पर्यावरण और मानव समाज के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

पर्यावरण और मानव समाज के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

पर्यावरण और मानव समाज के प्रश्न उत्तर | NIOS Class 12 Environment and Human Society Questions Answers – कक्षा 12 में पढा़ई करने वाले छात्रों को बता दें कि आप हमारी वेबसाइट से कक्षा 12वीं के सभी विषयों चेप्टरो के प्रश्न उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। इन प्रश्न उत्तरों का प्रयोग करके आप सभी विषयों की तैयारी आसानी से कर सकते हैं. इसलिए आज इस पोस्ट में NIOS कक्षा 12 पर्यावरण विज्ञान अध्याय 2 पर्यावरण और मानव समाज के क्वेश्चन आंसर दिए गए है .इन क्वेश्चन आंसर को आप ध्यानपूर्वक पढ़े ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे .अगर आपको इन प्रश्नों में दी गई जानकारी पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे .

NIOS Class 12th Environmental Science Chapter 2. पर्यावरण और मानव समाज

प्रश्न 1. आदिमानव द्वारा आग के दो उपयोग बताइए ।
उत्तर – आदिमानव ने आग की खोज करके एक नई प्रक्रिया को जन्म दिया। आग का उपयोग वे अपने शरीर को गर्म रखने तथा जंगली जानवरों से बचने के लिए करने लगे। आग के आविष्कार के बाद उन्होंने मांस को भूनकर खाना शुरू कर दिया, जिससे मांस, उन्हें अधिक स्वादिष्ट व जल्दी पचने वाला लगने लगा।

प्रश्न 2. पुरातात्विक अध्ययन के अनुसार रसद एकत्र करने वाले कैसे जीवित रहते थे?
उत्तर – पुरातात्विक अध्ययन के अनुसार रसद एकत्र करने वाले एक अस्थायी अण्डाकार झोपड़ी जैसा आश्रय बनाकर रहते थे, जिसे पौधों से ढका जाता था।

प्रश्न 3. आदि कृषि समाज कब बना?
उत्तर – लगभग 10,000 वर्ष पहले आदि कृषि समाज बना। इन्होंने कुछ पौधों को उगाना व जानवरों को पालना शुरू किया, जिससे कि मानव समाज के लिए भोजन एकत्र किया जा सके।

प्रश्न 4. कौन से जानवर को सर्वप्रथम पालतू बनाया गया ?
उत्तर- पैलियोलिथिक काल में कुत्ते को सर्वप्रथम पालतू बनाया गया।

प्रश्न 5. बोझा ढोने वाले तीन जानवरों के नाम बताइए ।
उत्तर- जो जानवर काम करने के लिए उपयोग में लाए जाते हैं, उन्हें बोझा ढोने वाले जानवर कहते हैं-घोड़ा, बैल तथा ऊँट ।

प्रश्न 6. पहिए का आविष्कार कब और कहाँ हुआ ?
उत्तर – पहिए का आविष्कार लगभग 5000 वर्ष पूर्व इराक और सीरिया में हुआ।

प्रश्न 7. औद्योगिकीकरण के संबंध की सूची बनाइए ।
उत्तर – पहिये का आविष्कार तथा निर्माण, भवन निर्माण, – अयस्कों के खनन से औजार और आभूषण बनाना औद्योगिकीकरण के संबंध में कुछ क्रमिक कदम हैं।

प्रश्न 8. कौन-सी धातुएं आदिमानव द्वारा खोजी गई थीं?
उत्तर – तांबा, लोहा और कांसा आदि धातुएं आदिमानव द्वारा खोजी गई धातुएं थीं।

प्रश्न 9. उन चार कारकों की सूची बनाइए, जिनसे औद्योगिकीकरण की वृद्धि हुई ?
उत्तर- औद्योगिकीकरण की वृद्धि के चार कारक हैं-
(i) तकनीकी विकास
(ii) आर्थिक विकास
(iii) पहिए की खोज
(iv) खनन का प्रारंभ तथा कृषि आदि ।

प्रश्न 10. प्रकृति पर औद्योगीकरण के पड़ने वाले प्रभाव क्या हैं?
उत्तर- जंगलों का काटा जाना, वन्य प्राणियों का विलुप्त होने का खतरा, उद्योगों से होने वाले प्रदूषण के कारण वायु का अशुद्ध होना, जल स्रोतों का दूषित होना आदि औद्योगिकीकरण के कारण प्रकृति पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव हैं। इसी से प्राकृतिक संसाधनों जैसे भूमि, वन, धातुओं, पानी, पेड़-पौधे व जानवर जरूरत से ज्यादा कम होते जा रहे हैं।

प्रश्न 12. अजैविक तथा जैविक प्राकृतिक संसाधनों के नाम बताइए ।
उत्तर- जैविक प्राकृतिक संसाधन हमें मुख्यतः जीवित वस्तुओं से मिलते हैं, जैसे- पेड़-पौधे, सूक्ष्म जीव आदि। पेड़-पौधे व उनसे प्राप्त फल, फूल, पक्षी उनसे प्राप्त पंख व मांस आदि । अवशेषों से प्राप्त कोयला व पैट्रोलियम आदि । अजैविक संसाधन मुख्यतः प्रकृति के भौतिक संसाधन हैं। इनमें मुख्य हैं- भूमि, जल, ऊर्जा, पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा खनिज अयस्क आदि।

प्रश्न 13. मानव जाति के लिए पानी के कोई दस उपयोग बताइए |
उत्तर- मानव जाति पानी का उपयोग विभिन्न क्रिया-कलापों के लिए करती है। सभी जीवधारियों के लिए पानी अत्यन्त आवश्यक है। जैसे-पीने के लिए, नहाने धोने, सफाई, बागवानी आदि के लिए, मिट्टी के बर्तन बनाने में, खेती में फसलों की सिंचाई के लिए, इमारतें बनाने में, उद्योगों में तथा मछली झींगा, जलीय पौधों आदि के संवर्धन में।

प्रश्न 14. उन दो प्राकृतिक स्रोतों के नाम बताइए जिसके बिना जीवन संभव नहीं है।
उत्तर- वायु तथा जल ।

प्रश्न 15. प्रत्येक के दो उपयोग बताइए ।
(i) भूमि
(ii) मानव द्वारा उपयोग की जाने वाली धातुएं ।
उत्तर- (i) भूमि- भूमि खेती, आश्रय, बर्तन बनाने आदि के लिए उपयोगी है। विभिन्न भूमि के लिए अलग-अलग कार्य किए जाते हैं। मनुष्य खेती करने और रहने के लिए जमीन का उपयोग करता है।

(ii) धातुएं- धातुओं का उपयोग आभूषण बनाने, औजार बनाने, बर्तन बनाने तथा अन्य वस्तुओं को बनाने के लिए किया जाता है। धातुओं का उपयोग बिजली की तारें बनाने तथा मेडिकल में उपयुक्त होने वाले औजार बनाने में भी किया जाता है।

प्रश्न 16. मानव के काम आने वाले पशुओं के दो उपयोग बताइए |
उत्तर- पशु मनुष्य के लिए बहुत उपयोगी है। मनुष्य पशु का उपयोग खेती करने तथा भोजन रूप में दूध, पनीर, मक्खन, अंडा, मांस, शहद आदि पाने के लिए करता है। पशु का उपयोग परिवहन तथा युद्ध के समय भी किया जाता है, जैसे- घोड़े ।

प्रश्न 17. मानव विकास की प्रथम अवस्था का नाम लिखिए।
उत्तर- ऑस्ट्रेलोपिथैकस – जीनस होमो जो सीधे खड़े होकर दो पैरों से चलते थे। इनका विकास अफ्रीका में हुआ तथा ये कप सदृश थे, लेकिन उनके मस्तिष्क का आकार बड़ा था ।

प्रश्न 18. आधुनिक मानव की उत्पत्ति कब हुई ?
उत्तर- आधुनिक मानव की उत्पत्ति लगभग 2 लाख वर्ष पूर्व होमो इरेक्टस से हुई।

प्रश्न 19. ‘शिकारी’ और ‘संग्राहक’ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – शिकारी और संग्राहक अपने आप में अपने सहायक थे। नोमेडिक मानव काल मे शिकारी जानवरों का शिकार करते थे तथा मछली पकड़ते थे जबकि संग्राहक जंगली सब्जियों तथा फलों को इकट्ठा करते थे। इस प्रकार दोनों एक-दूसरे पर निर्भर थे।

प्रश्न 20. आदिमानव कहाँ पर रहते थे?
उत्तर- आदिमानव गुफाओं में रहते थे।

प्रश्न 21. आदिमानव के दो पैर पर चलने में समर्थ होने के लाभ बताइए ।
उत्तर- मानव के दो पैर पर चलने में समर्थ होने पर उसके दोनों हाथ अन्य कार्यों के लिए स्वतंत्र हो गए। इस कारण
• आदिमानव ने हाथों का उपयोग औजारों तथा अन्य बहुत-सी
• प्रक्रियाओं के लिए शुरू कर दिया।

प्रश्न 22. आदिमानव ने अपने औजार किस वस्तु से बनाए ?
उत्तर- पाषाण युग में आदिमानव ने अपने औजार पत्थरों से बनाए । 2.5 लाख वर्ष पूर्व आदिमानव ने काटने के लिए पत्थर से औजार बनाए। 5000 वर्ष पूर्व तांबे (धातु) से औजार बनने आरंभ हुए।

प्रश्न 23. इन औजारों के दो उपयोग बताइए ।
उत्तर- आदिमानव ने इन औजारों का उपयोग जानवरों का शिकार करने तथा पेड़ों को उखाड़ने में किया, जिससे उनकी आजीविका चल सके।

प्रश्न 24. उन प्रयोजनों को बताइए जिनके लिए आदिमानव ने औजार बनाए थे।
उत्तर – आदिमानव ने औजार पाषाण युग में बनाना प्रारंभ किया । आदिमानव ने विभिन्न औजार पौधों से भोजन एकत्र करने और जानवरों का शिकार करने के लिए बनाए । औजारों का उपयोग जंगली जानवरों को भगाने, भोजन के लिए जानवरों का शिकार करने, कृत्रिम निवास बनाने आदि में किया गया। कुल्हाड़ी की तरह के औजार का उपयोग संभवतः आग के लिए लकड़ी काटने और झोपड़ीनुमा रहने का स्थान बनाने में किया गया।

प्रश्न 25. आदिमानव आग की खोज से विस्मित(आश्चर्यचकित ) हो गए, क्यों?
उत्तर – आग की खोज संभवतः दो लाख साल पहले हुई थी। आग की खोज ने आदिमानव की जीवनशैली को बहुत प्रभावित किया, जिससे वे आग को कई उद्देश्यों के लिए उपयोग करने लगे। वे आग को गर्म महसूस करते थे और आग में भूनकर खाने पर मांस अधिक स्वादिष्ट लगता था। व जल्दी पच जाता था। भयानक जंगली जानवरों को दूर भगाने के लिए आग का उपयोग होने लगा। मानव ने आग का आविष्कार करके ठंडे स्थानों में बसेरा बनाया। इस तरह की आग ने मानव सांस्कृतिक विकास और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग बढ़ा।

इस पोस्ट में आपको ह्यूमन वैल्यूज एंड एनवायरनमेंट प्रश्नोत्तरी  Nios class 12 environment and human society questions environment and human society Important questions and answers Human and Environment Interaction MCQ Quiz पर्यावरण और मानव समाज प्रश्न उत्तर Nios class 12 environment and human society questions answers pdf NIOS Class 12th Environmental science Chapter 2 पर्यावरण और मानव समाज से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top