अति लघु-उत्तरीय प्रश्न
उत्तर – हमारे पर्यावरण में पाई जाने वाली प्रत्येक वस्तु जो हमारी ज़रूरतों को पूरा कर सकती है, संसाधन कहलाती है।
उत्तर – बहुत से लोगों का विचार है कि संसाधन प्रकृति के मुफ़्त (नि:शुल्क) उपहार होते हैं, परंतु ऐसा नहीं है । सभी संसाधन मनुष्य के क्रियाकलापों का प्रतिफल होते हैं। मनुष्य ही प्रकृति में उपलब्ध पदार्थों को संसाधनों में बदलता है। इस दृष्टि से मनुष्य बहुत ही महत्त्वपूर्ण संसाधन है।
अथवा
संसाधनों का वर्गीकरण किस प्रकार किया जा सकता है?
उत्तर – संसाधनों का वर्गीकरण निम्नलिखित ढंग से किया जा सकता है:
(क) उत्पत्ति के आधार पर: जैविक तथा अजैविक।
(ख) समाप्ति अथवा समाप्यता के आधार पर: नवीकरणीय तथा अनवीकरणीय।
(ग) स्वामित्व के आधार पर: व्यक्तिगत, सामुदायिक, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय।
(घ) विकास की अवस्था के आधार पर: संभावी, विकसित, भंडार और संचित कोष।
उत्तर – संभावी संसाधन वे संसाधन हैं जिनकी खोज तो हो चुकी है, परंतु उनका उपयोग नहीं किया गया है। उदाहरण के लिए राजस्थान और गुजरात में पवन ऊर्जा तथा सौर ऊर्जा के विकास की अत्यधिक क्षमता है।
उत्तर – विकसित संसाधन वे संसाधन हैं जिनका सर्वेक्षण हो चुका है और उपयोग के लिए इनकी मात्रा भी भली-भांति निर्धारित कर ली गई है।
उत्तर – स्टॉक से अभिप्राय उन संसाधनों से है जो मानव की ज़रूरतें तो पूरी कर सकते हैं परंतु मनुष्य के पास इनके विकास के लिए उचित तकनीक का अभाव है।
उत्तर – सतत पोषणीय आर्थिक विकास से अभिप्राय ऐसे विकास से है जिससे पर्यावरण को क्षति न पहुँचे। इसके अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग इस प्रकार हो कि हमारी आवश्यकताओं के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी उनसे लाभ पहुँचे।
उत्तर – संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने की प्रक्रिया को संसाधन नियोजन (योजना) कहते हैं।
उत्तर – संसाधनों को उपयोगी बनाने की प्रक्रिया को संसाधनों का विकास कहा जाता है।
उत्तर – संसाधनों के अविवेकपूर्ण तथा अत्यधिक उपयोग से उत्पन्न समस्याओं से निपटने के लिए।
उत्तर – भूमि संसाधन मानव-जीवन, प्राकृतिक वनस्पति, वन्य-जीवन, आर्थिक गतिविधियों तथा परिवहन एवं संचार प्रणाली को आश्रय देते हैं।
उत्तर – परती भूमि वह भूमि है जिसे फ़सल लेने के बाद इसे कुछ समय के लिए खाली छोड़ दिया जाता है, ताकि यह फिर से अपनी उर्वरा शक्ति प्राप्त कर ले।
उत्तर – मनुष्य को प्रकृति से मिलने वाले उपहार ‘प्राकृतिक संसाधन’ कहलाते हैं। इनमें भूमि, जल, वनस्पति और खनिज आदि शामिल हैं।
उत्तर संसाधन दो प्रकार के हैं-प्राकृतिक संसाधन तथा मानव निर्मित संसाधन।
उत्तर – मानव निर्मित संसाधन हैं-इमारतें, सड़कें, रेलवे, गाँव इत्यादि।
अथवा
भूमि का उपयोग किन कारकों पर निर्भर करता है?
उत्तर – भूमि का उपयोग निम्नलिखित दो प्रकार के कारकों पर निर्भर करता है-भौतिक कारक तथा मानवीय कारक।
(क) भौतिक कारक-इन कारकों में उच्चावच, जलवायु तथा मृदा के प्रकार शामिल हैं।
(ख) मानवीय कारक-इन कारकों में जनसंख्या घनत्व, तकनीकी कौशल तथा सांस्कृतिक परंपराएँ आदि शामिल हैं।
उत्तर – (क) कुछ भूमियाँ कम उपजाऊ होती हैं। (ख) इन भूमियों पर कृषि की लागत बहुत अधिक है।
उत्तर – वर्ष 1952 की राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार देश का 33 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र वनों के अधीन होना चाहिए। परंतु भारत में वन क्षेत्र 22 प्रतिशत
(2011) ही है।
उत्तर – मृदा के निर्माण में धरातल, मूल शैल की प्रकृति, जलवायु तथा समय की अवधि आदि कारक शामिल हैं। मृदा निर्माण की प्रक्रिया में रासायनिक तथा जैविक परिवर्तन भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उत्तर – जलवायु तथा वनस्पति में भिन्नता के कारण भारत की मिट्टियों में विभिन्न प्रकार के भौतिक लक्षण तथा स्थल रूप पाए जाते हैं।
उत्तर – विकसित तकनीक होने के कारण।
उत्तर – (क) अति चराई द्वारा। (ख) वनों के विनाश द्वारा ।
उत्तर – (क) मृदा अपरदन को रोका जाए। (ख) मरुस्थलों के विकास पर रोक लगाई जाए।
उत्तर – जलवायु, पेड़-पौधे तथा प्राणी आदि कारक चट्टानों को तोड़-फोड़ कर महीन (बारीक) तथा समृद्ध बनाते हैं। इस प्रकार मृदा का निर्माण होता है।
उत्तर – तेज़ वायु तथा जल मृदा की ऊपरी सतह को अपने साथ बहाकर ले जाते हैं। इसे मृदा अपरदन अथवा मिट्टी का कटाव कहते हैं।
उत्तर – (क) यदि भूमि की ढाल तीव्र होती है, तो पानी के तेज बहाव के कारण मिट्टी का कटाव अधिक होता है।
(ख) अति चराई भी मृदा अपरदन का कारण बनती है।
उत्तर – (क) इस मिट्टी में पोटाश, फॉस्फोरिक अम्ल तथा चूना पर्याप्त मात्रा में होता है।
(ख) इस मृदा में नाइट्रोजन तथा जैविक पदार्थों की कमी होती है।
उत्तर – जलोढ़ मिट्टी, नदियों द्वारा लाए गए निक्षेपों से बनती है।
उत्तर – (क) काली मिट्टी में पोषक तत्व कैल्शियम कार्बोनेट, मैग्नीशियम कार्बोनेट, पोटाश तथा चूना अधिक होते हैं। इसकी नमी धारण करने की क्षमता बहुत अधिक होती है।
(ख) यह मिट्टी कपास की फ़सल के लिए अधिक उपयोगी है।
उत्तर – काली अथवा रेगड़ मिट्टी दक्कन के पठार के उत्तरी-पश्चिमी भागों में पाई जाती है। यह महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, मालवा तथा मध्य प्रदेश के पठारी भागों में मिलती है।
उत्तर – (क) लाल मिट्टी में फॉस्फोरिक अम्ल, जैविक पदार्थों तथा नाइट्रोजन पदार्थों की कमी होती है।
(ख) इस मिट्टी में लाल तथा पीले रंगों की अनेक आभाएँ दिखाई देती हैं।
उत्तर – (क) लेटराइट मिट्टी कम उपजाऊ होती है।
(ख) यह मिट्टी घास और झाड़ियों के पैदा होने के लिए उपयुक्त है।
उत्तर – सिंचाई की सुविधाएँ जुटा कर मरुस्थलीय मिट्टी को कृषि के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है।
उत्तर – कपास की खेती के लिए काली अथवा रेगड़ मिट्टी सर्वाधिक अनुकूल रहती है।
उत्तर – कुछ प्राकृतिक कारणों तथा मानव की गतिविधियों द्वारा भूमि अनुपजाऊ होती जा रही है। इसे भू-क्षरण कहते हैं।
उत्तर – सौर ऊर्जा तथा पवन ऊर्जा । नवीकरणीय संसाधनों के प्रकार हैं।
उत्तर – जलवायु के प्रभाव से शैलें सिकुड़ती-फैलती रहती हैं। धीरे-धीरे ये कमजोर हो जाती हैं और बारीक कणों में बदल जाती हैं।
उत्तर – मृदा के निर्माण में शैलें बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, क्योंकि मृदा मूल रूप से शैलों के टूटने से ही बनती है।
उत्तर – (क) वनों का विस्तार किया जाए।
(ख) पहाड़ी ढालों पर सीढ़ीदार खेत बना कर खेती की जाए।
उत्तर – सीढ़ीदार खेत मृदा को नीचे बह जाने से रोकते हैं।
इस पोस्ट में आपको class 10 sst sansadhan avam vikas solution hindi NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 1- संसाधन और विकास भूगोल ,कक्षा 10 भूगोल संसाधन एवं विकास संसाधन एवं विकास कक्षा 10 Notes class 10 social science geography solutions chapter 1 प्राकृतिक संसाधन ,class 10th geography chapter 1 question answer class 10th geography chapter 1 notes संसाधन एवं विकास कक्षा 10 प्रश्न उत्तर,NCERT Solutions for Class 10 Social Science Geography Chapter 1- Resources and Development ,Class 10th Geography Ch.1 Resources and Development Class 10 Geography Chapter 1 important questions ,से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.