
(3) खनिज प्राप्त करने के लिए खानें खोद कर
( 4 ) औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करके
(ख) पौधे एवं जीव-जंतु एक-दूसरे पर आश्रित हैं।
उत्तर – जैसे पौधे, जीव भी एक दूसरे पर निर्भर हैं। इसका कारण यह है कि वे एक-दूसरे की बहुत ज़रूरत है। प्राणियों को पौधे भोजन और आश्रय देते हैं। उन्हें साँस लेने के लिए ऑक्सीजन दिया जाता है। दूसरी ओर, कई पौधों का विकास जीव-जंतुओं से होता है। उदाहरण के लिए, जीव-जंतु हरे पौधों को कार्बन-डाइऑक्साइड देते हैं, जिससे वे अपना भोजन बनाते हैं।
इस पोस्ट में आपको Class 7 Geography Social Science Chapter 1 Environment Class 7 geography chapter 1 environment notes class 7 geography chapter 1 extra questions and answers class 7 sst geography chapter 1 question answer class 7 geography chapter 1 notes pdf Class 7 Geography Chapter 1 questions and answers कक्षा 7 भूगोल अध्याय 1 नोट्स हमारा पर्यावरण कक्षा 7 पाठ 1 के प्रश्न उत्तर कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 1 पर्यावरण से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.