Class 7 Maths Chapter 3 Exercise 3.3, 3.4 – आँकड़ों का प्रबंधन

Class 7 Maths Chapter 3 Exercise 3.3, 3.4 – आँकड़ों का प्रबंधन

NCERT Solutions for Class 7 Maths Chapter 3 Data Handling Ex 3.3, 3.4 – आज हम आप के लिए Class 7 Maths Chapter 3 लेकर आयें है। जो कि Class 7 Maths Exams के लिए अत्यन्त उपयोगी साबित होगी. कक्षा 7वीं के विद्यार्थी के लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 7 गणित अध्याय 3. (आँकड़ों का प्रबंधन) प्रश्नावली 3.3, 3.4 के लिए सलूशन दिया गया है. जोकि एक सरल भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए .इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है.

NCERT Solutions For Class 7th Maths आँकड़ों का प्रबंधन (प्रश्नावली 3.3)

1. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर देने के लिए आकृति में दिए गए दंड आलेख का प्रयोग कीजिए :

(a) कौन-सा पालतु पशु अधिक लोकप्रिय है ?
(b) कितने विद्यार्थियों का पालतु पशु कुत्ता है ?

1 2

हल :

(i) बिल्लियाँ सबसे अधिक लोकप्रिय हैं।
(ii) 8 विद्यार्थियों का पालतु पशु कुत्ता है।

2. निम्नलिखित दंड आलेख को पढ़िए जो एक पुस्तक भंडार द्वारा 5 क्रमागत वर्षों में बेची गई पुस्तकों की संख्या दर्शाती है, और आगे आने वाले

2 1

(i) वर्षों 1989, 1990 और 1992 में से प्रत्येक में लगभग कितनी पुस्तकें बेची गईं ?
(ii) किस वर्ष में लगभग 475 पुस्तकें बेची गईं ? किस वर्ष में लगभग 225 पुस्तकें बेची गईं ?
(iii) किन वर्षों में 250 से कम पुस्तकें बेची गई?
(iv) क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि आप वर्ष 1989 में बेची गई पुस्तकों का आकलन किस प्रकार करेंगे ?

हल :

(i) वर्ष 1989 में लगभग 200, 1990 में लगभग 500 और 1992 में लगभग 250 पुस्तकें बेची गई।
(ii) वर्ष 1990 में लगभग 475 पुस्तकें बेची गईं। वर्ष 1992 में लगभग 225 पुस्तकें बेची गईं।
(iii) वर्ष 1989 और 1992 में 250 से कम पुस्तकें बेची गईं।
(iv) आलेख की पढ़त में से यह स्पष्ट है कि वर्ष 1989 में बेची गई पुस्तकों की संख्या सबसे कम 200 थी।

3. छः विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों की संख्याएँ नीचे दी गई हैं। इन आँकड़ों को एक दंड आलेख द्वारा निरूपित कीजिए।
कक्षाविद्यार्थियों की संख्या
पाँचवीं135
छठी120
सातवीं95
आठवीं100
नौंवी90
दसवीं80

(a) आप स्केल किस प्रकार चुनेंगे ?
(b) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(i) किस कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या अधिकतम है ? किस कक्षा में न्यूनतम है ?
(ii) कक्षा 6 के विद्यार्थियों की संख्या का कक्षा 8 के विद्यार्थियों की संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए।

हल :

स्केल 0 से प्रारंभ कीजिए। आँकडों का अधिकतम मान 135 है इसलिए स्केल 135 से अधिक 140 पर समाप्त कीजिए। अक्षों पर समान भाग लीजिए जैसे 10 की वृद्धि का। यहाँ हम 10 विद्यार्थियों के लिए 1 इकाई लेते हैं।
(a) एक छोटी इकाई = 10 विद्यार्थी
(b) (i) अधिकतम संख्या पाँचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की है और न्यूनतम संख्या दसवीं में है।
(ii)
अनुपात = 3CodeCogsEqn 2021 09 18T160337.530

4. एक विद्यार्थी के प्रथम सत्र और द्वितीय सत्र का प्रदर्शन दिया हुआ है। एक उपयुक्त स्केल चुनकर एक दोहरा दंड आलेख खींचिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
विषयप्रथम सत्र (अधिकतम अंक 100)द्वितीय सत्र (अधिकतम अंक 100)
अंग्रेज़ी
हिन्दी
गणित
विज्ञान
सामाजिक विज्ञान
67
72
88
81
73
70
65
95
85
75

(i) किस विषय में विद्यार्थी ने अपने प्रदर्शन में सबसे अधिक सुधार किया है ?
(ii) किस विषय में सुधार सबसे कम है ?
(iii) क्या किसी विषय में प्रदर्शन नीचे गिरा है?

हल :

(i) गणित के विषय में विद्यार्थी ने अपने प्रदर्शन में सबसे अधिक सुधार किया है।
(ii) सबसे कम सुधार सामाजिक विज्ञान में हुआ है।
(iii) हिंदी में उसका प्रदर्शन गिरा है।

5. किसी कॉलोनी में किए गए सर्वेक्षण से प्राप्त आँकड़ों पर विचार कीजिए:
पसंदीदा खेलक्रिकेटबॉस्केट बॉलतैरनाहॉकीखेलकूद
देखना1240470510423250
भाग लेना620320320250105

(i) एक उपयुक्त स्केल चुनकर, एक दोहरा दंड आलेख खींचिए। इस दंड आलेख से आप क्या निष्कर्ष निकालते हैं ?
(ii) कौन-सा खेल अधिक लोकप्रिय हैं ?
(iii) खेलों का देखना अधिक पसंद किया जाता है या उनमें भाग लेना?

हल : (i)

4

(ii) क्रिकेट सबसे अधिक लोकप्रिय पसंदीदा और भाग लेने वाला खेल हैं।
(iii) खेलों को देखना अधिक पसंद किया जाता है।

6. इस अध्याय के प्रारंभ में, दिए हुए विभिन्न नगरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमानों के आँकड़ों (सारणी) को लीजिए। इन आँकड़ों का एक दोहरा दंड आलेख खींच कर अग्रलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(i) दी हुई तिथि पर किस नगर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर सबसे अधिक है ?
(ii) कौन-सा नगर सबसे गर्म है और कौन-सा नगर सबसे ठंडा है।
(iii) ऐसे दो नगरों के नाम लिखिए, जिनमें से एक का अधिकतम तापमान दूसरे के न्यूनतम तापमान से कम था।
(iv) उस नगर का नाम लिखिए, जिसके न्यूनतम और अधिकतम तापमानों का अंतर सबसे कम है।
20.6.2006 को नगरों के तापमान अधिकतम

अधिकतमन्यूनतम
अहमदाबाद38°C29°C
अमृतसर37°C26°C
बेंगलूर28°C21°C
चेन्नई36°C27°C
दिल्ली38°C28°C
जयपुर39°C29°C
जम्मू41°C26°C
मुंबई32°C27°C
हल:

Fd

(i) जम्मू नगर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर सबसे अधिक है।
(ii) जम्मू सबसे गर्म (41°C) नगर है और बैंगलूर सबसे ठंडा (21°C) नगर है।
(iii) बेंगलूर और जयपुर अथवा बेंगलूर और अहमदाबाद।
(iv) मुंबई (5°C).

Class 7th Math आँकड़ों का प्रबंधन (प्रश्नावली 3.4)

1. बताइए कि निम्नलिखित में किसका होना निश्चित है, किसका होना असंभव है तथा कौन हो भी सकता है, परंतु निश्चित रूप से नहीं:

(i) आज आप कल से अधिक आयु के हैं।
(ii) एक सिक्के को उछालने पर चित आएगा।
(iii) एक पासे को फेंकने पर 8 आएगा।
(iv) अगली ट्रैफिक लाइट हरी दिखेगी।
(v) कल बादल घिरे होंगे।

हल :

(i) होना निश्चित है।

(ii) हो सकता है पर निश्चित नहीं।
(iii) असंभव।
(iv) हो सकता है पर निश्चित नहीं।
(v) हो सकता है पर निश्चित नहीं।

2. एक डिब्बे में 6 कँचे हैं, जिन पर 1 से 6 संख्याएँ अंकित हैं।

(i) संख्या 2 वाले कँचे को इसमें से निकालने की प्रायिकता क्या है?
(ii) संख्या 5 वाले कँचे को इसमें से निकालने की प्रायिकता क्या है?

हल :

संभाव्य परिणाम {1, 2, 3, 4, 5, 6}

(i) संख्या 2 वाले कँचे को निकालने की प्रायिकता CodeCogsEqn 2021 09 19T152414.336

(ii) संख्या 5 वाले कँचे को निकालने की प्रायिकता CodeCogsEqn 2021 09 19T152414.336

3. यह निर्णय लेने के लिए कि कौन-सी टीम खेल प्रारंभ करेगी, एक सिक्का उछाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि आपकी टीम खेल प्रारंभ करेगी ?
हल :

कुल संभाव्य परिणाम = {चित, पट}

अभीष्ट प्रायिकता = अनुकूल परिणामों की संख्या/कुल संभाव्य परिणाम
CodeCogsEqn 2021 09 19T152638.650

इस पोस्ट में आपको class 7 maths chapter 3 exercise 3.3 solutions NCERT Solutions for Class 7 Maths Chapter 3 Data Handling Class 7 Maths Chapter 3 Exercise 3.3 Data Handling class 7 maths chapter 3 exercise 3.4 solutions in hindi कक्षा 7 गणित अध्याय 3 अभ्यास 3.4 आँकड़ों का प्रबंधन एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 गणित प्रश्नावली 3.3 से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 7 Maths Chapter 3 आँकड़ों का प्रबंधन Exercise 3.1
NCERT Solutions for Class 7 Maths Chapter 3 आँकड़ों का प्रबंधन Exercise 3.2
NCERT Solutions for Class 7 Maths Chapter 3 आँकड़ों का प्रबंधन Exercise 3.3
NCERT Solutions for Class 7 Maths Chapter 3 आँकड़ों का प्रबंधन Exercise 3.4

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top