Class 6th Social Science Civics Chapter 3 – सरकार क्या है ?
NCERT Solutions Class 6 Social Science Civics Chapter 3. सरकार क्या है ? – जो विद्यार्थी 6 में पढ़े रहे है वह सभी चाहते है की वह अच्छे अंको से पास हो .बहुत से विद्यार्थियों को Social Science Civics के प्रश्नों उत्तरों में दिक्कत आती है .जिससे वह अच्छे अंक नहीं ले पाते .इसलिए हम आपको हमारी साईट पर कक्षा 6 के सभी Chapter के प्रश्न उत्तरों को आसन भाषा में समझाया गए है .इसलिए जो विद्यार्थी Class 6 में पढ़ रहे है ,उन्हें इस पोस्ट में Class 6 Social Science Civics Chapter 3 (सरकार क्या है ?) के बारे आसन भाषा में बतया गया है ,ताकि विद्यार्थी को आसानी से समझ आ जाए .इसलिए 6th के विद्यार्थी को इस Chapter को ध्यान से पढना चाहिए ,ताकि उसे एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त क्र सके .सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान राजनीतिकशास्त्र अध्याय 3 सरकार क्या है नीचे दिए हुए है ।
कक्षा: | 6th Class |
अध्याय: | Chapter 3 |
नाम: | सरकार क्या है |
भाषा: | Hindi |
पुस्तक: | सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन |
NCERT Solutions for Class 6 राजनीतिकशास्त्र (सामाजिक एवं राजनितिक जीवन) Chapter 3 सरकार क्या है ?
अभ्यास के सभी प्रश्न
किसी भी देश के ऊपर उस देश के संविधान के अनुसार उस देश पर शासन चलाने वाली संस्था को सरकार कहते हैं। सरकार हमारे जीवन को प्रभावित करती है
(1) हमारे लिए जन-सुविधाओं; जैसे सड़कें, अस्पताल, स्कूल, पीने का पानी इत्यादि की व्यवस्था करती है।
(2) देश की सीमाओं की रक्षा करती है।
(3) देश में शांति और व्यवस्था बनाए रखती है तथा लोगों के जान-माल की रक्षा करती है।
(4) लोगों को न्याय उपलब्ध कराती है।
(5) दूसरे देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखती है।
(6) प्राकृतिक आपदाओं; जैसे भूकंप या सुनामी के समय लोगों की सहायता करती है।
(7) लोगों के विकास के लिए योजनाएं बनाती है और उन्हें लागू करती है।
देश में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए और सभी लोगों को सुरक्षा की भावना का बोध कराने के लिए सरकार को सभी लोगों के लिए समान कानून बनाने पड़ते हैं। यदि देश में समान कानून नहीं होंगे, तो लोगों में आपसी भेदभाव की भावना बढ़ जाती है। समाज में अफरा-तफरी फैल जाती है और दलित-शोषित तथा पिछड़े लोग न्याय से वंचित रह जाते हैं। अतः सरकार ने एक समान कानून बनाकर सभी लोगों के जीवन को उससे नियमित कर दिया है।
एक लोकतांत्रिक सरकार के आवश्यक लक्षण इस प्रकार से हैं(1) लोकतंत्र में देश के नागरिकों को अपनी पसंद का शासक चुनने की छूट होती है।
(2) लोकतंत्र में शासक/सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों का लोग विरोध कर सकते हैं।
(3) लोकतंत्र में लोग निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से शासक को उसके पद से हटा सकते हैं। ..
(4) लोकतांत्रिक सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी होती है।
जब लोकतांत्रिक प्रणाली का प्रचलन शुरु हुआ तो आरंभ में महिलाओं को मत देने का अधिकार नहीं था। पूरे यूरोप तथा अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार दिलाने के लिए आंदोलन छेड़ा गया, जिसे ‘सफ्रेज आंदोलन’ के नाम से जाना जाता था। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान इस आंदोलन ने और मजबूती पकड़ ली। इस दौरान महिलाओं की सामाजिक कार्यों में भागीदारी और अधिक बढ़ गई। महिलाओं को निर्णय लेने में समान रूप से योग्य माना जाने लगा। महिला मताधिकार आंदोलन की साथियों ने सभी महिलाओं के लिए वोट देने के अधिकार की मांग की। इस अधिकार को पाने हेतु उन्होंने अपने-आप को लोहे) की जंजीरों में बांधकर प्रदर्शन किया और भूख हड़ताल पर बैठी। .
उपलब्धि-
(1) अमेरिका में औरतों को वोट का अधिकार 1920 में मिला।
(2) इंग्लैंड में औरतों को वोट का अधिकार 1928 में मिला।
मैं गांधी जी के इस विचार से पूर्ण रूप से सहमत हूं कि हर वयस्क व्यक्ति को चाहे वह पुरुष है या महिला, शिक्षित है या अशिक्षित, अमीर है अथवा गरीब वोट देने का अधिकार होना चाहिए। भारत सरकार ने गांधी जी के इस विचार का सम्मान करते हुए देश में 18 वर्ष की आयु पार कर चुके सभी वयस्क नागरिकों को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्रदान किया गया है। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं
(1) वयस्क मताधिकार लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करता है।
(2) वयस्क मताधिकार भेदभाव तथा असमानता की भावना को कम करने में सहायक है। ।
(3) वयस्क मताधिकार लोगों के आत्म-सम्मान की भावना को बढ़ाता है।
(4) वयस्क मताधिकार निर्वाचित प्रतिनिधियों की मनमर्जी पर अंकुश लगाता है।
(5) वयस्क मताधिकार लोगों में राजनीतिक चेतना जागृत करता है।
अति लघूत्तरात्मक प्रश्न
किसी देश के संविधान के अनुसार उस देश पर शासन चलाने वाली संस्था को सरकार कहते हैं। …
1. राष्ट्रीय स्तर की सरकार,
2. राज्य स्तर की सरकार,
3. स्थानीय स्तर की सरकार।
कीमतों पर नियंत्रण रखना।
भारत में 28 राज्य हैं।
भारत में 8 केंद्र-शासित प्रदेश हैं।
दिल्ली में। .
देश की सीमाओं की रक्षा करना।
राज्य के किसानों को मुफ्त बिजली देने का निर्णय लेना।
गाँव में सार्वजनिक कुएँ के स्थल का चुनाव करना।
सरकार।
जिस सरकार का गठन लोगों के द्वारा अपनी पसंद के नेता को वोट देकर चुनने के द्वारा होता है उसे लोकतंत्रीय सरकार कहते हैं।
सरकार क्या है बहुविकल्पीय प्रश्न
इस पोस्ट में हमने आपको ncert solutions class 6 social science civics chapter 3 सरकार क्या है ? Class 6 Social Science Civics Chapter 3 What is Government सरकार क्या है? अभ्यास प्रश्न एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र सरकार क्या है प्रश्न उत्तर सरकार क्या है कक्षा 6 प्रश्न उत्तर? कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 3 के प्रश्न उत्तर civics chapter 3 class 6 notes what is government class 6 questions and answers ncert class 6 civics chapter 3 pdf से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.
NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics in Hindi Medium
- Class 6th Social Science Civics Chapter 1 – विविधता की समझ
- Class 6th Social Science Civics Chapter 2 – विविधता और भेदभाव
- Class 6th Social Science Civics Chapter 3 – सरकार क्या है ?
- Class 6th Social Science Civics Chapter 4 – लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व