अति लघु-उत्तरीय प्रश्न
उत्तर- (क) पशु-पक्षियों में से कई प्रजातियाँ अब लुप्त होने के कगार पर हैं। इनमें चीता, पहाड़ी बटेर, जंगली चित्तीदार उल्लू आदि।
(ख) पौधों में मधुका इनसिगनीज़ (एक प्रकार का महुआ) तथा हुबारदिया न्यूरान (घास की एक प्रजाति)।
उत्तर- लुप्त जातियाँ: एशियाई चीता, गुलाबी सिर वाली बत्तख आदि।
उत्तर- यह स्थल पर रहने वाला संसार का सबसे तेज़ स्तनधारी है जो 112 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ सकता है।
उत्तर- (क) रेलवे का विस्तार,
(ख) कृषि का विस्तार,
(ग) व्यावसायिक एवं वैज्ञानिक वानिकी,
(घ) खनन ।
उत्तर- संवर्धन वृक्षारोपण में आर्थिक दृष्टि से मूल्यवान कोई एक प्रजाति बड़े पैमाने पर उगाई जाती है और अन्य प्रजातियों का सफाया कर दिया जाता है।
उत्तर- बड़े पैमाने की विकास परियोजनाओं ने वनों के विनाश को बढ़ावा दिया है।
उत्तर- खनन का वनों तथा वन्य प्राणियों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के लिए पश्चिमी बंगाल में डोलामाइट के खनन से ‘बक्सा टाइगर
रिज़र्व’ खतरे में पड़ गया है।
उत्तर- वनीय पारिस्थितिक प्रणालियाँ देश के मूल्यवान वन उत्पादों तथा अन्य संसाधनों के भंडार हैं।
उत्तर- हिमालय का यव (Yew) औषधि देने वाला एक पौधा है जो हिमाचल प्रदेश तथा अरुणाचल प्रदेश के कई भागों में पाया जाता है।
उत्तर- (क) वन्य प्राणियों का आवास छिनना (ख)शिकार (ग) चोरी (घ) पर्यावरणीय प्रदूषण (ङ) वन्य प्राणियों को विष देना (च) जंगलों की आग। (कोई दो लिखें)
उत्तर- (क) संसाधनों तक असमान पहुँच
(ख) संसाधनों का असमान उपभोग
(ग) बढ़ती हुई जनसंख्या
(घ) पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति एकसमान उत्तरदायित्व का अभाव। (कोई दो लिखें)
उत्तर- भारतीय वन्य जीवन (सुरक्षा) अधिनियम 1972 में लागू किया गया। इसका उद्देश्य वन्य प्राणियों के शिकार पर रोक लगाना, उनके आवासों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करना तथा उनके अवैध व्यापार पर रोक लगाना था।
उत्तर- (क) बाघों की खालों का बड़े पैमाने पर अवैध व्यापार ।
(ख) परंपरागत औषधियों में बाघ की हड्डियों का प्रयोग।
उत्तर- भारत में 48 बाघ आरक्षित क्षेत्र हैं।
उत्तर- (क) मानस बाघ आरक्षित क्षेत्र (असम, उत्तर-पूर्वी भारत)
(ख) पेरियार बाघ आरक्षित क्षेत्र (केरल, दक्षिणी भारत)।
उत्तर- आरक्षित तथा संरक्षित वनों को स्थायी वन क्षेत्र कहा जाता है। इन वनों का सबसे विस्तत क्षेत्र मध्य प्रदेश में है जो ऐसे वनों का 75 प्रतिशत है।
उत्तर- हिमालय क्षेत्र के इस आंदोलन ने कई प्रदेशों में वनों के कटाव का सफलतापूर्वक विरोध किया है।
उत्तर- बाघ परियोजना का उददेश्य बाघों को संरक्षण प्रदान करना है ताकि उन्हें विलुप्त होने से बचाया जा सके।
उत्तर- (क) वनों की कटाई से मिट्टी के क्षरण में वृद्धि होती है और जल के प्रवाह पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
(ख) वनों के विनाश से वन्य जीव तथा वन्य पौधों की अनेक प्रजातियाँ विलुप्त हो जाती हैं।
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश तथा मणिपुर राज्यों में 60 प्रतिशत से अधिक वन हैं।
उत्तर- हिमाचल प्रदेश उत्तरी भारत का ऐसा राज्य है जिसमें 60 प्रतिशत से अधिक वन आवरण है।
इस पोस्ट में आपको वन एवं वन्य जीव संसाधन के प्रश्न उत्तर class 10 geography chapter 2 notes NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 2- वन एवं वन्य जीव संसाधन भूगोल नसरत सोलूशन्स फॉर जियोग्राफी क्लास 10th chapter 2. वन एवं वन्य जीव संसाधन ,वन एवं वन्य जीव संसाधन नोट्स ,Class 10 Social Science Geography Chapter 2 वन और वन्यजीव संसाधन Class 10 Social Science – Geography Chapter 2 “Forest and Wildlife Resources class 10 geography chapter 2 questions and answers forest and wildlife resources class 10 extra questions से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.