सत्ता की साझेदारी Class 10th Political Science Chapter 1. Solution

अति लघु-उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. श्रीलंकाई तमिल तथा भारतीय तमिल कौन हैं?

उत्तर- मूल श्रीलंकाई तमिल जोकि श्रीलंका में पैदा हुए थे, उन्हें श्रीलंकाई तमिल कहा जाता है। श्रीलंका के भारतीय तमिल वह तमिल हैं जिनके पूर्वज औपनिवेशिक शासन के दौरान बागानों में कार्य करने वाले मजदूरों के रूप में वहाँ पर गए थे। दोनों समूह मिलकर श्रीलंका की 18% जनसंख्या का निर्माण करते हैं।

प्रश्न 2. सत्ता की साझेदारी का क्या अर्थ है ?

उत्तर- सत्ता की साझेदारी अलग-अलग समूहों में सत्ता के बँटवारे की प्रक्रिया है ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके। यह एक मूल नियम पर आधारित है जिसमें देश के जातीय समूहों को सरकार में स्थायी हिस्सा दिया जा सके।

प्रश्न 3. सामुदायिक सरकार का क्या अर्थ है ?

उत्तर- सामुदायिक सरकार का संकल्प बेल्जियम में सामने आया जहाँ कई भाषायी समूह रहते हैं। सामुदायिक सरकार एक भाषायी समुदाय के लोगों द्वारा चुनी गई सरकार है तथा इसके पास कई मुद्दों से संबंधित शक्तियाँ होती हैं जैसे कि सांस्कृतिक, भाषायी, शैक्षिक इत्यादि।

प्रश्न 4. सरकार के अलग-अलग अंग कौन-से हैं?

उत्तर- सरकार के तीन अलग-अलग अंग होते हैं: विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका। विधायिका अर्थात् संसद जोकि कानून बनाती है, _कार्यपालिका अर्थात् प्रशासन जोकि उन कानूनों को लागू करता है तथा न्यायपालिका अर्थात् न्यायालय जोकि उन कानूनों को अपराधियों को सज़ा देने के लिए प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 5. प्रादेशिक स्वायत्तता का क्या अर्थ है?

उत्तर- प्रादेशिक स्वायत्तता किसी विशेष प्रादेशिक समूह के द्वारा अपने क्षेत्र के लिए स्वतंत्रता की माँग है तथा देश की सरकार में अधिक अधिकारों और सत्ता की माँग है।

प्रश्न 6. सत्ता का क्या अर्थ है?

उत्तर- सत्ता का अर्थ है व्यक्ति अथवा समूह की अपनी इच्छा पूर्ण करने की काबलियत अथवा अपने उद्देश्य प्राप्त करने की काबलियत । राजनीति में सत्ता को एक रिश्ते के रूप में लिया जाता है जिसका अर्थ है औरों के व्यवहार को प्रभावित करने की क्षमता जो कि दूसरे न चाहते हों।

प्रश्न 7. राष्ट्र-राज्य का क्या अर्थ है ?

उत्तर- राष्ट्र-राज्य एक प्रकार का राजनीतिक संगठन तथा राजनीतिक आदर्श है। यह एक स्वायत्त राजनीतिक समुदाय है जो कि नागरिकता तथा
राष्ट्रीयता के बंधनों से बँधा हुआ है। यह एक प्रकार का सिद्धांत है जो संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक ही राज्य का अनुमोदन करता है।

प्रश्न 8. नियंत्रण और संतुलन से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- नियंत्रण और संतुलन सत्ता की साझेदारी की व्यवस्था है जिसमें सरकार का हरेक अंग दूसरे की कार्य-प्रणाली पर ध्यान रखता है तथा इसका परिणाम अलग-अलग संस्थाओं की शक्ति के रूप में सामने आता है। यह व्यवस्था ध्यान रखती है कि सरकार के किसी भी अंग के पास अत्यधिक शक्ति अथवा बेहिसाब शक्ति न हो।

प्रश्न 9. उन दो एशियाई देशों के नाम बताइए जिनमें दो भाषायी और जातीय समूहों में संघर्ष था।

उत्तर- श्रीलंका तथा नेपाल एशिया के दो ऐसे देश हैं जहाँ पर दो भाषायी तथा जातीय समूहों में संघर्ष था।

प्रश्न 10. बेल्जियम कहाँ पर स्थित है?

उत्तर- बेल्जियम एक छोटा-सा देश है, जो पश्चिमी यूरोप में फ्रांस के उत्तर में, नीदरलैंड के दक्षिण में तथा जर्मनी के पूर्व में स्थित है।

प्रश्न 11. बेल्जियम में कौन-से भाषायी समूह के लोग रहते हैं?

उत्तर- बेल्ज़ियम में फ्लेमिश बोलने वाले (59%), फ्रेंच बोलने वाले (40%) तथा जर्मन बोलने वाले (1%) लोग रहते हैं।

प्रश्न 12. बेल्जियम में सभी मुख्य तथा अल्पमत भाषायी समुदायों को सत्ता में समान साझेदारी देने के लिए किस सरकार का गठन किया गया था?

उत्तर- बेल्जियम में सभी मुख्य तथा अल्पमत भाषायी समुदायों को सत्ता में समान साझेदारी देने के लिए सामुदायिक सरकार का गठन किया गया।

प्रश्न 13. श्रीलंका का मुख्य जातीय समुदाय कौन-सा है?

उत्तर- श्रीलंका की लगभग 74% जनसंख्या सिंहली भाषा का प्रयोग करती है तथा यही वहाँ का मुख्य जातीय समुदाय है।

प्रश्न 14. श्रीलंका का मुख्य अल्पमत जातीय समुदाय कौन-सा है?

उत्तर- श्रीलंका की लगभग 18% जनसंख्या तमिल भाषा बोलती है तथा यही वहाँ का मुख्य अल्पमत जातीय समुदाय है।

प्रश्न 15. बोली जाने वाली भाषा के प्रतिशत के आधार पर बेल्जियम की जटिल जातीय संरचना क्या है?

उत्तर- जटिल जातीय संरचना के आधार पर बेल्जियम में बोली जाने वाली भाषाएँ:
(क) डच 59% (ख) फ्रैंच 40% (ग) जर्मन 1%

प्रश्न 16. श्रीलंका के बहुसंख्यकों द्वारा कौन-सी भाषा बोली जाती है?

उत्तर- सिंहली भाषा श्रीलंका के बहुसंख्यकों द्वारा बोली जाती है।

प्रश्न 17. ‘तमिल ईलम’ से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- ईलम से अभिप्राय है-सरकार। 1980 के दशक में श्रीलंका में स्वतंत्र तमिल ईलम बनाने की माँग को लेकर बहुत से संगठन बनाए गए थे।

प्रश्न 18. श्रीलंका का शासकीय धर्म क्या है?

उत्तर- श्रीलंका का शासकीय धर्म-बौद्ध धर्म है।

प्रश्न 19. यूरोपीय संघ का मुख्य कार्यालय कहाँ स्थित है?

उत्तर- र ब्रूसेल्स में।

प्रश्न 20. नगरपालिका और पंचायती स्तर पर महिलाओं के लिए कितनी सीटें आरक्षित रखी गई हैं?

उत्तर- नगरपालिका और पंचायती स्तर पर महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित रखी गई हैं।

प्रश्न 21. सत्ता की साझेदारी के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बनाई गई सरकार को क्या कहते हैं?

उत्तर- सत्ता की साझेदारी के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बनाई गई सरकार को गठबंधन सरकार कहा जाता है।

प्रश्न 22. श्रीलंका के दो प्रमुख सामाजिक समूह कौन-से हैं ?

उत्तर- श्रीलंका के दो प्रमुख सामाजिक समूह सिंहली और तमिल हैं।

प्रश्न 23. श्रीलंका के तमिलों की कोई दो माँगें बताएँ।

उत्तर- श्रीलंका के तमिलों की दो प्रमुख माँगें थीं:
(क) क्षेत्रीय स्वायत्तता
(ख) शिक्षा और सरकारी नौकरी में एक सामान अवसर

प्रश्न 24. यूक्तिपरक और नैतिक तर्क में क्या अंतर है?

उत्तर- सत्ता में यूक्तिपरक तर्क लाभकर परिणामों पर जोर देता है जबकि नैतिक तर्क सत्ता के बँटवारे के अतंर्भूत पर अधिक महत्व को दर्शाता ।

प्रश्न 25. 1970 और 1993 के बीच बेल्जियम के संविधान में कितनी बार संशोधन हुआ और क्यों?

उत्तर- इस दौरान (1970-1993) के बीच बेल्जियम के संविधान में कुल चार बार संशोधन हुआ। यह संशोधन इस लिए हुआ कि किसी को भी यहाँ बेगानेपन का अहसास न हो सभी एक साथ मिल-जुलकर रह सकें।

इस पोस्ट में आपको सत्ता की साझेदारी नोट्स सत्ता की साझेदारी extra questions बेल्जियम में सत्ता की साझेदारी Class 10 Social Science Civics Chapter 1 Power Sharing,Political Science Class 10th Chapter 1. सत्ता की साझेदारी, Class 10 Social Science Civics Democratic Politics Chapter 1 Power Sharing class 10 political science chapter 1 questions and answers power sharing class 10 question answers pdf Satta ki sajhedari class 10 solutions से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

1 thought on “सत्ता की साझेदारी Class 10th Political Science Chapter 1. Solution”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top