उत्तर- जब कोई वस्तु अपनी पिछली तरफ प्रकाश पहुंचने से रोक देती है, तब वह काला क्षेत्र वस्तु की छाया होती हैं।
उत्तर- सूची छिद्र कैमरे से हम केवल स्थिर वस्तुओं का चित्र ले सकते हैं।
उत्तर- सूची छिद्र कैमरे से उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त होता है।
उत्तर- सूर्य को सीधे देखना हमारी आँखों के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है।
उत्तर- सूची छिद्र प्रतिबिंब तब संभव है जब प्रकाश केवल सरल रेखा में गमन करे।
उत्तर- हम जानते हैं कि प्रकाश सरल रेखा में गमन करता है। जब कोई अपारदर्शी वस्तु इसे रोकती है तो उस वस्तु की छाया बनती है।
उत्तर- किसी समतल सतह से टकरा कर प्रकाश के वापिस उसी माध्यम में लौट जाने को परावर्तन कहते हैं।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
उत्तर- चंद्रमा दीप्त वस्तु नहीं है क्योंकि चंद्रमा स्वयं प्रकाश उत्सर्जित नहीं करता बल्कि सूर्य के प्रकाश को अपनी सतह से परावर्तित करता है।
उत्तर- दीप्त वस्तुएं-जो वस्तुएं स्वयं प्रकाश उत्सर्जित करती हैं, उन्हें दीप्त वस्तुएं कहते हैं। जैसे—सूर्य, तारे, जुगनू, विद्युत् का बल्ब आदि।
अदीप्त वस्तुएं -जो वस्तुएं प्रकाश उत्सर्जित नहीं करतीं, उन्हें अदीप्त वस्तुएं कहते हैं। जैसे—पत्थर, कुर्सी, मेज़ आदि।
उत्तर- वस्तुओं को देखने के लिए प्रकाश का होना अनिवार्य है। अंधेरे में हम वस्तुओं को नहीं देख पाते। प्रकाश वस्तुओं को देखने में हमारी सहायता करता है।
उत्तर- पारदर्शी वस्तुएं- जिन वस्तुओं में से प्रकाश आर-पार गुज़र सकता है। अथवा जिनमें से हम आर-पार देख सकते हैं, उन्हें पारदर्शी वस्तुएं कहते हैं।
उदाहरण- काँच, जल और वायु आदि।
अपारदर्शी वस्तुएं- जिन वस्तुओं में से प्रकाश बिल्कुल नहीं गुज़र सकता, उन्हें अपारदर्शी वस्तुएं कहते हैं।
उदाहरण-लकड़ी, लोहा, गत्ता और ईंट आदि।
पारभासी वस्तुएं – जिन वस्तुओं में से प्रकाश थोड़ी मात्रा में से गुजर सकता है, उन्हें पारभासी वस्तुएँ कहते हैं।
उदाहरण- घिसा हुआ कांच, मोमी कागज़, धुआँ, कोहरा आदि।
उत्तर – जब प्रकाश किसी अपारदर्शी वस्तु पर पड़ता है तब उस वस्तु की छाया इस कारण बनती है क्योंकि वह वस्तु अपने में से प्रकाश को गुजरने नहीं देती।
उत्तर- जब प्रकाश किसी अपारदर्शी वस्तु पर पड़ता है तो वह उस वस्तु में से नहीं गुजर सकता तथा प्रकाश स्रोत से विपरीत अपारदर्शी वस्तु की दूसरी तरफ एक काला क्षेत्र बन जाता है। उस काले क्षेत्र को छाया कहते हैं। इस का कारण यह है कि प्रकाश सीधी रेखा में चलता है। जब वस्तु को प्रकाश के स्रोत के निकट लाया जाता है तो छाया का आकार बढ़ता है।
इस पोस्ट में आपको NCERT Class 6 Science Chapter 11 : प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन NCERT Solutions फॉर साइंस क्लास 6th चैप्टर 11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन light shadow and reflection class 6 pdf Class 6 Science Chapter 11 – Light, Shadows and Reflections light shadow and reflection notes light shadow and reflection class 6 notes light shadow and reflection class 6 questions and answers से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.
NCERT Solutions In Hindi Class 6 Chapter Wise
- Chapter 1: भोजन : यह कहाँ से आता है
- Chapter 2: भोजन के घटक
- Chapter 3: तंतु से वस्त्र तक
- Chapter 4: वस्तुओं के समूह बनाना
- Chapter 5: पदार्थों का पृथक्करण
- Chapter 6: हमारे चारो ओर के परिवर्तन
- Chapter 7: पौधो को जानिए
- Chapter 8: शरीर में गति
- Chapter 9: सजीव एवं उनका परिवेश
- Chapter 10: गति एवं दूरियों का मापन
- Chapter 11: प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
- Chapter 12: विद्युत् तथा परिपथ
- Chapter 13: चुंबको द्वारा मनोरंजन
- Chapter 14: जल
- Chapter 15: हमारे चारो ओर वायु
- Chapter 16: कचरा- संग्रहण एवं निपटान
Nice answer