उत्तराखंड के राज्यपाल की सूची

उत्तराखंड के राज्यपाल की सूची

List of governors of Uttarakhand– उत्तराखंड की वर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य है। जिन्हें 26 अगस्त 2018 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजीव शर्मा ने उत्तराखंड के 7वें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई।राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा पांच वर्ष के लिए की जाती है।राज्यपाल केंद्र सरकार का प्रतिनिधि होता है और केंद्र में राष्ट्रपति की तरह राज्यों में कार्यपालिका की शक्ति उसके अंदर निहित होती है। आज कोई भी उत्तराखंड राज्य का एग्जाम हो उसके अंदर उत्तराखंड के राज्यपाल के बारे में अक्सर पूछ लिया जाता है .इसलिए आप नीचे दी गई सूची को अच्छी तरह से देखे .

सुरजीत सिंह बरनाला (Surjit Singh Barnala)

Surjit Singh Barnala

श्री सुरजीत सिंह बरनाला उत्तराखंड के प्रथम राज्यपाल थे . 09 नवंबर 2000 से 07 जनवरी 2003 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।बरनाला का जन्म हरियाणा के अतीली तहसील में बेगपुर गांव में हुआ था। 03 जनवरी 2007 से 02 नवंबर 2011 तक आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बने रहे। 14 जनवरी 2017 को चंडीगढ़ में देहांत हो गया।

सुदर्शन अग्रवाल (Sudarshan Agarwal)

Agarwal

उत्तराखंड के द्वितीय राज्यपाल श्री सुदर्शन अग्रवाल रहे .वह 8 जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला। सुदर्शन अग्रवाल उत्तराखण्ड ऑर सिक्किम के पुर्व राज्यपाल रह चके है .सुदर्शन अग्रवाल का जन्म – 19 जून, 1931 ई., लुधियाना पंजाब में हुआ था . श्री सुदर्शन अग्रवाल वर्तमान समय में ये ‘जिंदल पुरस्कार’ प्रदान करने वाले निर्णायक मंडल में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हैं। सुदर्शन अग्रवाल के व्यक्तित्त्व के अनेक गौरवशाली पहलू रहे हैं.

बनवारी लाल जोशी (Banwari Lal Joshi)

Banwari Lal Joshi

उत्तराखंड के तीसरे राज्यपाल श्री बी.एल. जोशी। 29 अक्टूबर 2007 से 05 अगस्त 2009 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था .बनवारी लाल जोशी का जन्म 27 मार्च 1936 को छोटी खाटू के एक छोटे राजस्थान गांव में हुआ था .बनवारी लाल जोशी एक भारतीय राजनीतिक व्यक्ति था जो 2009 से 24 जून 2014 तक उत्तर प्रदेश राज्य के राज्यपाल थे। वह 2004 से 2007 तक दिल्ली के लेफ्टिनेंट-गवर्नर , 2007 में मेघालय के गवर्नर रहे थे और अक्टूबर 2007 से जुलाई 2009 तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे थे। और 22 दिसंबर 2017 को श्री बी.एल. जोशी की मृत्यु हो गई .

मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva)

Margaret Alva

उत्तराखंड के चौथे राज्यपाल श्रीमती मार्गरेट अल्वा रही। यह उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल रही । श्रीमती मार्गरेट अल्वा ने 06 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।मारग्रेट अल्वा का जन्म 14 अप्रैल 1942 को मैंगलूर के पास्कल एम्ब्रोस नजारेथ और एलिजाबेथ नजारेथ के यहाँ हुआ .वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक वरिष्ठ सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की आम सचिव हैं। वे मर्सी रवि अवॉर्ड से सम्मानित हैं।

अज़ीज़ कुरैशी (Aziz Qureshi)

Aziz Qureshi

उत्तराखंड के पांचवे राज्यपाल डॉ अजीज कुरैशी रहे। 15 मई 2012 से 07 जनवरी 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया .अज़ीज़ कुरेशी का जन्म 24 अप्रैल 1940 भोपाल राज्य में हुआ .अज़ीज़ कुरेशी मिजोरम के 15 वें राज्यपाल थे। उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के गवर्नर के रूप में भी कार्य किया है।

कृष्ण कांत पॉल (Krishan Kant Paul)

Krishan Kant Paul

डा0 कृष्णकांत पॉल उत्तराखंड के छठवें राज्यपाल रहे । उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद का कार्यभार ग्रहण करने से पहले मेघालय, मिजोरम, नागालैण्ड और मणिपुर के राज्यपाल पद पर भी विभिन्न अवधि के लिए सेवायें दी। 07 जनवरी 2015 से 08 जुलाई 2018 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। पॉल का जन्म 6 फरवरी 1 9 48 को हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर (मास्टर ऑफ साइंस) किया था। कृष्ण कांत पॉल एक पूर्व भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी है, जिसने फरवरी 2004 से जुलाई 2007 तक दिल्ली के पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य किया था.

बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya)

Baby Rani Maurya

उत्तराखंड की वर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य है, जो 26 अगस्त 2018 को उत्तराखंड राज्यपाल पर कार्यरत हैं। यह उत्तराखंड की सातवीं राज्यपाल है । यह मारग्रेट आल्वा के बाद उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल है .18 वर्ष से नव चेनता जागृति संस्था के माध्यम से दलित एवं पिछड़ी महिला के लिए कार्य किया।और इसे सामाजिक कार्यों के लिए 1996 में समाज रत्न से सम्मानित किया गया1997 में उत्तर प्रदेश समाज रत्न सम्मानित किया गया।1998 में नारी रत्न से सम्मानित किया गया। मौर्य का जन्म 15 अगस्त 1956 को हुआ था.मौर्य 1995 से 2000 तक आगरा की महापौर, तथा फिर 2002 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं।

उत्तराखंड के राज्यपालों की लिस्ट इस प्रकार है–

क्रं.नामपद ग्रहणपद छोड़ा
1.सुरजीत सिंह बरनाला (Surjit Singh Barnala)9 नवंबर 20007 जनवरी 2003
2.सुदर्शन अग्रवाल (Sudarshan Agarwal)8 जनवरी 200328 अक्टूबर 2007
3.बनवारी लाल जोशी (Banwari Lal Joshi)29 अक्टूबर 20075 अगस्त 2009
4.मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva)6 अगस्त 200914 मई 2012
5.अज़ीज़ कुरैशी (Aziz Qureshi)15 मई 20127 जनवरी 2015
6.कृष्ण कांत पॉल (Krishan Kant Paul)8 जनवरी 2015
8 जुलाई 2018
7.बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya)26 अगस्त 2018पदधारक

उत्तराखंड के राज्यपाल पर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तराखंड का गवर्नर कौन है? –बेबी रानी मौर्य
उत्तराखंड के राज्यपाल का नाम क्या है? –बेबी रानी मौर्य
उत्तराखंड के नए राज्यपाल का नाम क्या है? –बेबी रानी मौर्य
उत्तराखंड के वर्तमान राज्यपाल का नाम क्या है? –बेबी रानी मौर्य
उत्तराखंड के प्रथम राज्यपाल कौन थे? –सुरजीत सिंह बरनाला
उत्तराखंड की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी? –मार्गरेट अल्वा

इस पोस्ट में आपको उत्तराखंड के राज्यपाल कौन हैं? उत्तराखंड के राज्यपाल 2018 उत्तराखंड के नए राज्यपाल का नाम राज्यपाल सचिवालय उत्तराखंड उत्तराखंड के राज्यपाल का नाम 2018 उत्तराखंड के राज्यपालों की सूची उत्तराखंड के सभी राज्यपालों का नाम व उनका संक्षिप्त विवरण List of governors of Uttarakhand in hindi उत्तराखंड के प्रथम राज्यपाल कौन थे ,उत्तराखंड के वर्तमान राज्यपाल का नाम 2019 के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है अगर इसके अलावा आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो दूसरों के साथ शेयर जरूर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top