Physical Education Objective Question Answer Pdf in Hindi
Physical Education Objective Question Answer Pdf in Hindi
शारीरिक शिक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर – आज इस पोस्ट में आपको शारीरिक शिक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। जो उम्मीदवार MPSC, SSC CGL, UPSC, PSC, Railway Exam आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये प्रश्न उत्तर बहुत फायदेमंद हैं। इन्हें परीक्षा की तैयारी के दौरान अच्छी तरह पढ़ें और याद करें।
शारीरिक शिक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर
1. शेल्डन द्वारा किया गया कायाप्रारूप वर्गीकरण क्या है?
A. एंडोमॉर्फ
B. मेसोमॉर्फ
C. एक्टोमॉर्फ
D. इनमें सभी
Answer: D. इनमें सभी
2. जर्मनी में टर्नवेरिन आंदोलन किसने आरंभ किया?
A. लुडविग जॉन
B. जोहान बेसडो
C. फ्रेडरिक गुट्स्मथ
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: A. लुडविग जॉन
3. विद्यालय के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम में इनमें से कौन-सा संबंधित नहीं है?
A. स्वास्थ्य शिक्षा
B. स्वास्थ्य विज्ञान
C. स्वास्थ्य रिकॉर्ड का रख-रखाव
D. बीमारियों का इलाज
Answer: D. बीमारियों का इलाज
4. किस देश ने शारीरिक शिक्षा को स्वर्ण युग के रूप में महसूस किया?
A. रोम
B. जर्मनी
C. प्राचीन ग्रीस
D. संयुक्त राज्य अमेरिका
Answer: C. प्राचीन ग्रीस
5. कौन-सा संगठन प्रत्येक देश में ओलंपिक आंदोलन को नेतृत्व प्रदान करता है?
A. एन.ओ.सी.
B. आई.ओ.सी.
C. आई.एफ.सी.
**D. एन.जी.बी.
Answer: A. एन.ओ.सी.
6. ओलंपिक प्रतीक की रूपरेखा किसने तैयार की?
A. पियरे द कूबर्टिन
B. किंग जॉर्ज
C. डिमेट्रियस विकेलस
D. हेनरी द बैले
Answer: A. पियरे द कूबर्टिन
7. ओलंपिक मशाल की अवधारणा किसकी थी?
A. पियरे द कूबर्टिन
B. थियोडोर लेवाल्ड
C. सोंद्रे नॉर्डहाइम
D. स्टेन ग्रुबेम
Answer: A. पियरे द कूबर्टिन
8. किस ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण हुआ?
A. बर्लिन, 1936
B. लंदन, 1948
C. हेलसिंकी, 1952
D. रोम, 1960
Answer: A. बर्लिन, 1936
9. जो अस्थि संयोजक ऊतकों के रूपांतरण से बनती है, उसे क्या कहते हैं?
A. प्रतिस्थापन-अस्थि
B. निवेशी अस्थि
C. तिलास्थि
D. समाट अस्थि
Answer: A. प्रतिस्थापन-अस्थि
10. अस्थि-कोशिकाएं क्या कहलाती हैं?
A. ऑस्टियोब्लास्ट्स (अस्थिकोशिकाप्रसू)
B. ऑस्टियोसाइट्स
C. ऑस्टियोक्लास्ट्स (अस्थिभंजक)
D. ऑस्टियोपोरोसिस
Answer: B. ऑस्टियोसाइट्स
11. दाएं हाथ की अस्थियों के अस्थिभवन (ओसिफिकेशन) की तकनीक का उपयोग किसे निर्धारित करने के लिए किया जाता है?
A. कद
B. उम्र
C. वजन
D. संतुलन सामर्थ्य
Answer: B. उम्र
12. घुटने के पीछे की मांसपेशी क्या करती है?
A. घुटने को फैलाती है
B. घुटने को मोड़ती है
C. कोहनी को फैलाती है
D. कोहनी को मोड़ती है
Answer: B. घुटने को मोड़ती है
13. श्लेषकी संधियां कौन-सी हैं?
A. किंचित् चलायमान
B. स्वेच्छानुसार चलायमान
C. A और B दोनों
D. कोई भी नहीं
Answer: B. स्वेच्छानुसार चलायमान
14. ऊर्ध्वाधर अक्ष कहाँ से कहाँ गुजरता है?
A. जमीन के अभिलंब
B. जमीन के अनुप्रस्थ
C. A और B दोनों
D. उपर्युक्त में कोई नहीं
Answer: A. जमीन के अभिलंब
15. ज्ञान की किस शाखा में गुरुत्व का नियम गति के नियम का उदाहरण है?
A. रसायनशास्त्र
B. भौतिकी
C. यांत्रिकी
D. इन सभी में
Answer: C. यांत्रिकी
16. ई.आर.सी. सिद्धांत किसने दिया?
A. मासलोव
B. एल्डरफर
C. युंग
D. मैक्लेलन
Answer: B. एल्डरफर
17. एल्डरफर का सिद्धांत आवश्यकताओं को तीन श्रेणियों में बांटता है। इनमें सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कौन-सी है?
A. वर्धन संबंधी आवश्यकताएं
B. संबद्धता की आवश्यकताएं
C. अस्तित्व की आवश्यकताएं
D. इनमें कोई नहीं
Answer: C. अस्तित्व की आवश्यकताएं
18. निम्नलिखित में कौन अन्तर्भूत अभिप्रेरणा है?
A. वेतन
B. प्रोन्नति
C. फीडबैक
D. खेल की अभिरुचि
Answer: D. खेल की अभिरुचि
19. अभिप्रेरणा का द्विकारक सिद्धांत किसने दिया है?
A. मासलोव
B. युंग
C. एल्डरफर
D. हर्ज़बर्ग
Answer: D. हर्ज़बर्ग
20. अभिप्रेरणा का पुनर्बलन (रीइनफोर्समेंट) सिद्धांत किसने प्रस्तुत किया?
A. युंग
B. हर्ज़बर्ग
C. स्किनर
D. मासलोव
Answer: C. स्किनर
21. सीखने का कौन-सा नियम बतलाता है कि बहुधा दोहराई जाने वाली बातें सबसे अधिक याद रहती हैं?
A. तत्परता का नियम
B. अभ्यास का नियम
C. प्रभाव का नियम
D. अभिनवता का नियम
Answer: B. अभ्यास का नियम
22. प्रथम होने की स्थिति मजबूत, प्रायः अनुपयोगी, छाप छोड़ती है। यह कौन-सा नियम है?
A. प्रमुखता का नियम
B. तीव्रता का नियम
C. अभिनवता का नियम
D. प्रभाव का नियम
Answer: A. प्रमुखता का नियम
23. निम्नलिखित में कौन-सा कारक शिक्षक को शिक्षण कार्य में रुचि प्रदान करता है?
A. शिक्षक का व्यक्तित्व
B. विद्यार्थी की सहकारिता
C. शिक्षण सामग्री का प्रयोग
D. अनुशासन का अनुकूलन
Answer: A. शिक्षक का व्यक्तित्व
24. निम्नलिखित में कौन-सी समस्या शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों को ठीक स्थिति में बैठाकर शिक्षण प्रदान करने में बाधक है?
A. विशिष्ट वाहन
B. अनियमितता
C. पाठ्यवस्तु की तैयारी में
D. A और B
Answer: D. A और B
25. अभिभावकों को बच्चों की मासिक रिपोर्ट प्रदान करने से क्या लाभ मिलता है?
A. कुछ नहीं, क्योंकि अभिभावक उसे नहीं देखते हैं
B. यह हानिकारक है, क्योंकि इससे शिक्षक एवं अभिभावक के बीच के संबंध में खटास आ जाती है
C. सचेष्ट रहना चाहिए
D. शिक्षक बच्चों की प्रगति के प्रति उत्तरदायी रहते हैं
Answer: D. शिक्षक बच्चों की प्रगति के प्रति उत्तरदायी रहते हैं
26. यदि एक विज्ञान का शिक्षक प्रयोग कराता है, लेकिन बच्चों को अच्छी तरह यह समझ नहीं आती है, तब विज्ञान शिक्षक को चाहिए?
A. विद्यार्थी से कहे कि टेक्स्ट बुक को सावधानीपूर्वक अध्ययन करें
B. विद्यार्थी को कहे कि यह प्रयोग सफलतापूर्वक नहीं हुआ है। इसलिए सभी एक साथ मिलकर गलतियां निकालो
C. विद्यार्थी से नहीं कहें कि यह प्रयोग असफल हुआ, उसे पुनः दोबारा करवाएं
D. विद्यार्थी को घर पर पाठ पढ़ने के लिए कहें एवं प्रयोग दोबारा करें
Answer: C. विद्यार्थी से नहीं कहें कि यह प्रयोग असफल हुआ, उसे पुनः दोबारा करवाएं