Class 6th Social Science Civics Chapter 7 – नगर प्रशासन

Class 6th Social Science Civics Chapter 7 – नगर प्रशासन

NCERT Solutions Class 6 Social Science Civics Chapter 7 नगर प्रशासन – आज हम आपको कक्षा 6 पाठ 7 नगर प्रशासन के प्रश्न-उत्तर (Urban Administration Question Answer) के बारे में बताने जा रहे है । जो विद्यार्थी 6th कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यह प्रश्न उत्तर बहुत उपयोगी है . यहाँ एनसीईआरटी कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र अध्याय 7 (नगर प्रशासन) का सलूशन दिया गया है. जिसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप Class 6th Social Science Civics Chapter 7 नगर प्रशासन के प्रश्न उत्तरोंको ध्यान से पढिए ,यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होंगे.

कक्षा:6th Class
अध्याय:Chapter 7
नाम:नगर प्रशासन
भाषा:Hindi
पुस्तक:सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 नागरिक शास्त्र अध्याय 7 नगर प्रशासन

अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. बच्चे यास्मीन खाला के घर पर क्यों गए ?

उत्तर- बच्चों से गली में क्रिकेट खेलते समय ट्यूबलाइट टूट गई थी। जब बच्चों को पता चला कि गली की ट्यूबलाइट बदलवाना नगर निगम का काम है तो बच्चे यास्मीन खाला के घर गए क्योंकि यास्मीन खाला हाल ही में नगर निगम के कार्यालय से सेवानिवृत्त हुई थी।

प्रश्न 2. नगर निगम के कार्य शहर के निवासियों के जीवन को किस तरह प्रभावित करते हैं ? ऐसे चार तरीकों के बारे में लिखिए।

उत्तर- शहर के लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले नगर निगम के चार मुख्य तरीके निम्नलिखित हैं

(1) नगर निगम नगर में सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था करता है।
(2) नगर में फैले कूड़े-कर्कट को उठाने की व्यवस्था करता है।
(3) पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था करता है।
(4) बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाई छिड़कने और टीके आदि लगवाने की व्यवस्था करता है।

प्रश्न 3. नगर निगम पार्षद कौन होता है ?

उत्तर- नगर को जनसंख्या के आधार पर वार्डों में बाँट दिया जाता है। प्रत्येक वार्ड से नगर निगम के लिए एक प्रतिनिधि का चुनाव किया जाता है। इस प्रतिनिधि को पार्षद, कहते हैं।

प्रश्न 4. गंगाबाई ने क्या किया और क्यों ?

उत्तर- गंगाबाई के मोहल्ले से कूड़ा-कचरा नहीं हटाया जा रहा था। उसने मोहल्ले की महिलाओं के एक छोटे से समूह को इकट्ठा किया और पार्षद के घर पहुँच गई। सभी औरतों ने पार्षद के घर के सामने नारेबाजी की और गंगाबाई ने मोहल्ले की खराब हालत बयान की। इसके बाद गंगाबाई ने नगर निगम के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अन्ततः गंगाबाई को सफलता मिली और अब उसके मोहल्ले की नियमित रूप से सफाई होती है।

प्रश्न 5. नगर निगम अपने काम के लिए धन कहाँ से प्राप्त करता है ?

उत्तर- नगर निगम को प्राप्त होने वाले धन के मुख्य स्त्रोत निम्नलिखित हैं

(1) सम्पत्ति, मकानों और दुकानों पर कर से आय।
(2) पानी व बिजली पर लगने वाले कर से आय।
(3) सिनेमा के टिकटों और शराब के ठेकों पर लगने वाले कर से आय।
(4) शहर में आयोजित होने वाले मेलों और प्रदर्शनियों पर लगने वाले क़र से आय।
(5) नगर निगम की दुकानों, मैदानों को किराए पर देने से आय।
(6) मकानों, दुकानों और अन्य व्यवसायिक भवनों के निर्माण के लिए नक्शे पारित किए जाते हैं, जिससे नगर निगम को अच्छी आय प्राप्त होती है।
(7) नगर निगम को विभिन्न परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार से भी अनुदान प्राप्त होता है।

प्रश्न 6. शहर में बहुत सारे लोग घरेलू नौकरों की तरह काम करते हैं और दूसरे के घरों को साफ़ रखते हैं। उसी तरह बहुत से लोग नगर निगम के लिए काम करते हैं और शहर को साफ़-सुथरा रखते हैं। इसके बावजूद जिन बस्तियों में वे रहते हैं, वहाँ काफ़ी गन्दगी होती है। इसका कारण यह है कि इन बस्तियों में पानी एवं सफ़ाई की सुविधा विरले ही होती है। नगर निगम इसके लिए अक्सर बस्तीवासियों को ही दोषी ठहराती है, कि जिस ज़मीन पर वे गरीब लोग अपना मकान बनाते हैं वह उनकी नहीं होती और न ही वे सरकार को कोई कर देते हैं। जबकि मध्यवर्ग के रिहायशी इलाकों में पार्क बनाने, गलियों में रोशनी की व्यवस्था करने और नियमित कूड़ा जमा करने आदि के काम पर जितना नगर निगम खर्च करता है, उसकी तुलना में वहाँ रहने वाले लोग बहुत कम कर देते हैं। पाठ में भी आपने पढ़ा है कि नगर निगम को सम्पत्ति कर से कुल 25-30 प्रतिशत ही आय होती है।

क्या आपको लगता है कि निगम को बस्तियों की सफ़ाई पर ज़्यादा खर्च करना चाहिए ? यह क्यों महत्त्वपूर्ण है? और यह क्यों ज़रूरी है कि शहर में नगर निगम जो सुविधाएँ धनी व्यक्तियों को मुहैया कराता है वही गरीबों को भी मिलें?

उत्तर- नगर निगम को बस्तियों की सफाई की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। इन बस्तियों में पीने के स्वच्छ जल की उपलब्धता करानी चाहिए। धनी व्यक्तियों के क्षेत्र में एक तो नगर निगम के द्वारा और दूसरे उन लोगों के अपने घरेलू सफाई कर्मचारियों के द्वारा और तीसरे शौचालय इत्यादि की उचित व्यवस्था द्वारा सफाई की स्थिति बड़ी अच्छी रहती है। लेकिन मलिन बस्तियों में न तो लोगों के घरों में शौचालय हैं और न ही उन्हें सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। इसलिए उन क्षेत्रों में अधिक गन्दगी है। पूरे शहर के स्वास्थ्य पर ध्यान रखने के लिए मलिन बस्तियों की ओर खास ध्यान दिया जाना जरूरी है।

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. शंकर, जहाँगीर और रेहाना गली में कौन-सा खेल खेल रहे थे?

उत्तर- क्रिकेट।

प्रश्न 2. रेहाना ने क्या तोड़ दिया था ?

उत्तर- गली की ट्यूबलाइट।

प्रश्न 3. यास्मीन खाला किस कार्यालय से सेवानिवृत्त हुई थी ?

उत्तर- नगर निगम कार्यालय से।

प्रश्न 4. गली में ट्यूबलाइट किसने लगवाई थी ?

उत्तर- नगर निगम ने।

प्रश्न 5. बड़े-बड़े शहरों में नगर प्रशासन चलाने वाले संस्थान को क्या कहते हैं ?

उत्तर- नगर निगम।

प्रश्न 6. छोटे कस्बों में नगर प्रशासन चलाने वाले संस्थान को क्या कहते हैं ?

उत्तर- नगर पालिका।

प्रश्न 7. यास्मीन खाला नगर निगम के किस विभाग में कार्य करती थी ?

उत्तर- लेखा विभाग में।

प्रश्न 8. नगर निगम में विभिन्न कार्यों के किए जाने के निर्णय कौन लेता है ?

उत्तर- निगम पार्षद।

प्रश्न 9. निगम पार्षदों की नियुक्ति कैसे होती है ?

उत्तर- निगम पार्षद, वार्ड स्तर पर जनता के द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं।

प्रश्न 10. गंगाबाई किस बात का विरोध कर रही थी ?

उत्तर- गंगाबाई गली में पड़े कचरे को न उठाए जाने का विरोध कर रही थी।

प्रश्न 11. सम्पत्ति कर से नगर निगम को कुल आय का कितना भाग प्राप्त होता है ?

उत्तर- 25-30 प्रतिशत।

प्रश्न 12. नगर निगम के मुखिया को क्या कहते हैं ?

उत्तर- मेयर अथवा महापौर।

प्रश्न 13. नगर निगम का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है ?

उत्तर- निगम आयुक्त।

प्रश्न 14. निगम आयुक्त ने गंगाबाई से सफाई न होने के लिए क्या बहाना बनाया ?

उत्तर- नगर निगम के पास पर्याप्त संख्या में ट्रक उपलब्ध नहीं होने का।

प्रश्न 15. यास्मीन की गली में आज हमेशा के मुकाबले अन्धेरा थोड़ा ज्यादा था। क्यों ?

उत्तर- क्योंकि बच्चों की गेंद से गली की ट्यूबलाइट टूट गई थी।

प्रश्न 16. आज भारत का सबसे सुन्दर शहर कौन-सा है ?

उत्तर- आज भारत का सबसे सुन्दर शहर चण्डीगढ़ है।

प्रश्न 17. आज की तारीख में चण्डीगढ़ के बाद साफ शहरों में दूसरा स्थान किस शहर का है ?

उत्तर- सूरत का।

प्रश्न 18. पंचायत के चुने हुए सदस्यों को ………. ……….. कहते हैं।

उत्तर- पंच।

प्रश्न 19. शहर विभिन्न ………. ……….. में बँटा हुआ होता है।

उत्तर- वार्डों।

प्रश्न 20. नगर निगम के चुने हुए सदस्यों को …….. है।

उत्तर- निगम पार्षद।

प्रश्न 21. पार्षदों के समूह उन मुद्दों पर काम करते हैं जो ………….. को प्रभावित करते हैं।

उत्तर- सारे शहर।

प्रश्न 22. पंचायत और नगर पालिका के चुनाव प्रत्येक …………………… वर्ष में होते हैं।

उत्तर- पाँच।

प्रश्न 23. पार्षद अगर निर्णय लेते हैं तो आयुक्त के नेतृत्व में दफ़्तर के प्रशासनिक कर्मचारी उन निर्णयों

उत्तर- को लागू करते हैं।

प्रश्न 24. हरियाणा के किस शहर में नगर निगम है ?

उत्तर- फरीदाबाद में।

प्रश्न 25. सूरत में भयंकर प्लेग कब फैला था ?

उत्तर- 1994 में।

कक्षा 6 नगर प्रशासन के लघूत्तरात्मक प्रश्न

इस पोस्ट में आपको Class 6 Civics Chapter 7 Notes urban administration class 6 question answer कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान अध्याय 7 प्रश्न उत्तर class 6 civics chapter 7 extra questions and answers class 6 civics chapter 7 notes नगर प्रशासन कक्षा 6 प्रश्न उत्तर एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान अध्याय 7 नगर प्रशासन urban administration class 6 notes pdf class 6 social science chapter 7 question answer Class 6 Social Science Civics Chapter 7 Urban Administration से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top