अति लघु-उत्तरीय प्रश्न
उत्तर- (क) भारत की दो तिहाई जनसंख्या कृषि कार्यो में लगी हुई है ।
(ख) हमारे अधिकांश खाद्य पदार्थ कृषि से प्राप्त होते हैं।
उत्तर- चाय, कॉफी, मसाले आदि कृषि उत्पादों के निर्यात से भारत को बहुमूल्य विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है।
उत्तर-भारत के उच्चावच का उपयोग कृषि कार्यों में बहुत अच्छी तरह से हुआ है और कृषि के अधीन सर्वाधिक भू-भाग है।
उत्तर- जूट को ‘सुनहरी रेशा’ कहा जाता है। इसका प्रयोग बोरियाँ, चटाइयाँ, रस्सियाँ, सुतली, दरियाँ, गलीचे तथा विभिन्न शो पीस बनाने में किया जाता है।
उत्तर- भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों असम, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि को ‘झूम’ कहा जाता है।
उत्तर- (क) अधिक पैदावार देने वाले बीजों का प्रयोग।
(ख) बड़ी मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग।
उत्तर- हरियाणा और पंजाब में चावल वाणिज्य की एक फ़सल है, परंतु ओडिशा में यह एक जीविका फ़सल है।
उत्तर- रोपण कृषि में परिवहन एवं संचार के साधनों तथा बाज़ार का महत्त्वपूर्ण योगदान होता है।
उत्तर- भारत की महत्त्वपूर्ण रोपण फ़सलें चाय, कॉफी, रबड़, गन्ना, केला आदि हैं।
उत्तर- भारत में मुख्य रूप से तीन शस्य ऋतुएँ हैं-रबी, खरीफ़ तथा ज़ायद।
उत्तर- रबी तथा खरीफ़ ऋतुओं के बीच गर्मी की एक छोटी-सी अवधि जायद ऋतु कहलाती है। इस ऋतु में उगाई जाने वाली कुछ फ़सलें तरबूज़, खरबूजा, ककड़ी, सब्जियाँ आदि तथा चारे की फ़सलें हैं।
उत्तर- भारत की दूसरी महत्त्वपूर्ण फ़सल गेहूँ है।
उत्तर- भारत में गेहूँ उत्पादन के दो महत्त्वपूर्ण क्षेत्र हैं-उत्तर-पश्चिम में गंगा-सतलुज के मैदान तथा दक्कन का काली मिट्टी का क्षेत्र।
उत्तर- ज्वार, बाजरा तथा रागी भारत में उगाये जाने वाले महत्त्वपूर्ण मोटे अनाज हैं।
उत्तर- अधिक उपज देने वाले बीजों, उर्वरकों तथा सिंचाई के प्रयोग से मक्का के उत्पादन में काफ़ी वृद्धि हुई है। प्रश्न 16. दालों के उत्पादन में भारत का विश्व में क्या स्थान है? उत्तर भारत विश्व में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक तथा उपभोक्ता देश है।
उत्तर- (क) दालें शाकाहारी भोजन में सबसे अधिक प्रोटीन प्रदान करती हैं।
(ख) फलीदार फ़सलें होने के कारण अरहर को छोड़कर शेष सभी दालें वायु से नाइट्रोजन लेकर भूमि की उर्वरता को बनाए रखती हैं।
उत्तर- वे बीज जिनसे खाद्य तेल प्राप्त किए जाते हैं, तिलहन कहलाते हैं। भारत में उगाए जाने वाले मुख्य तिलहन मूंगफली, सरसों, नारियल, तिल,सोयाबीन, कपास के बीज, सूरजमुखी, अलसी, अरंडी तथा तोरिया हैं।
उत्तर- भारत की कॉफी बहुत ही अच्छी किस्म की होती है इसी कारण भारत की कॉफी की विदेशों में माँग अधिक है।
उत्तर- भारत में प्राकृतिक रबड़ मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा मेघालय में गारो पहाड़ियों पर उगाई जाती है
उत्तर- रेशम (प्राकृतिक) उत्पादन के लिए रेशम के कीड़ों को पालना रेशम उत्पादन अथवा रेशम कीट पालन कहलाता है।
उत्तर- कपास, जूट (पटसन), सन तथा प्राकृतिक रेशम ।
उत्तर- (क) जूट की उच्च लागत।
(ख) नाइलोन जैसे मज़बूत कृत्रिम रेशों तथा अन्य पैकिंग सामग्री का कम मूल्य।
उत्तर- भूमिहीन गरीब किसानों के लिए भूमि दान में देना ‘भूदान’ कहलाता है। यह कार्यक्रम महात्मा गाँधी के उत्तराधिकारी विनोबा भावे की देन है।
उत्तर- विनोबा भावे के ‘भूदान ग्रामदान’ आंदोलन को ‘रक्तहीन क्रांति’ का नाम दिया गया।
उत्तर- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा प्रणाली का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लिए खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
उत्तर- फूड कार्पोरेशन ऑफ़ इंडिया का मुख्य कार्य अतिरिक्त खाद्यान्नों की प्राप्ति और उनका भंडारण करना है।
(क) बी० पी० एल० (ख) ए० पी० एल० (ग) न्यूनतम समर्थन मूल्य (घ) सहायिकी अथवा सब्सिडी।
उत्तर- (क) बी० पी० एल०-गरीबी रेखा से नीचे।
(ख) ए० पी० एल०-गरीबी रेखा से ऊपर।
(ग) न्यूनतम समर्थन मूल्य-सरकार द्वारा किसान की उपज का निर्धारित खरीद मूल्य।
(घ) सहायिकी अथवा सब्सिडी-किसी निवेश/वस्तु पर सरकार द्वारा दी जाने वाली विशेष छूट ।
(क) हरित क्रांति (ख ) श्वेत क्रांति (ग) जीन क्रांति।
उत्तर- (क) हरित क्रांति-खाद्यान्नों के उत्पादन में तीव्र वृद्धि ।
(ख) श्वेत क्रांति-दूध के उत्पादन में तीव्र वृद्धि।
(ग) जीन क्रांति-इसमें जननिक इंजीनियरी सम्मिलित है। यह इंजीनियरी बीजों की नई संकर किस्मों का आविष्कार करने में शक्तिशाली पूरक है।
इस पोस्ट में आपको class 10th geography chapter 4 agriculture question answer Class 10 Social Science Geography Chapter 4 Agriculture नसरत सोलूशन्स फॉर जियोग्राफी क्लास 10th chapter 4. कृषि, Geography Class 10th Chapter chapter 4. कृषि ,एनसीईआरटी कक्षा 10 भूगोल अध्याय 4: कृषि NCERT Solutions for Class 10 भूगोल Chapter 4 कृषि (Hindi Medium) ,class 10 geography chapter 4 agriculture question answer , class 10 geography chapter 4 pdf ,class 10 geography chapter 4 agriculture extra questions , chapter 4 geography class 10 notes से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.
Navaghara kanba