NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1 – वह चिड़िया जो

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1 – वह चिड़िया जो

NCERT Solutions Class 6 Hindi (Vasant) Chapter 1 वह चिड़िया जो – जो विद्यार्थी 6th कक्षा में पढ़ रहे है ,उन सब का सपना होता है कि वे अपनी कक्षा में अच्छे अंक से पास हो ,ताकि उन्हें आगे एडमिशन या किसी नौकरी के लिए फॉर्म अप्लाई करने में कोई दिक्कत न आए . इसलिए आज हमने इस पोस्ट में एनसीईआरटी कक्षा 6 हिंदी अध्याय 1. (वह चिड़िया जो) का सलूशन दिया गया है जोकि एक सरल भाषा में दिया है . क्योंकि किताब से कई बार विद्यार्थी को प्रश्न समझ में नही आते .इसलिए यहाँ NCERT Solutions For Class 6th Hindi Chapter 1 Woh Chidiya Jo दिया गया है. जो विद्यार्थी छठी कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें इसे अवश्य देखना चाहिए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप Ch .01 वह चिड़िया जो के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे

Class6
SubjectHindi
Bookवसंत
Chapter Number1
Chapter Nameवह चिड़िया जो

NCERT Solutions for Class 6 हिंदी (वसंत) Chapter 1 वह चिड़िया जो

अभ्यास के सभी प्रश्नों के उत्तर

कविता से

प्रश्न 1. कविता पढ़कर तुम्हारे मन में चिड़िया का जो चित्र उभरता है उस चित्र को कागज़ पर बनाओ।

उत्तर- कविता पढ़कर हमारे मन में निम्नलिखित बातों द्वारा चिड़िया का निम्न चित्र उभरता है

(1) चिड़िया आकार में छोटी है।
(2) चिड़िया के पंख नीले हैं जो देखने में सुंदर लगते हैं।
(3) चिड़िया जंगल में मधुर स्वर में गाती है। . .
(4) चिड़िया बहती नदी का पानी पीती है।
(5) उस चिड़िया को स्वतंत्रता अधिक प्रिय है।

प्रश्न 2. तुम्हें कविता का कोई और शीर्षक देना हो तो क्या शीर्षक देना चाहोगे? उपयुक्त शीर्षक सोचकर लिखो।

उत्तर- ‘नीले पंखों वाली चिड़िया’, ‘नन्हीं चिड़िया’, ‘सुंदर चिड़िया’, ‘चिड़िया रानी बड़ी सयानी’ आदि अन्य उपयुक्त शीर्षक हो सकते हैं।

प्रश्न 3. इस कविता के आधार पर बताओ कि चिड़िया को किन-किन चीज़ों से प्यार है ?

उत्तर- चिड़िया को जौ-बाजरे की बालियों (सुंडी) के दानों, जंगल तथा नदी के जल से प्यार है। इसके साथ ही स्वतंत्र उड़ने के लिए उसे आकाश से भी प्यार है।

प्रश्न 4. आशय स्पष्ट करो
(क) रस उँडेलकर गा लेती है
(ख) चढ़ी नदी का दिल टटोलकर . जल का मोती ले जाती है

उत्तर- (क) नीले पंखों वाली चिड़िया स्वच्छंद रूप से वन में विचरण करती है। वन में घूमते हुए वह मुक्त कंठ से मधुर स्वर में चहचहाती है (गाती है) जिसकी आवाज को सुनकर सभी आनंदित हो जाते हैं।

(ख) स्वतंत्र होने के कारण चिड़िया वन, उपवन, पर्वत, नदी आदि जगहों पर जा सकती है। चिड़िया लबालब भरी नदी की अथाह जल राशि का अनुमान लगाती है और उस जल राशि में से जल रूपी मोती लाती है अर्थात उसी जल से चिड़िया अपनी प्यास बुझाती है। इसलिए पानी चिड़िया के लिए मोती के समान अमूल्य है।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. कवि ने नीली चिड़िया का नाम नहीं बताया है। वह कौन-सी चिड़िया रही होगी? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए पक्षी-विज्ञानी सालिम अली की पुस्तक ‘भारतीय पक्षी’ देखो। इनमें ऐसे पक्षी भी शामिल हैं जो जाड़े में एशिया के उत्तरी भाग और अन्य ठडे देशों से भारत आते हैं। उनकी पुस्तक को देखकर तुम अनुमान लगा सकते हो कि इस कविता में वर्णित नीली चिड़िया शायद इनमें से कोई एक रही होगी-नीलकंठ, छोटा किलकिला, कबूतर, बड़ा पतरिंगा।

उत्तर- ‘वह चिड़िया जो’ कविता में वर्णित नीली चिड़िया शायद नीलकंठ रही होगी, क्योंकि उसके शरीर के अधिकांश भाग का रंग नीला, आकार छोटा तथा आवाज मधुर होती है। .

प्रश्न 2. नीचे कुछ पक्षियों के नाम दिए गए हैं। उनमें यदि कोई पक्षी एक से अधिक रंग का है तो लिखो कि उसके किस हिस्से का रंग कैसा है? जैसे तोते की चोंच लाल है, शरीर हरा है।
मैना
कौआ
बैतखे
कबूतर

उत्तर-मैना- मैना के पंख भूरे व सफ़ेद रंग के होते हैं। उनकी टाँगें हलकी लाल होती हैं।
कौआ- कौआ का पूरा शरीर काला होता है।
बतख- बतख सफ़ेद रंग का होता है। इसके पैर हल्के गुलाबी रंग के होते हैं।
कबूतर- कबूतर का रंग स्लेटी सफ़ेद होता है। गरदन कुछ-कुछ नीले रंग की होती है। इसकी टाँगे लाल होती हैं।

प्रश्न 3. कविता का हर बंध ‘वह चिड़िया जो’ से शुरु होता है और ‘मुझे बहुत प्यार है’ पर खत्म होता है। तुम भी इन पंक्तियों का प्रयोग करते हुए अपनी कल्पना से कविता में कुछ नए बंध जोड़ो।

उत्तर- छात्र स्वयं या अपने अध्यापक की सहायता से करें।

प्रश्न 4. तुम भी ऐसी कल्पना कर सकते हो कि ‘वह फूल का पौधा जो-पीली पंखुड़ियों वाला-महक रहा है-मैं हूँ।’ उसकी विशेषताएँ मुझ में हैं …….। फूल के बदले वह कोई दूसरी चीज़ भी हो सकती है जिसकी विशेषताओं को गिनाते हुए तुम उसी चीज़ से अपनी समानता बता सकते हो … ऐसी कल्पना के आधार पर कुछ पंक्तियाँ लिखो।

उत्तर- वह पूनम की रात जो,
दुग्ध धवल-सी,
चाँदनी भूमंडल पर बिखेर रही है।
शीतलता की फुहार से,
दिग-दिगन्त आपूरित है।

भाषा की बात

प्रश्न 1. पंखोंवाली चिड़िया, ऊपरवाली दराज़, नीले पंखोंवाली चिड़िया, सबसे ऊपरवाली दराज । यहाँ रेखांकित शब्द विशेषण का काम कर रहे हैं। ये शब्द चिड़िया और दराज संज्ञाओं की विशेषता बता रहे हैं, अतः रेखांकित शब्द विशेषण हैं और चिड़िया, दराज़ विशेष्य हैं। यहाँ ‘वाला/वाली’ जोड़कर बनने वाले कुछ और विशेषण दिए गए हैं। ऊपर दिए गए उदाहरणों की तरह इनके आगे एक-एक विशेषण और जोड़ो

…………………मोरोंवाला बाग
…………………पेड़ोंवाला घर
…………………फूलोंवाली क्यारी
…………………स्कूलवाला रास्ता
…………………हँसनेवाला बच्चा
…………………मूंछोंवाला आदमी

उत्तर-

फूलोंवाला बाग . मोरोंवाला बाग
किनारेवाला घर पेड़वाला घर
गुलाबोंवाली क्यारी . फूलोंवाली क्यारी
होटल वाला रास्ता स्कूलवाला रास्ता . .
पढ़नेवाला बच्चा हँसनेवाला बच्चा
मोटावाला आदमी मूंछोंवाला आदमी

प्रश्न 2. वह चिड़िया…. ……..जुंडी के दाने रुचि से … खा लेती है। वह चिड़िया . रस उँडेलकर गा लेती है। कविता की इन पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से पढ़ो। पहले वाक्य में ‘रुचि से’ खाने के ढंग की और दूसरे वाक्य में ‘रस उँडेलकर’ गाने के ढंग की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये दोनों क्रिया विशेषण हैं। नीचे दिए वाक्यों में कार्य के ढंग या रीति से संबंधित क्रिया विशेषण छाँटो

(क) सोनाली जल्दी-जल्दी मुँह में लड्डू ठूसने लगी।
(ख) गेंद लुढ़कती हुई झाड़ियों में चली गई।
(ग) भूकंप के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा।
(घ) कोई सफ़ेद-सी चीज़ धप्प-से आँगन में गिरी।
(ङ) टॉमी फुर्ती से चोर पर झपटा।
(च) तेजिंदर सहमकर कोने में बैठ गया।
(छ) आज अचानक ठंड बढ़ गई है।

उत्तर-(क) जल्दी-जल्दी
(ख) लुढ़कती हुई
(ग) धीरे-धीरे
(घ) धप्प-से
(ङ) फुर्ती से
(च) सहमकर
(छ) अचानक

वह चिड़िया जो बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर

इस पोस्ट में आपको Class 6 Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो कविता के प्रश्न उत्तर वह चिड़िया जो कविता pdf वह चिड़िया जो प्रश्न उत्तर पीडीऍफ़ वह चिड़िया जो MCQ वह चिड़िया जो प्रश्न उत्तर PDF Class 6 Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो Class 6 Hindi Chapter 1 Vasant bhag 1 | Woh Chidiya Jo Class 6 Question Answer वह चिड़िया जो प्रश्न-उत्तर | Woh Chidiya Jo Question Answer Chapter 1 – Vah Chidiya Jo Exercise प्रश्न-अभ्यास class 6 hindi chapter 1 poem Class 6 Hindi Vasant NCERT Solutions for Chapter 1 Vah Chidiya Jo से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top