वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था Class 10th Economics Chapter 4. Solution

अति लघु-उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. वैश्वीकरण से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- वैश्वीकरण से अभिप्राय विश्व अर्थव्यवस्था में आए खुलेपन, बढ़ती हुई परस्पर आर्थिक निर्भरता तथा आर्थिक एकीकरण के फैलाव से है।

प्रश्न 2. उदारीकरण से क्या अभिप्राय है? भारत में यह प्रक्रिया कब अपनाई गई?

उत्तर- उदारीकरण से अभिप्राय उन प्रतिबंधों पर ढील देना है जो कि अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने से रोकती हैं। भारत में उदारीकरण की प्रक्रिया नई आर्थिक नीति के अंतर्गत 1991 में अपनाई गई। इसमें सरकार द्वारा लगाए गए अनावश्यक प्रतिबंधों को खत्म कर दिया गया।

प्रश्न 3. निजीकरण से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- निजीकरण से अभिप्राय अर्थव्यवस्था से सरकारी स्वामित्व को खत्म करके उसे निजी क्षेत्र को सौंप देना है। निजीकरण को सन् 1991 में नए आर्थिक सुधारों के अंतर्गत शुरू किया गया। निजीकरण की आवश्यकता इसलिए भी उत्पन्न हुई थी क्योंकि सार्वजनिक उद्यम निरंतर घाटे में चल रहे थे।

प्रश्न 4. विनिवेश से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- उदारीकरण प्रक्रिया में अकुशल सार्वजनिक संगठनों को सार्वजनिक क्षेत्र से निजी क्षेत्रों को सौंप दिया गया। इसे विनिवेश प्रक्रिया भी कहा जाता है। विनिवेश का मुख्य उद्देश्य अकुशल संगठनों की कार्यकुशलता को बढ़ाना है। विनिवेश से देश में विदेशी पूँजी का निवेश बढ़ता है।

प्रश्न 5. वे कौन-से विभिन्न तरीके हैं जिनके द्वारा देशों को परस्पर संबंधित किया जा सकता है?

उत्तर- विभिन्न देशों को वस्तुओं, सेवाओं, निवेशों और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ लोगों के आवागमन के द्वारा परस्पर संबंधित किया जा सकता है। जब दो देश एक-दूसरे से वस्तुओं, सेवाओं, तकनीकी, निवेश का लेन-देन करते हैं तो वे परस्पर संबंधित हो जाते हैं।

प्रश्न 6. आयात कोटा क्या होता है?

उत्तर- एक देश द्वारा आयात की जाने वाली वस्तुओं को जब विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए सीमित कर दिया जाता है उसे आयात कोटा कहा जाता है।

प्रश्न 7. विदेशी व्यापार के उदारीकरण से आप क्या समझते हो?

उत्तर- दूसरे देशों से होने वाले व्यापार पर अवरोधों या प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया को विदेशी व्यापार का उदारीकरण कहा जाता है।

प्रश्न 8. मिश्रित अर्थव्यवस्था की परिभाषा दें?

उत्तर- सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों के संयुक्त आर्थिक कार्यों से गठित अर्थव्यवस्था को मिश्रित अर्थव्यवस्था का नाम दिया जाता है।

प्रश्न 9. विदेशी निवेश क्या है?

उत्तर- किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा भारत अथवा किसी अन्य देश में किसी कंपनी के अंश को खरीदने में जो पूँजी निवेश करती है तो उसे विदेशी निवेश कहते हैं।

प्रश्न 10. बाज़ार संयंत्र क्या होता है?

उत्तर- बाज़ार संयंत्र से अभिप्राय उस प्रणाली से है जिसमें वस्तु की कीमत बाज़ार, बाज़ार माँग व बाज़ार पूर्ति द्वारा तय की जाती है।

प्रश्न 11. वैश्वीकरण के दो उद्देश्य बताएँ।

उत्तर- (क) आर्थिक विकास के मार्ग से अवरोधकों को हटाना।
(ख) निजी क्षेत्रक को बढ़ावा देना।

प्रश्न 12. मस्तिष्क निकास (Brain Drain) क्या है?

उत्तर- अच्छे रोज़गार व आय हेतु निपुण श्रमिकों का दूसरे देशों मे निष्कासन मस्तिष्क निकास कहलाता है।

प्रश्न 13. टैरिफ क्या है?

उत्तर- आयात पर लगाए जाने वाले करों को टैरिफ कहते हैं।

प्रश्न 14. भारत में निजीकरण की नीति कब अपनाई गई?

उत्तर- यह वर्ष 1991 में अपनाई गई।

प्रश्न 15. विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) क्या है?

उत्तर- यह वह औद्योगिक क्षेत्र है, जिन्हें पानी, बिजली, परिवहन, भंडारण, मनोरंजन, शिक्षा इत्यादि के क्षेत्र में विश्व स्तरीय सुविधाएँ प्रदान की गई हैं। इस क्षेत्र में अपने उद्योग स्थापित करने वाली कंपनियाँ को तीन साल कोई कर अदा नहीं करना पड़ता।

प्रश्न 16. अवरोधक क्यों लगाए जाते हैं?

उत्तर- औद्योगिक विस्तार को रोकने के लिए अवरोधक लगाए जाते हैं।

प्रश्न 17. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना क्यों की गई है?

उत्तर- सदस्य देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ही विश्व व्यापार संगठन की स्थापना की गई है।

प्रश्न 18. बहुराष्ट्रीय कंपनी किसे कहते हैं?

उत्तर- बहुराष्ट्रीय कंपनी वह कंपनी है जो एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण अथवा स्वामित्व रखती है।

प्रश्न 19. विदेशी व्यापार किसके बीच होता है?

उत्तर- विदेशी व्यापार दो अथवा दो से अधिक देशों के बीच होता है।

प्रश्न 20. भारतीय अर्थव्यवस्था कैसी अर्थव्यवस्था है?

उत्तर- मिश्रित अर्थव्यवस्था।

इस पोस्ट में आपको Class 10th economics chapter 4 solutions Class 10th economics chapter 4 pdf notes globalisation and the indian economy class 10 notes ,कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) अध्याय 4 – वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था,भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्र के अभ्यास के प्रश्न उत्तर Class 10 Social Science Economics Chapter 4 Globalisation and the Indian Economy, नसरत सोलूशन्स फॉर इकोनॉमिक्स क्लास 10th अध्याय 4 – वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था क्लास 10 सामाजिक विज्ञान अर्थशास्त्र अध्याय 4 नोट्स से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

2 thoughts on “वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था Class 10th Economics Chapter 4. Solution”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top