Class 6th Social Science Geography Chapter 4 – मानचित्र
NCERT Solutions For Class 6 Social Science Geography Chapter 1 मानचित्र – जो उम्मीदवार छठी कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें मानचित्र के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है .इसके बारे में 6th कक्षा के एग्जाम में काफी प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए यहां पर हमने एनसीईआरटी कक्षा 6th सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 4 (मानचित्र) का सलूशन दिया गया है .इस NCERT Solutions For Class 6 Geography Chapter 4 Maps की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसलिए आप Ch. 4 मानचित्र के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.पृथ्वी: हमारा आवास एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 4 मानचित्रनीचे दिए हुए है ।
कक्षा: | 6th Class |
अध्याय: | Chapter 4 |
नाम: | मानचित्र |
भाषा: | Hindi |
पुस्तक: | पृथ्वी: हमारा आवास |
NCERT Solutions For Class 6 भूगोल (पृथ्वी: हमारा आवास) Chapter 4 मानचित्र
अभ्यास के सभी प्रश्न
(i) मानचित्र के तीन घटक कौन-कौन से हैं ?
मानचित्र के तीन घटक हैं-दूरी, दिशा और प्रतीक।
प्रधान दिग्बिंदु चार हैं-उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम।
पैमाना, स्थल पर वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच का अनुपात होता है। उदाहरण के लिए .. यदि हम धरातल के 100 कि०मी० की दूरी मानचित्र पर 1 ७०मी० से दर्शाते हैं, तो यह 1 सें०मी० = 100 कि०मी० मानचित्र का पैमाना है।
निम्नलिखित कारणों से ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं
(1) मानचित्र को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता है, परंतु ग्लोब को दूसरे स्थान पर ले जाना असुविधाजनक है।
(2) मानचित्र को लकड़ी के डंडे पर लपेटकर दीवार पर लटकाया जा सकता है। .
(3) मानचित्र को बंद करके जेब में भी डाला जा सकता है।
(4) मानचित्र पर पृथ्वी के छोटे भागों को बड़ा करके दिखाया जा सकता है। अतः हम पृथ्वी के छोटे भागों को आसानी से देख सकते हैं।
(5) ग्लोब पर दो स्थानों के बीच की दूरी पैमाने से नहीं मापी जा सकती परंतु मानचित्र पर हम ऐसा कर सकते हैं।
(6) मानचित्र पर दो विभिन्न प्रदेशों का तुलनात्मक अध्ययन करना आसान है।
मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने की सहायता से चपटी सतह पर बनाया गया चित्र होता है, जबकि खाका बिना किसी पैमाने की सहायता के एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र होता है।
बड़े पैमाने वाला मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।
प्रतीक मानचित्र का एक प्रमुख घटक होते हैं। किसी भी मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रकार में विभिन्न आकृतियों; जैसे भवनों, सड़कों, पुलों, वृक्षों, रेल की पटरियों या कुएं को दिखाना संभव नहीं होता है। इसलिए वे निश्चित अक्षरों, छायाओं, रंगों, चित्रों तथा रेखाओं का उपयोग करके दर्शाए जाते हैं। ये प्रतीक कम स्थान में अधिक जानकारी प्रदान करते हैं। इन प्रतीकों के प्रयोग द्वारा मानचित्र को आसानी से खींचा जा सकता है तथा इनका अध्ययन करना आसान होता है। यदि हम एक क्षेत्र की भाषा को नहीं जानते हैं तब हम इन चिह्नों की सहायता के द्वारा मानचित्र से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
(i) वृक्षों के वितरण को दिखाने वाले मानचित्र हैं
भौतिक मानचित्र
(ख)थिमैटिक मानचित्र
(ग)राजनीतिक मानचित्र
उत्तर- थिमैटिक मानचित्र
जलाशयों
(ख)पर्वतों
(ग)मैदानों
उत्तर- जलाशयों –
प्रतीकों को दिखाने के लिए।
(ख)मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए।
(ग)दूरी मापने के लिए
उत्तर- मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए ..
मानचित्र के लिए।
(ख)रेखाचित्र के लिए
(ग)प्रतीकों के लिए।
उत्तर- मानचित्र के लिए
अति लघूत्तरात्मक प्रश्न
सबसे पहला मानचित्र 2300 ईसा पूर्व में बनाया गया था।
मानचित्र कला (कार्टोग्राफ़ी)।
मिस्र के एक भूगोलवेत्ता टोलेमी ने।
रैखिक पैमाना।
दिशाओं की जानकारी प्राप्त करने वाले यंत्र को दिक्सूचक यंत्र कहते हैं।
उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम।
दूरी, दिशा और चिह्न।
मानचित्र पर भूमि के विभिन्न लक्षणों पहाड़, नदी, महासागर, पर्वत आदि को प्रदर्शित करने के लिए चिह्नों का/प्रयोग किया जाता है। इनकी सहायता से मानचित्र पढ़ना सरल हो जाता है।
दिक्सूचक यंत्र का आविष्कार सबसे पहले चीन देश के लोगों ने किया।
पृथ्वी के धरातल पर वास्तविक दूरी और मानचित्र पर दिखाई गई उसी दूरी के अनुपात को पैमाना कहते हैं।।
मापक के बिना मुख्य रूप से कल्पना के आधार पर बनाया गया चित्र रेखाचित्र कहलाता है।
किसी क्षेत्र या भवन के रेखाचित्र को मापचित्र कहते हैं।
इस पोस्ट में आपको Class 6 Geography Chapter 4 Notes Class 6 Maps Geography Chapter 4 Extra Questions Class VI geography chapter -4 मानचित्र class 6 Maps Geography Chapter 1 Important Question NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 Maps सामाजिक विज्ञान मानचित्र कक्षा 6 के प्रश्न उत्तर भूगोल कक्षा 6 अध्याय 4 Question and answer से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.
Manchitra bhejo