Class 10th Science Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर
प्रश्न .आवर्त सारणी में बाएँ से दाएँ जाने पर प्रवृत्तियों के बारे में कौन-सा कथन असत्य है ?
(a) तत्वों की धात्विक प्रकृति घटती है।
(b) संयोजकता इलैक्ट्रॉनों की संख्या बढ़ जाती है।
(c) परमाणु आसानी से इलैक्ट्रॉन का त्याग करते हैं।
(d) इनके ऑक्साइड अधिक अम्लीय हो जाते हैं।

उत्तर-(c) परमाणु आसानी से इलैक्ट्रॉन का त्याग करते हैं।

प्रश्न .तत्व X, XCl_2 सूत्र का वाला एक क्लोराइड बनता है जो एक ठोस है तथा जिसका गलनांक अधिक है| आवर्त सारणी में यह तत्व संभवतः किस समूह के अंतर्गत होगा?
(a) Na
(b) Mg
(c) Al
(d) Si

उत्तर-(b) Mg

प्रश्न .किस तत्व में
(a) दो कोश हैं तथा दोनों इलेक्ट्रॉनों से पूरित है.
(b) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 2 है.
(c) कुल तीन कोश है तथा संयोजकता कोश में चार इलेक्ट्रॉन हैं .
(d) कुल दो कोश है तथा संयोजकता कोश में तीन इलेक्ट्रॉन हैं.
(e) दूसरे कोश में पहले कोश से दोगुने इलेक्ट्रॉन हैं.

उत्तर- (a) निऑन Ne (2, 8)
(b) मैग्नीशियम Mg (2, 8, 2)
(c) सिलिकन Si (2, 8, 4)
(d) बोरोन B (2, 3)
(e) कार्बन C (2, 4)

प्रश्न. (a) आवर्त सारणी में बोरॉन के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन-से गुणधर्म समान हैं ?
(b) आवर्त सारणी में फ्लुओरीन के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन-से गुणधर्म समान हैं ?

उत्तर- (a) संयोजकता तीन के बराबर होती है|
(b) संयोजकता एक के बराबर होती है|

प्रश्न. एक परमाणु का इलैक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है।
(a) इस तत्व की परमाणु संख्या क्या है ?
(b) निम्न में से किस तत्व के साथ इसकी रासायनिक समानता होगी ? परमाणु संख्या कोष्ठक में दी गई है) N(7), F (9), P(15), Ar(18)

उत्तर- (a) तत्व की परमाणु सख्या 2 + 8 + 7 = 17 है और यह तत्व क्लोरीन है।
(b) तत्व F परमाणु संख्या 9 के कारण उत्कृष्ट तत्वों के परिवार से संबंध रखता है। इसलिए यह तत्व क्लोरीन तत्व से रासायनिक रूप से समान होगा।

प्रश्न . आवर्त सारणी में तीन तत्व A, B तथा C की स्थिति निम्न प्रकार है
समूह 16समूह 17
A
BC

अब बताइए कि:
(a) A धातु है या अधातु।
(b) A कि अपेक्षा C अधिक अभिक्रियाशील है या कम?
(c) C का आकर B से बड़ा होगा या छोटा?
(d) तत्व A किस प्रकार के आयन, धनायन या ऋणायन बनाएगा?

उत्तर-(a) A अधातु है|
(b) A की अपेक्षा C कम अभिक्रियाशील है|
(c) C का साइज B से छोटा है
(d) तत्व A अपने अष्टक पूरा करने के लिए धनायन बनाएगा|

प्रश्न . नाइट्रोजन (परमाणु संख्या 7) तथा फॉस्फोरस ( परमाणु संख्या 15) आवर्त सारणी के समूह 15 के तत्व हैं। इन दोनों तत्वों का इलैक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। इनमें से कौन-सा तत्व अधिक ऋण विद्युत होगा और क्यों ?

उत्तर- नाइट्रोजन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास : 2, 5
फॉस्फोरस का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास: 2, 8, 5
नाइट्रोजन अधिक ऋण विद्युत् होगा। क्योंकि बाह्यतम कोश नाभिक के बहुत पास होता है इसलिए नाभिक इलेक्ट्रॉन को प्रबलता से आकर्षित करता है।

प्रश्न . तत्वों के इलैक्ट्रॉनिक तियाय का आधनिक आवर्त सारणी में तत्व की स्थिति से क्या संबंध है ?

उत्तर- आधुनिक आवर्त सारणी में समान इलेक्ट्रॉनिक विन्यास वाले परमाणुओं को एक ही स्तंभ में रखा गया है| एक समूह में संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या एक समान रहती है| एक अवधि के दौरान तत्वों में संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या में वृद्धि दिखाई देती है|

प्रश्न . आधुनिक आवर्त सारणी में कैल्सियम (परमाणु संख्या 20) के चारों ओर 12, 19, 21 तथा 38 परमाणु संख्या वाले तत्व स्थित हैं। इनमें से किन तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म कैल्सियम के समान है ?

उत्तर- तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास:
परमाणु संख्या 12: 2, 8, 2
परमाणु संख्या 19: 2, 8, 8, 1
परमाणु संख्या 20: 2, 8, 8, 2
परमाणु संख्या 21: 2, 8, 8, 3
परमाणु संख्या 38: 2, 8, 18, 8, 2
परमाणु संख्या 12 वाले तत्व के भौतिक और रासायनिक गुणधर्म परमाणु संख्या 20 तथा 38 के समान है। क्यूंकि बहरी कक्ष में इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान है।

प्रश्न . आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेंडलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए।

उत्तर- मेंडलीफ की आवर्त सारणी
1. उस समय तक ज्ञात 63 तत्वों को बढ़ते परमाणु द्रव्यमानों में व्यवस्थित किया गया था।
2. इस आवर्त सारणी में 8 ऊर्ध्वाधर स्तंभ हैं, जिन्हें वर्ग कहते हैं।
3. तत्वों के समस्थानिकों को सारणी में स्थान नहीं मिल सका।
4. रासायनिक दृष्टि से असमान तत्वों को भी एक साथ रखा गया था।
5. सभी संक्रमण तत्वों को एक ही वर्ग VIII में रखा गया।
6. उत्कृष्ट गैसों की इस सारणी के बनने तक खोज ही नहीं हो पाई थी।
7. कुछ उच्च द्रव्यमान वाले तत्वों को उन तत्वों से पहले स्थान दिया गया जिनका परमाणु द्रव्यमान कम हैं।

आधुनिक आवर्त सारणी
1. कुल 118 तत्वों को बढ़ते परमाणु क्रमांक में व्यवस्थित किया गया है।
2. इसमें 18 ऊर्ध्वाधर स्तंभ हैं जिन्हें वर्ग कहते हैं तथा 7 आवर्त हैं।
3.तत्वों के समस्थानिकों को सारणी में उचित स्थान प्राप्त हुआ क्योंकि उनके परमाणु क्रमांक एक-समान होते हैं।
4. रासायनिक दृष्टि से असमान तत्वों को अलग-अलग वर्गों में स्थान दिया गया।
5. संक्रमण तत्वों को वर्ग 3 से वर्ग 12 में रखा गया।
6. उत्कृष्ट गैसों को वर्ग 18 में स्थान दिया गया है।
7. इस सारणी में वर्गीकरण का आधार परमाणु क्रमांक है इसलिए इसमें प्रतिलोम क्रम का दोष नहीं है।

इस पोस्ट में हमने आपको class 10 science chapter 5 notes periodic classification of elements class 10 ncert solutions NCERT Solutions Class 10 Science Chapter 5 Periodic Classification तत्वों का आवर्त वर्गीकरण प्रश्न उत्तर तत्वों का आवर्त वर्गीकरण ncert तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण periodic classification of elements class 10 notes pdf in hindi Notes for Class 10 Science chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 10 Science (Hindi Medium)

2 thoughts on “Class 10th Science Chapter 5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top