Class 7 Social Science History Chapter 4 – मुगल साम्राज्य
NCERT Solutions For Class 7th History Chapter 4 मुगल साम्राज्य – ऐसे छात्र जो कक्षा 7 इतिहास विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 7th इतिहास अध्याय 4 (मुगल साम्राज्य ) के लिए सलूशन दिया गया है.यह जो NCERT Solution For Class 7 Social Science History Chapter 4 मुगल साम्राज्य दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है.इसलिए आप Class 7 Social Science History Chapter 4 मुगल साम्राज्य के प्रश्न उत्तरों को ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.
कक्षा: | 7th Class |
अध्याय: | Chapter 4 |
नाम: | मुगल साम्राज्य |
भाषा: | Hindi |
पुस्तक: | हमारे अतीत II |
NCERT Solutions For Class 7 इतिहास (हमारा अतीत – II) Chapter 4 मुगल साम्राज्य
प्रश्न 1. सही जोड़े बनाएँ-
गुर्जर प्रतिहार – पश्चिमी दक्कन
मंसब – मारवाड़
मंगोल – गवर्नर
सिसौदिया राजपूत – उज़बेक
राठौर राजपूत – मेवाड़
नूरजहाँ – पद
सूबेदार – जहाँगीर
उत्तर- मंसब -पद
मंगोल – उज़बेक
सिसौदिया राजपूत – मेवाड़
राठौर राजपूत – मारवाड़
नूरजहाँ – जहाँगीर
सूबेदार – गवर्नर
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों को भरें-
(क) ………. मारवाड़ जहाँगीर गवर्नर अकबर के सौतेले भाई, मिर्ज़ा हाकिम के राज्य की राजधानी थी
(ख) दक्कन की पाँचों सल्तनत बरार, खानदेश, अहमद नगर, ………… और………. थीं ।
(ग) यदि जात एक मनसबदार के पद और वेतन का द्योतक था तो सवार उसके …………. को दिखाता था।
(घ) अकबर के दोस्त और सलाहकार, अबुल फ़जल ने उसकी …………… ‘के विचार को गढ़ने में मदद की जिसके द्वारा वह विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और जातियों से बने समाज पर राज्य कर सका।
उत्तर- (क) काबुल (ख) गोलकुंडा, बीजापुर (ग) सैन्य उत्तर दाaयित्व (घ) सुलह- ए-कुल
प्रश्न 3. मुग़ल राज्य के अधीन आने वाले केंद्रीय प्रांत कौन-से थे ?
उत्तर – मुग़ल साम्राज्य को सबसे पहले अकबर ने प्रांतों में बाँटा था। इसके समय में निम्नलिखित 15 प्रांत थे-
(1) दिल्ली (2) आगरा (3) इलाहाबाद (4) अवध (5) अजमेर (6) अहमदाबाद (7) बिहार (8) बंगाल (9) काबुल ( 10 ) लाहौर ( 11 ) मुलतान (12) मालवा (13) अहमदनगर (14) बरार तथा ( 15 ) खानदेश ।
जहांगीर के समय उड़ीसा, काश्मीर, सिंध तथा बीदर नामक चार नये प्रांत बन गए। इस प्रकार प्रांतों की संख्या 19 हो गई। औरंगज़ेब द्वारा बीजापुर तथा गोलकुंडा की विजयों के पश्चात् प्रांतों कुल संख्या 21 तक पहुँच गई।
प्रश्न 4. मनसबदार और जागीर में क्या संबंध था ?
उत्तर – मनसबदार और जागीर एक दूसरे से बहुत जुड़े थे। मनसबदार को जागीर का वेतन मिलता था। अपनी जागीर से उसे केवल राजस्व प्राप्त करने का अधिकार था। वह अपनी जागीर पर न तो रहता था और न ही उसकी देखभाल करता था। वह अपनी जमीन से अपने सेवकों से कर एकत्र करता था।
प्रश्न 5. मुग़ल प्रशासन में ज़मींदार की क्या भूमिका थी ?
उत्तर – मुगलों की आय का मुख्य स्रोत कृषि उत्पादों से मिलने वाला राजस्व था। गावों के मुखिया या सरदारों के माध्यम से किसान यह कर राज्य के राजकोष में जमा करते थे। इन मध्यस्थों का नाम ज़मींदार था। इसलिए ज़मींदार मुग़ल प्रशासन में बहुत महत्वपूर्ण थे।
प्रश्न 6. शासन-प्रशासन संबंधी अकबर के विचारों के निर्माण में धार्मिक विद्वानों से होने वाली चर्चाएँ कितनी महत्त्वपूर्ण थीं ?
उत्तर – फतेहपुर सीकरी में रहते हुए अकबर ने कई धार्मिक नेताओं की राय सुनी और उनसे चर्चा की। इबादतखाने में ये चर्चाएँ हुईं। अकबर ने इन चर्चाओं से निष्कर्ष निकाला कि धार्मिक रीति-रिवाजों और मतांधता पर जोर देने वाले लोग अक्सर कट्टर होते हैं। उनके विचार देश को विभाजित कर सकते हैं। इससे प्रेरित होकर अकबर ने देश में हर धर्म और व्यक्ति को सम्मान देने वाली एक नीति बनाई। यह नीति थी “सुलह-ए-कुल”, जिसका अर्थ था सर्वत्र शांति।
प्रश्न 7. मुग़लों ने खुद को मंगोल की अपेक्षा तैमूर के वंशज होने पर क्यों बल दिया ?
उत्तर – मुग़ल दो महान वंशजों की संतान थे। वे माँ की ओर से चीन तथा मध्य एशिया के मंगोल शासक चंगेज़ खाँ की संतान थे, जबकि पिता तैमूर ईरान, ईराक तथा तुर्की के वर्तमान शासक थे। मुगलों ने, हालांकि, चंगेज़ खाँ की जगह तैमूर का वंशज कहलवाना पसंद किया। इसका कारण सैकड़ों लोगों की हत्या से चंगेज़ खाँ का नाम जुड़ा हुआ था। 1398 में, उनके महान पूर्वज तैमूर ने दिल्ली पर कब्जा कर लिया।
प्रश्न 8. भू-राजस्व से प्राप्त होने वाली आय मुग़ल साम्राज्य के स्थायित्व के लिए कहाँ तक ज़रूरी थी ?
उत्तर – मुग़लों की आय का मुख्य स्रोत भूमि से प्राप्त राजस्व था । इसके बिना मुग़ल प्रशासन को चलाना कठिन ही नहीं अपितु असंभव था । मनसबदारों को वेतन के रूप में बड़ी-बड़ी जागीरें दी जाती थीं। इससे प्राप्त राजस्व से वे सम्राट के लिए सैनिक रखते थे। इस प्रकार मुग़लों ने एक बहुत बड़ी सेना तैयार कर ली। यह सेना शक्तिशाली भी थी। इसे चुनौती देना किसी विदेशी शासक या आंतरिक विद्रोह के लिए आसान नहीं था। इसी सेना के बल पर ही मुग़ल साम्राज्य लंबे समय तक स्थायी बना रहा।
प्रश्न 9. मुग़लों के लिए केवल तूरानी या ईरानी ही नहीं बल्कि विभिन्न पृष्ठभूमि मनसबदारों की नियुक्ति क्यों महत्त्वपूर्ण थी ?
उत्तर – मुग़ल साम्राज्य भी अपने विस्तार से बड़ा हुआ। मुग़ल साम्राज्य इससे बड़ा हो गया। तुरानी या ईरानी मनसबदारों को इतना बड़ा साम्राज्य बचाना संभव नहीं था। इसलिए मनसबदार कहलाने वाले लोगों में भारतीय मुसलमान, अफ़गान, राजपूत, मराठा और अन्य भी शामिल हो गए। इसका दूसरा लक्ष्य समाज के हर वर्ग को खुश करना था।
प्रश्न 10. मुग़ल साम्राज्य के समाज ही की तरह वर्तमान भारत आज भी अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक इकाइयों से बना हुआ है। क्या यह राष्ट्रीय एकीकरण के लिए एक चुनौती है ?
उत्तर – वर्तमान भारत में भी कई सामाजिक और सांस्कृतिक समूह हैं, जैसे मुग़ल साम्राज्य में था । यह एक चुनौती नहीं बल्कि देश की शक्ति का प्रतीक है। आज ये इकाइयाँ इतनी एकजुट हो गई हैं कि उनकी अलग-अलग पहचान करना भी मुश्किल है। वे सब भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं। देश की एकता का प्रतीक है।
प्रश्न 11. मुग़ल साम्राज्य की अर्थ-व्यवस्था के लिए कृषक अनिवार्य थे। क्या आप सोचते हैं कि वे आज भी इतने ही महत्त्वपूर्ण हैं ? क्या आज भारत में अमीर और ग़रीब के बीच आय का फासला मुग़लों के काल की अपेक्षा कहीं अधिक बढ़ गया है ?
उत्तर – मुग़ल साम्राज्य की अर्थव्यवस्था कृषकों पर निर्भर करती थी। क्योंकि कृषि हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है, वे आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। कृषि के बिना इतनी बड़ी जनसंख्या को भोजन देना असम्भव है। उद्योगों को चलाने के लिए कृषकों से बहुत सा कच्चा माल मिलता है। मुगल काल की अपेक्षा आज अमीर और गरीब के बीच आय का अंतर कम होता जा रहा है। किसान आज अपनी उपज का सही मूल्य पाने लगे हैं। ऋण से बचने के लिए उन्हें अतिरिक्त सुविधाएं दी जा रही हैं।
इस पोस्ट में आपको class 7 history chapter 4 notes pdf Class 7 Social Science History Chapter 4 The Mughal Empire class 7 social science history chapter 4 notes history class 7 chapter 4 question answer class 7 history chapter 4 short questions and answers pdf कक्षा 7 इतिहास अध्याय 4 मुगल साम्राज्य Notes कक्षा 7 इतिहास अध्याय 4: मुगल साम्राज्य के प्रश्न उत्तर हमारे अतीत कक्षा 7 पाठ 4 के प्रश्न उत्तर एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 इतिहास अध्याय 4 मुगल साम्राज्य से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.