जल संसाधन Class 10th Geography Chapter 3. Solution

अति लघु-उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. ताजे अथवा अलवणीय जल के तीन प्रत्यक्ष स्रोत कौन-कौन से हैं?

उत्तर- (क) वर्षण, (ख) सतही अपवाह तथा (ग) भूमिगत जल।

प्रश्न 2. विश्व में महासागरीय (लवणीय) तथा ताजे (अलवणीय) जल के वितरण के बारे में बताएँ।

उत्तर- एक अनुमान के अनुसार विश्व के कुल जल का 96.5 प्रतिशत महासागरों में है। शेष भाग ताज़ा जल है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित के बारे में बताएँ:
(क) विश्व के कुल वर्षण में भारत का भाग,
(ख) भारत के कुल नवीकरणीय जल संसाधन,
(ग) 2025 तक जल की उपलब्धता की दृष्टि से भारत की संभावित स्थिति।

उत्तर (क) विश्व के कुल वर्षण का 4 प्रतिशत भाग भारत प्राप्त करता है। प्रति व्यक्ति प्रतिवर्ष जल की उपलब्धता की दृष्टि से भारत का विश्व में 133वाँ स्थान है।
(ख) भारत के कुल नवीकरणीय जल संसाधन लगभग 1,897 वर्ग किलोमीटर प्रतिवर्ष हैं।
(ग) ऐसा माना जाता है कि 2025 तक भारत ऐसे देशों की सूची में शामिल हो जाएगा जहाँ जल की अत्यधिक कमी पाई जाती है।

प्रश्न 4. जल के अभाव के लिए उत्तरदायी दो कारकों के नाम बताओ।

उत्तर- (क) जल का अत्यधिक शोषण (ख) जल का अविवेकपूर्ण उपयोग (ग) विभिन्न सामाजिक समूहों की जल तक असमान पहुँच (घ) जल का प्रदूषण। (कोई दो लिखें)

प्रश्न 5. स्वीडन के विशेषज्ञ फाल्कन मार्क के अनुसार जल के अभाव की स्थिति कब उत्पन्न होती है?

उत्तर- स्वीडन के विशेषज्ञ फाल्कन मार्क (Falken Mark) के अनुसार जल के अभाव की स्थिति उस समय उत्पन्न होती है, जब एक व्यक्ति को एक दिन में 1,000 घन मीटर से भी कम जल मिल पाये।

प्रश्न 6. अधिक जनसंख्या से जल के अभाव (जल-दुर्लभता) की स्थिति किस प्रकार उत्पन्न होती है?

उत्तर- अधिक जनसंख्या के कारण घरेलू कार्यों तथा सिंचाई के लिए जल की माँग बढ़ जाती है।

प्रश्न 7. औद्योगिकीकरण में जल के अभाव की समस्या किस प्रकार उत्पन्न होती है?

उत्तर- उद्योगों में बड़ी मात्रा में जल की तथा जल से प्राप्त ऊर्जा (जल विद्युत्) की खपत होती है।

प्रश्न 8. जल का संरक्षण क्यों आवश्यक है? कोई दो कारण बताएँ।

उत्तर- (क) स्वयं को स्वास्थ्य के खतरों से बचाने के लिए।
(ख) अपनी आजीविका को बनाए रखने के लिए।
(ग) उत्पादक गतिविधियाँ जारी रखने के लिए।
(घ) अपने प्राकृतिक पर्यावरण के ह्रास को रोकने के लिए। (कोई दो लिखें।)

प्रश्न 9. बाँध क्या होता है?

उत्तर- बाँध बढ़ते हुए जल के मार्ग का एक अवरोध होता है जो जल के बहाव को रोकता है और उसे एक निश्चित दिशा प्रदान करता है।

प्रश्न 10. बाँधों को बहु-उद्देशीय परियोजनाएँ क्यों कहा जाता है?

उत्तर- क्योंकि बाँधों से एक साथ कई उद्देश्यों की पूर्ति की जाती है।

प्रश्न 11. प्राचीनकाल में जल-संरक्षण के लिए बनी किन्हीं दो जल-संरचनाओं की जानकारी दीजिए।

उत्तर- (क) पहली शताब्दी ईसा पूर्व में इलाहाबाद के निकट स्थित श्रृंगवेरापुरम् में जल-संग्रहण प्रणाली स्थापित थी।
(ख) चंद्रगुप्त मौर्य के समय में अनेक बाँध एवं झीलें बनाई गईं तथा सिंचाई प्रणालियाँ विकसित की गईं।

प्रश्न 12. संरचना तथा प्रयोग की गई सामग्री के आधार पर बाँधों का वर्गीकरण कीजिए।

उत्तर- संरचना तथा प्रयोग की गई सामग्री के आधार पर बाँध दो प्रकार के होते हैं- (क) इमारती बाँध तथा (ख) तटबंध बाँध अथवा चिनाई बाँध ।

प्रश्न 13. नर्मदा बचाओ आंदोलन क्या है?

उत्तर- नर्मदा बचाओ आंदोलन एक गैर-सरकारी संगठन है जिसने गुजरात के सरदार सरोवर बाँध के विरुद्ध कबीलाई लोगों, किसानों, पर्यावरणविदों तथा मानव अधिकारवादियों को एकजुट किया है।

प्रश्न 14. बड़े बाँधों की कोई दो हानियाँ बताओ।

उत्तर- (क) बड़े बाँधों से बहुत से लोगों का विस्थापन होता है।
(ख) बड़े बाँधों के कारण बड़ी संख्या में पेड़-पौधे जलमग्न हो जाते हैं।
(ग) इन बाँधों के कारण जल बँटवारे को लेकर विभिन्न राज्यों के बीच झगडे उत्पन्न होते हैं।
(घ) इनसे प्राप्त होने वाली सुविधाओं को लेकर विभिन्न समुदायों के बीच भी झगड़े उत्पन्न होते हैं।

प्रश्न 15. बड़े बाँधों ने मिट्टी की लवणता बढ़ाने में क्या भूमिका निभाई है?

उत्तर- बड़े बाँधों द्वारा मिलने वाली सिंचाई सुविधाओं के परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों के किसान व्यावसायिक फसलें उगाने लगे हैं जिसमें बहुत अधिक सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है। इसके कारण मिट्टी में लवण की मात्रा बढ़ गई है।

प्रश्न 16. बड़े बाँधों का सामाजिक ढाँचे पर क्या प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है?

उत्तर- इनके कारण धनी ज़मींदारों तथा गरीब भूमिहीन किसानों के बीच की खाई और अधिक गहरी हो गई है।

प्रश्न 17. बड़े बाँधों का पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ा है। कोई दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर- (क) बड़े बाँधों के कारण बहत-सी वनस्पति जलमग्न हो गई है।
(ख) अधिक सिंचाई वाले क्षेत्रों में मिट्टी में लवणता बढ़ गई है।

प्रश्न 18. बड़े बाँध बाढ़ों का कारण कैसे बनते हैं?

उत्तर- बड़े बाँधों के जलाशय में बड़ी मात्रा में तलछट जमा हो जाती है जिससे बाढ़ें आती हैं।

प्रश्न 19. जैसलमेर (राजस्थान) में प्राचीनकाल में सिंचाई के लिए वर्षा जल का संग्रहण किस प्रकार किया जाता था?

उत्तर- जैसलमेर में खेतों को वर्षा जल के भंडार के रूप में बदल दिया जाता था। इनमें गड्ढों तथा जोहड़ों की भाँति जल खड़ा रहता था और मिट्टी को नमी प्रदान करता रहता था।

प्रश्न 20. प्राचीनकाल में अर्ध शुष्क तथा शुष्क प्रदेशों में वर्षा जल के संग्रहण का क्या महत्त्व था?

उत्तर- (क) वर्षा जल के संग्रहण से शुष्क मौसम में खेतों को नमी मिलती रहती थी।
(ख) वर्षा के जल ‘पालर पानी’ (Palar Pani) को प्राकृतिक जल का सबसे शुद्ध रूप माना जाता था।

प्रश्न 21. राजस्थान में वर्तमान में वर्षा जल के संग्रहण की क्या स्थिति है?

उत्तर- वर्तमान में राजस्थान में वर्षा जल-संग्रहण की परंपरा कम होती जा रही है। क्योंकि राज्य को सारा साल बहने वाली ‘राजस्थान अथवा इंदिरा गांधी नहर’ से पर्याप्त जल मिल जाता है।

प्रश्न 22. भारत की चार नदी प्रणालियों के नाम बताओ जिनका संबंध दलदली क्षेत्रों से है।

उत्तर- (क) गंगा, (ख) ब्रह्मपुत्र, (ग) नर्मदा तथा (घ) गोदावरी।

प्रश्न 23. भूमिगत जल से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- धरातल पर बहने वाले जल का जो अंश रिस-रिस कर भूमि के अंदर चला जाता है उसे भूमिगत जल कहते हैं।

प्रश्न 24. भारत में जल का सबसे अधिक उपयोग किस कार्य के लिए होता है?

उत्तर- भारत में जल का सबसे अधिक उपयोग सिंचाई के लिए होता है।

प्रश्न 25. कृषि में सिंचाई का क्या महत्त्व है?

उत्तर- सिंचाई से कृषि क्षेत्र में वृद्धि की जा सकती है और भूमि की उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है।

प्रश्न 26. हमारे देश के बड़े क्षेत्र में धरातलीय जल की कमी बनी रहती है। क्यों?

उत्तर- मानसूनी प्रदेश होने के कारण भारत में अधिकतर वर्षा केवल तीन-चार महीनों में होती है। वर्ष के शेष भाग में धरातलीय जल का अभाव बना रहता है।

प्रश्न 27. हमारे देश के कौन-से भागों में पेयजल की समस्या अधिक गंभीर है और क्यों?

उत्तर- हमारे देश के उत्तरी तथा तटीय मैदानों को छोड़ कर अन्य भागों में भूमिगत जल के भंडार पर्याप्त नहीं हैं। इसलिए इन भागों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी रहती है।

प्रश्न 28. स्वाधीन भारत की पहली बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजना कौन-सी थी?

उत्तर- दामोदर नदी घाटी परियोजना स्वाधीन भारत की पहली बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजना थी।

प्रश्न 29. (क) वर्षा-जल संग्रहण का अर्थ बताइए। (ख) जल के कुशल प्रबंधन के लिए ध्यान में रखे जाने वाले किन्हीं दो बिंदुओंका उल्लेख कीजिए।

उत्तर- (क) वर्षा-जल संग्रहण वह तकनीक है जिसमें वर्षा के जल को रोकने तथा इकट्ठा करने के विशेष जल ढाँचों का निर्माण किया जाता है ताकि यह आसानी से भूमिगत हो सके।
(ख) जल का कुशल प्रबंधन-कुशल जल-प्रबंधन के लिए निम्नलिखित बिंदुओं को ध्यान में रखना चाहिए:
(i) जल को सूखने से बचाना।
(ii) जल-भंडारों को प्रदूषण से बचाना।

प्रश्न 30. ‘वर्षा जल संग्रहण’ के किन्हीं दो उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर- (क) पीने के लिए जल की बढ़ती हुई माँग को पूरा करना।
(ख) जल-प्रवाह को कम करना तथा एकत्रित जल से आवश्यकता के समय सिंचाई करना।

प्रश्न 31. भारत के दक्षिणी राज्यों में कौन-सा सिंचाई का साधन अधिक लोकप्रिय है?

उत्तर- भारत के दक्षिणी राज्यों में तालाब सिंचाई का सबसे लोकप्रिय साधन है।

प्रश्न 32. भारत के सघन सिंचाई वाले क्षेत्रों के नाम बताइए।

उत्तर- भारत में कृष्णा-गोदावरी के डेल्टा प्रदेश तथा आंध्र प्रदेश के तटीय ज़िले सघन सिंचाई वाले क्षेत्र हैं।

प्रश्न 33. भारत में जल-प्रदूषण का मुख्य कारण क्या है?

उत्तर- भारत में जल-प्रदूषण का मुख्य कारण जल-भंडारों में बहने वाला घरेलू तथा औद्योगिक कूड़ा-कचरा है।

प्रश्न 34. जल-संसाधनों में वृद्धि के कोई दो उपाय बताओ।

उत्तर- (क) अधिक जल क्षमता वाले जलाशयों का निर्माण किया जाए।
(ख) नदियों के जल का ग्रिड बनाया जाए।

प्रश्न 35. महानदी पर स्थित बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजना का नाम बताइए।

उत्तर- महानदी पर स्थित बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजना का नाम हीराकुड है।

प्रश्न 36. जवाहरलाल नेहरू ने बाँधों को आधुनिक भारत के मंदिर’ क्यों कहा था? मुख्य कारण बताइए।

उत्तर- पं० जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि उनका मानना था कि बाँधों के चलते कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगीकरण तथा नगरीय अर्थव्यवस्था समन्वित रूप से विकास करेगी।

प्रश्न 37. स्वतंत्रता के बाद आरंभ की गई बहु-उद्देशीय परियोजनाओं का क्या उद्देश्य था?

उत्तर- स्वतंत्रता के बाद आरंभ की गई बहु-उद्देशीय परियोजनाओं का उद्देश्य औपनिवेशिक काल की त्रुटियों को दूर करके राष्ट्र को विकास तथा प्रगति के मार्ग पर ले जाना था।

प्रश्न 38. भारत की प्रमुख बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं और उनसे लाभान्वित राज्यों की सूची बनाइए।

उत्तर- भारत की प्रमुख बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएँ:

परियोजना का नामनदीलाभान्वित राज्य
दामोदर घाटी

भाखड़ा-नंगल

हीराकुड

कोसी

चंबल घाटी

तुंगभद्रा

नागार्जुन सागर

नर्मदा घाटी

इंदिरा गांधी नहर

(राजस्थान नहर)

दामोदर

सतलुज

महानदी

कोसी

चंबल

तुंगभद्रा

कृष्णा

नर्मदा

ब्यास, सतलुज

झारखंड, पश्चिम बंगाल

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान

ओडिशा

बिहार और (नेपाल)

मध्य प्रदेश, राजस्थान

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश

मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान

इस पोस्ट में आपको class 10th geography chapter 3 question answer class 10th geography chapter 3 notes water resources class 10 questions and answers नसरत सोलूशन्स फॉर जियोग्राफी क्लास 10th chapter 3. जल संसाधन,class 10 geography chapter 3 jal sansadhan ,Class 10 Geography chapter 3 extra questions in hindi,NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 3- जल संसाधन भूगोल ,class ten social science geography water resources Class 10 Geography Chapter 3 Water Resources,जल संसाधन के प्रश्न उत्तर pdf जल संसाधन Class 10 Notes से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top