NCERT Solutions for Science Class 9th: Ch. 3 परमाणु एवं अणु

NCERT Solutions for Science Class 9th: Ch. 3 परमाणु एवं अणु

नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 9th विज्ञान अध्याय 3 (परमाणु एवं अणु विज्ञान) का सलूशन दिया गया है. यह सलूशन एक सरल भाषा में दिया गया है ताकि विद्यार्थी को इसके प्रश्न उत्तर आसानी से समझ में आ जाएँ .इस class 9th Science chapter 3 Atoms and Molecules की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है.

NCERT Solutions फॉर साइंस क्लास 9th चैप्टर 3. परमाणु एवं अणु

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न (Textual Questions)

प्रश्न . एक अभिक्रिया में 5.3g सोडियम कार्बोनेट एवं 6.0g एथेनॉइक अम्ल अभिकृत होते हैं। 2.2g कार्बन डाइऑक्साइड, 8.2g सोडियम एथेनॉएट एवं 0.9g जल उत्पाद के रूप में प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया द्वारा दिखाइए कि यह परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के अनुरूप है।
सोडियम कार्बोनेट + एथेनॉइक अम्ल → सोडियम एथेनॉएट + कार्बन डाइऑक्साइड + जल
उत्तर- अभिकारकों का द्रव्यमान = सोडियम कार्बोनेट का द्रव्यमान + एथानोइक अम्ल विलयन का द्रव्यमान
= (4.2 + 10)g = 14.2 g
उत्पादों का द्रव्यमान = सोडियम एथेनॉएट + कार्बन डाइऑक्साइड
= (12 + 2.2)g = 14.2 g
अत: अभिकारकों का द्रव्यमान = उत्पादों का द्रव्यमान
अत: यह द्रव्यमान के संरक्षण के नियम के साथ सहमति है।
प्रश्न .हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुसार 1:8 के अनुपात में संयोग करके जल निर्मित करते हैं| 3 g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए कितने ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी?
उत्तर- हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के द्रव्यमान में अनुपात = 1 : 8
1g हाइड्रोजन से सम्पूर्ण अभिक्रिया के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता = 8g
3g हाइड्रोजन से सम्पूर्ण अभिक्रिया के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता = 8 x 3 = 24g
प्रश्न . डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिग्रहित द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है?
उत्तर- डाल्टन के परमाणु सिद्धांत, ‘परमाणु अविभाज्य सूक्ष्मतम कण होते हैं जो रासायनिक अभिक्रिया में न तो सृजित होते हैं न ही उनका विनाश होता है’ द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है।
प्रश्न . डॉल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिग्रहित निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है?
उत्तर– किसी भी यौगिक के परमाणुओं की सापेक्ष संख्या और प्रकार निश्चित होते हैं। डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का यह निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है।
प्रश्न परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- एक परमाणु इकाई द्रव्यमान वह इकाई द्रव्यमान है जो कार्बन-12 के एक परमाणु के द्रव्यमान के 1/12 भाग के बराबर होता है।
प्रश्न . एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना क्यों संभव नहीं होता ?
उत्तर- एक परमाणु का आकार इतना सूक्ष्म है कि इसे आँखों द्वारा देखना संभव नहीं होता है| साथ ही, किसी तत्व के परमाणु स्वतंत्र रूप से विद्यमान नहीं होते ।
प्रश्न . निम्न के सूत्र लिखिए
(i) सोडियम ऑक्साइड
(ii) ऐलुमिनियम क्लोराइड
(iii) सोडियम सल्फाइड
(iv) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड।
उत्तर- (i) सोडियम ऑक्साइड = Na2O
(ii) ऐलुमिनियम क्लोराइड = AlCl3
(iii) सोडियम सल्फाइड = Na2S
(iv) मैग्नीशियम ऑक्साइड = Mg (OH)2
प्रश्न . निम्नलिखित सूत्रों द्वारा प्रदर्शित यौगिकों के नाम लिखिए-
(i) Al2( SO4)3
(ii) CaCl2
(iii) K2SO4
(iv) KNO3
(v) CaCO3
उत्तर- (i) Al2( SO4)3→ ऐलुमिनियम सल्फ़ेट
(ii) CaCl2→ कैल्शियम कलोराइड
(iii) K2SO4→ पोटैशियम सल्फ़ेट
(iv) KNO3→ पोटैशियम नाइट्रेट
(v) CaCO3→ कैल्शियम कार्बोनेट
प्रश्न . रासायनिक सूत्र से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर- किसी पदार्थ के अणु को संकेत रूप में प्रदर्शित करना रासायनिक सूत्र कहलाता है। जैसे जल का अणु सूत्र H2O है। रासायनिक सूत्र को अणु सूत्र भी कहते हैं।
प्रश्न .निम्न में कितने परमाणु विद्यमान हैं?
(i) H2S अणु एवं
(ii) (PO4)3-आयन?
उत्तर-(i) H2S अणु में, 3 परमाणु विद्यमान है 2 हाइड्रोजन तथा 1 सल्फर का
(ii) (PO4)3-आयन में, पाँच परमाणु विद्यमान है 1 फ़ॉसफोरस तथा 4 ऑक्सीजन का
प्रश्न . 1. निम्न यौगिकों के आण्विक द्रव्यमान का परिकलन कीजिए:
H2, O2, Cl2, CO2, CH4, C2H6, C2H4, NH3, CH3OH
उत्तर- H2का आणविक द्रव्यमान = 2 × 1 = 2u
O2का आणविक द्रव्यमान = 2 × 16 = 32u
Cl2का आणविक द्रव्यमान = 2 × 35.5 = 71 u
CO2का आणविक द्रव्यमान= 12 + 2 × 16 = 44 u
CH4का आणविक द्रव्यमान = 12 + 4 × 1 = 16 u
C2H6का आणविक द्रव्यमान = 2 × 12 + 6 × 1 = 30u
C2H4का आणविक द्रव्यमान= 2 × 12 + 4 × 1 = 28u
NH3का आणविक द्रव्यमान = 14 + 3 × 1 =17 u
CH3OH का आणविक द्रव्यमान = 12 + 4 × 1 + 16 = 32 u

प्रश्न . निम्न यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिए:
ZnO, Na2O एवं k2CO3
दिया गया है:
Zn का परमाणु द्रव्यमान = 65u,
Na का परमाणु द्रव्यमान = 23u,
K का परमाणु द्रव्यमान = 39u,
C का परमाणु द्रव्यमान = 12u एवं
O का परमाणु द्रव्यमान = 16u हैl

उत्तर- ZnO का सूत्र द्रव्यमान = ( 1 x 65 + 1 x 16 )u
= ( 65 + 16 )u = 81u
Na2O का सूत्र द्रव्यमान = ( 2 x 23 + 1 x 16 )u
= ( 46 + 16 )u = 62u
K2CO3का सूत्र द्रव्यमान = ( 2 x 39 + 1 x 12 + 3 x 16 )u
= ( 78 + 12 + 48 )u = 138u
प्रश्न . यदि कार्बन परमाणुओं के एक मोल का द्रव्यमान 12 g है तो कार्बन के एक परमाणु का द्रव्यमान क्या होगा?
उत्तर-

कार्बन के एक मोल में परमाणुओं की संख्या = 6.022 × 1023

कार्बन के एक मोल का द्रव्यमान = 12 g
तो, कार्बन के एक परमाणु का द्रव्यमान = 12 ÷ (6.022 × 1023) = 1.9926 × 10-23g

प्रश्न .किस में अधिक परमाणु होंगे : 100 g सोडियम अथवा 100 g लोहा (Fe)? (Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u, Fe का परमाणु द्रव्यमान = 56 u)
उत्तर –सोडियम (Na) का परमाणु द्रव्यमान = 23 u
तो, सोडियम (Na) का ग्राम परमाणु द्रव्यमान = 23 g
चूँकि 23 g सोडियम (Na) में परमाणुओं की संख्या = 6.022 × 1023g
इस प्रकार 100 g सोडियम (Na) में परमाणुओं की संख्या = 6.022 × 1023/23×100
= 2.6182 × 1024
लोहे (Fe) का परमाणु द्रव्यमान = 56 u
तो, लोहे (Fe) का ग्राम परमाणु द्रव्यमान = 56 gचूँकि 56 g लोहे (Fe) में परमाणुओं की संख्या = 6.022 × 1023g
इस प्रकार 100 g लोहे (Fe) में परमाणुओं की संख्या = 6.022 × 1023/56×100 = 1.0753 × 1024

इस प्रकार 100 g सोडियम (Na) में लोहे (Fe) की तुलना में अधिक परमाणु होंगे|

अभ्यास के प्रश्न

प्रश्न . 0.24 g ऑक्सीजन एवं बोरॉन युक्त यौगिक के नमूने में विश्लेषण द्वारा यह पाया गया कि उसमें 0.096 g बोरॉन एवं 0.144 g ऑक्सीजन है। उस यौगिक के प्रतिशत संघटन का भारात्मक रूप में परिकलन कीजिए।
उत्तर –0.24g यौगिक में बोरॉन = 0.096g

100g यौगिक में बोरॉन =Df 2

0.24 यौगिक में ऑक्सीजन = 0.144g

100g यौगिक में ऑक्सीजन =Gh

प्रश्न .3.0 g कार्बन 8.00 g ऑक्सीजन में जल कर 11.00 g कार्बन डाइऑक्साइड निर्मित करता है। जब 3.00 g कार्बन को 50.00 g ऑक्सीजन में जलाएँगे तो कितने ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण होगा ? आप का उत्तर रासायनिक संयोजन के किस नियम पर आधारित होगा ?
उत्तर- क्योंकि 3.0g कार्बन 8.00g ऑक्सिजन में जलकर 11.00g ( 3.00 + 8.00 ) कार्बन डाइऑक्साइड निर्मित करता है, अत: 3.0g कार्बन को 50.00g ऑक्सीजन में जलाने पर ( 3.0 + 50.00 ) = 53g कार्बन डाइऑक्साइड प्रप्त होगीl
यह स्थिर अनुपात के नियम पर आधारित हैl
प्रश्न . बहुपरमाणुक आयन क्या होते हैं ? उदाहरण दीजिए।
उत्तर- परमाणुओं के समूह जिन पर नेट आवेश विद्यमान हो उसे बहुपरमाणुक आयन कहते हैं| उदाहरण के लिए, नाइट्रेट (NO3), हाइड्रॉक्साइड आयन (OH)
प्रश्न .निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए:
(a) मैग्नीशियम क्लोराइड
(b) कैल्सियम क्लोराइड
(c) कॉपर नाइट्रेट
(d) ऐलुमिनियम क्लोराइड
(e) कैल्सियम कार्बोनेट
उत्तर-(a) मैग्नीशियम क्लोराइड – MgCl2
(b) कैल्सियम क्लोराइड – CaCl2
(c) कॉपर नाइट्रेट – Cu(NO3)2
(d) ऐलुमिनियम क्लोराइड – AlCl3
(e) कैल्सियम कार्बोनेट – CaCO3
प्रश्न . निम्नलिखित यौगिकों में विद्यमान तत्वों का नाम दीजिए:
(a) बीझा हुआ चूना
(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड
(c) बेकिंग पाउडर ( खाने वाला सोडा )
(d) पोटैशियम सल्फ़ेट
उत्तर-(a) बीझा हुआ चूना (CaO)- कैल्शियम तथा ऑक्सीजन
(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड (HBr)- हाइड्रोजन तथा ब्रोमीन
(c) बेकिंग पाउडर ( खाने वाला सोडा ) (NaHCO3)- सोडियम, हाइड्रोजन, कार्बन तथा ऑक्सीजन
(d) पोटैशियम सल्फ़ेट (K2SO4) )- पोटैशियम, सल्फ़र तथा ऑक्सिजनl
प्रश्न 6. निम्नलिखित पदार्थों के मोलर द्रव्यमान का परिकलन कीजिए-
(a) एथाइन, C2H2
(b) सल्फ़र अणु,, S8
(c) फॉस्फोरस अणु, P4( फॉस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31 )
(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCl
(e) नाइट्रिक अम्ल, HNO3
उत्तर-(a) एथाइन, C2H2= 2 x 12 + 2 x 1 = 26 u
(b) सल्फ़र अणु,, S8= 8 x 32 = 256 u
(c) फॉस्फोरस अणु, P4( फॉस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31 ) = 4 x 31 = 124 u
(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCl = 1 x 1 + 1 x 35.5 = 36.5 u
(e) नाइट्रिक अम्ल, HNO3= 1 x 1 + 1 x 14 + 3 x 16 = 63 u
प्रश्न . निम्नलिखित का द्रव्यमान क्या होगा:
(a) 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु?
(b) 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु ( ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27 )?
(c) 10 मोल सोडियम सल्फाइट ( Na2SO3)
उत्तर- (a) 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु = 14 u = 14 gm
(b) 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु ( ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27 ) = 4 x 27 = 108 u = 108 gm
(c) 1 मोल सोडियम सल्फाइट ( Na2SO3) = (2 x 23 + 1 x 32 + 3 x 16) = 126 u
10 मोल सोडियम सल्फाइट ( Na2SO3) = 126 x 10 = 1260 u = 1260 gm
प्रश्न . मोल में परिवर्तित कीजिए:
(a) 12 gm ऑक्सीजन गैस
(b) 20 gm जल
(c) 22 gm कार्बन डाइऑक्साइड
उत्तर- (a) 32 g ऑक्सीजन गैस = 1 मोल
तो, 12 g ऑक्सीजन गैस = 12/32 मोल = 0.375 मोल

(b) 18 g जल = 1 मोल

[/su_note] तो, 20 g जल = 20/18 मोल = 1.111 मोल

(c) 44 g कार्बन डाइऑक्साइड = 1 मोल

[/su_note] तो, 22 g कार्बन डाइऑक्साइड = 22/44 मोल = 0.5 मोल
प्रश्न .निम्न का द्रव्यमान क्या होगा:
(a) 0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु?
(b) 0.5 मोल जल अणु?
उत्तर-(a) ऑक्सीजन परमाणुओं का 1 मोल = 16 gm

ऑक्सीजन परमाणुओं का 0.2 मोल = 16 x 0.2 = 3.2 gm

(b) जल का 1 मोल अणु = 18 gm
जल का 0.5 मोल अणु = 0.5 x 18 = 9.0 gm

प्रश्न . 16g ठोस सल्फ़र में सल्फ़र ( S8) के अणुओं की संख्या का परिकलन कीजिएl

उत्तर -1 मोल अणु = अणु द्रव्यमान

= 6.023 x 1023अणु

इसलिए, 1 मोल सल्फ़र ( S8) = 8 x 32g सल्फ़र

= 6.023 x 1023अणु

चूँकि 8 x 32g सल्फ़र में 6.023 x 1023अणु उपस्थित हैं,

इसलिए, 16g सल्फ़र मेंQwअणु उपस्थित हैं

= 3.8 x 1022अणु

प्रश्न . 0.051 ग्राम ऐलुमिनियम ऑक्साइड ( Al2O3) में ऐलुमिनियम आयन की संख्या का परिकलन कीजिएl
( संकेत: किसी आयन का द्रव्यमान उतना ही होता है कि उस तत्व के परमाणु का द्रव्यमान होता है ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27u है )
उत्तर-ऐलुमिनयम ऑक्साइड, Al2O3का मोलर द्रव्यमान = ( 2 x 27 ) + 3 ( 16 ) = 102g
102g Al2O3में ऐलुमिनियम आयन के 2 मोल है = 2 x 6.023 x 1023ऐलुमिनियम आयन
अत: 0.051g Al2O3में ऐलुमिनियम आयन

9th 2

इस पोस्ट में आपको परमाणु और अणु वर्ग 9 हिंदी में नोट परमाणु और अणु वर्ग 9 पूरा अध्याय परमाणु और अणु के प्रश्न उत्तर परमाणु और अणु वर्ग 9 नोट्स NCERT Solutions of Science in Hindi for Class 9th: Ch 3 परमाणु एवं अणु atom and molecules class 9 in hindi atoms and molecules class 9 questions and answers से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

1 thought on “NCERT Solutions for Science Class 9th: Ch. 3 परमाणु एवं अणु”

  1. मेरे लास्ट के 3 सवाल समझ नहीं आई g कृपया कोई दूसरे तरीके से समझाएं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top