पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
जो छात्र कक्षा 8 Science विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहां पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए है. इन महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों की जानकारी से आप कक्षा 8 की परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते है. पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण से संबंधित प्रश्न उत्तर हमें Science के अंतर्गत पढ़ाया जाता है. जो पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण पाठ से संबंधित जानकारी ढूंढ रहा है उसके लिए इस पोस्ट में पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं जो कि पहले भी परीक्षा में पूछे जा चुके हैं .
प्रश्न 1: विश्वव्यापी ऊष्णन का क्या अर्थ है?
उत्तर: वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने से तापमान में वृद्धि का परिणाम है।
प्रश्न 2: वनोन्मूलन को परिभाषित करें।
उत्तर: वनोन्मूलन वनों का काटना और उस जमीन को अन्य उद्देश्यों के लिए उपयोग करना है।
प्रश्न 3: वनोन्मूलन के प्राकृतिक कारक क्या हैं?
उत्तर: दावानल और भीषण सूखा वनोन्मूलन के प्राकृतिक कारक हैं।
प्रश्न 4: वर्षा और भूमि की उर्वरकता में गिरावट का क्या असर है?
उत्तर: इनसे प्राकृतिक आपदाओं, जैसे बाढ़ और सूखा, की संभावना बढ़ती है।
प्रश्न 5: प्रकाश संश्लेषण के लिए पौधों को कौन-सी गैस चाहिए?
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड
प्रश्न 6: कार्बन डाइऑक्साइड गैस की वृद्धि से पर्यावरण में क्या होगा?
उत्तर: इससे धरती गर्म होगी।
प्रश्न 7: सूखा होने का क्या कारण है?
उत्तर: तापमान में वृद्धि से जमीन सूख जाती है।
प्रश्न 8: मरुस्थलीकरण को परिभाषित करें।
उत्तर: उर्वर भूमि का रेगिस्तान में बदल जाना मरुस्थलीकरण है।
प्रश्न 9: उस जगह का नाम लिखें जहाँ जंतु और पौधे ऊपरी हिमालय की श्रृंखलाओं और निचले पश्चिमी घाट से मिलते-जुलते हैं।
उत्तर: पंचमढ़ी जैवमंडलीय पार्क
प्रश्न 10: वनस्पति के संरक्षण के लिए सरकार क्या करती है?
उत्तर: संरक्षण और सुरक्षा के लिए सरकार कानून बनाती है।
प्रश्न 11: जैवमंडल का क्या अर्थ है?
उत्तर: पृथ्वी का वह हिस्सा जिसमें सजीव हैं या जीवनयापन कर सकते हैं।
प्रश्न 12: जैव-विविधता को परिभाषित करें।
उत्तर: जैव-विविधता का अर्थ है सभी जीवों की प्रजातियों के पारस्परिक संबंध और उनके पर्यावरण।
प्रश्न 13: जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र क्या हैं?
उत्तर: जैवमंडल आरक्षित क्षेत्रों में जैव-विविधता की सुरक्षा की जाती है।
प्रश्न 14: पंचमढ़ी में दो वन्यजीव अभ्यारण्यों और एक राष्ट्रीय उद्यान के नाम लिखिए।
उत्तर: सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, बोरी अभ्यारण्य, पंचमढ़ी अभ्यारण्य
प्रश्न 15: वनस्पति की एक व्याख्या लिखें।
उत्तर: किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले पेड़-पौधों को वनस्पतिजात कहते हैं।
प्रश्न 16: पंचमढ़ी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र में पाए जाने वाले वनस्पति के कुछ उदाहरण दें।
उत्तर: अर्जुन, टीक, आम, जामुन, चाँदी, फर्ना
प्रश्न 17: प्राणिजात के बारे में एक परिभाषा लिखिए।
उत्तर: किसी विशेष स्थान पर पाए जाने वाले जीवों को प्राणिजात कहते हैं।
प्रश्न 18: पंचमढ़ी जैवमंडल के कुछ प्राणिजातों का उदाहरण दीजिए।
उत्तर: चिनकारा, नीलगाय, भौंकने वाले हिरण, चीता, जंगली कुत्ता, भेड़िया
प्रश्न 19: स्पीशीज़ की परिभाषा लिखिए।
उत्तर: स्पीशीज़ सजीवों का वह समूह है जो एक-दूसरे से अंतर्जनन कर सकता है।
प्रश्न 20: विशेष क्षेत्र स्पीशीज़ क्या हैं?
उत्तर: विशेष क्षेत्री स्पीशीज़ (एंडेमिक) वे हैं जो किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाते हैं। यह स्थान, प्रांत, देश या राज्य हो सकता है।
प्रश्न 21: एक टन कागज बनाने के लिए कितने पेड़ों की आवश्यकता होती है?
उत्तर: लगभग 17 हरे-भरे पेड़ों की।
प्रश्न 22: पुनर्वनरोपण क्या है?
उत्तर: पुनर्वनरोपण का उद्देश्य नए पेड़ों को नष्ट किए गए पेड़ों की जगह लगाना है।
प्रश्न 23: वनोन्मूलन के बारे में दो कथन लिखिए।
उत्तर: वनोन्मूलन से वायुमंडल में तापमान और वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है।
प्रश्न 24: वन्यप्राणी अभ्यारण्य क्या हैं?
उत्तर: वे स्थान जहां वन्यजीव सुरक्षित रखे जाते हैं।
प्रश्न 25: प्रमुख जंतुओं के नाम लिखिए।
उत्तर: गैंडा (राइनोसीरस), मार्च मगरमच्छ, अजगर, सुनहरी बिल्ली, गुलाबी सिर वाली बत्तख, हाथी, सफेद आँख वाली बत्तख
प्रश्न 26: प्राणी उद्यान का क्या अर्थ है?
उत्तर: प्राणी उद्यान वे स्थान हैं जहां जीवों को सुरक्षित रखा जाता है।
प्रश्न 27: राष्ट्रीय उद्यान क्या हैं?
उत्तर: राष्ट्रीय उद्यान वे आरक्षित क्षेत्र हैं जो सभी पारितंत्रों को सुरक्षित रखते हैं।
प्रश्न 28: भारत का पहला आरक्षित क्षेत्र क्या था?
उत्तर: सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क
प्रश्न 29: सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान में कौन-से प्रकार के वनस्पति हैं?
उत्तर: उत्तम वनस्पति
प्रश्न 30: रॉक शेल्टर कहाँ है?
उत्तर: सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान में
प्रश्न 31: रॉक शेल्टर क्या बताती है?
उत्तर: यह प्राचीन मानव सभ्यता के समय की जानकारी देती है।
प्रश्न 32: पंचमढ़ी जैवमंडल क्षेत्र में कितने रॉक शेल्टर हैं?
उत्तर: 55
प्रश्न 33: हमारी सरकार ने “प्रोजेक्ट टाइगर” कब बनाया?
उत्तर: 1 अप्रैल, 1973 को
प्रश्न 34: कौन-सी स्पीशीज़ संकटापन्न कहलाती है?
उत्तर: वे स्पीशीज़ जिनकी संख्या घट रही है और विलुप्त होने की संभावना अधिक है।
प्रश्न 35: किसी विलुप्त प्राणी का नाम लिखिए।
उत्तर: डोडो
प्रश्न 36: पारितंत्र का अर्थ बताओ।
उत्तर: पारितंत्र भूभाग के सभी पेड़-पौधे, जीव-जंतु, सूक्ष्मजीव और अजैव घटक जैसे जलवायु, मिट्टी, नदियों के डेल्टा आदि से बना तंत्र है।
प्रश्न 37: रेड डाटा पुस्तक की वेबसाइट क्या है?
उत्तर: [W.W.W./gov.in/envis/primates/](http://102/htm/new/nwdc/plats.htm)
प्रश्न 38: उस पक्षी का नाम बताओ जो मलेशिया से भारत आया था।
उत्तर: सुरखाब
प्रश्न 39: विभिन्न स्थानीय पक्षियों के नाम लिखिए।
उत्तर: सुरखाब, चपटे सिर वाली बत्तख़, बड़ा कोमोरेंट
प्रश्न 40: प्रवासी पक्षी का क्या अर्थ है?
उत्तर: जलवायु परिवर्तन के कारण स्थानांतरित होने वाले पक्षी को प्रवासी पक्षी कहा जाता है।
प्रश्न 41: वन काटने से जल-चक्र और वर्षा पर क्या असर होता है?
उत्तर: वनोन्मूलन से जल-चक्र में संतुलन बिगड़ता है, कम वर्षा होती है और सूखा पड़ता है।
प्रश्न 42: मृदा अपरदन के नकारात्मक प्रभावों को लिखिए।
उत्तर: मिट्टी में ह्यूमस कम होता है, उर्वरता कम होती है और जमीन मरुस्थल बन जाती है।
प्रश्न 43: मरुस्थलीकरण का सबसे बड़ा कारण क्या है?
उत्तर: जमीन का क्षरण
इस पोस्ट में हमने आपको पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण Class 8 question answer पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण Class 8 Notes कक्षा 8 विज्ञान पाठ 7 के प्रश्न उत्तर कक्षा-8 पाठ 7 पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण के प्रश्न उत्तर पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण से संबंधित प्रश्न उत्तर से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.