NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 12 – संसार पुस्तक है

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 12 – संसार पुस्तक है

NCERT Solutions Class 6 Hindi (Vasant) Chapter 12 संसार पुस्तक है– जो विद्यार्थी 6th कक्षा में पढ़ रहे है ,उन सब का सपना होता है कि वे अपनी कक्षा में अच्छे अंक से पास हो ,ताकि उन्हें आगे एडमिशन या किसी नौकरी के लिए फॉर्म अप्लाई करने में कोई दिक्कत न आए . इसलिए आज हमने इस पोस्ट मेंएनसीईआरटी कक्षा 6 हिंदी वसंत अध्याय 12 (संसार पुस्तक है) का सलूशन दिया गया है जोकि एक सरल भाषा में दिया है . क्योंकि किताब से कई बार विद्यार्थी को प्रश्न समझ में नही आते .इसलिए यहाँ NCERT Solutions For Class 6th Hindi Chapter 12 Sansar Pustak Hai दिया गया है. जो विद्यार्थी छठी कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें इसे अवश्य देखना चाहिए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप Ch .12 संसार पुस्तक है के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे

Class6
SubjectHindi
Bookवसंत
Chapter Number12
Chapter Nameसंसार पुस्तक है

NCERT Solutions For Class 6 हिंदी (वसंत) Chapter 12 संसार पुस्तक है

अभ्यास के सभी प्रश्नों के उत्तर

पत्र से

प्रश्न 1. लेखक ने ‘प्रकृति के अक्षर’ किन्हें कहा है?

उत्तर- लेखक ने ‘प्रकृति के अक्षर’ उन्हें कहा है जो हमारे आस-पास मौजूद छोटे-छोटे पत्थर, छोटे-छोटे जीव-जंतु, पेड़-पौधे और अन्य छोटी-छोटी प्रकृति द्वारा दी गई चीजें हैं।

प्रश्न 2. लाखों-करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती कैसी थी?

उत्तर- लाखों-करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती बेहद गर्म थी। वह इतनी गर्म थी कि इस पर कोई भी सजीव नहीं रह सकता था।

प्रश्न 3. दुनिया का पुराना हाल किन चीज़ों से जाना जाता है? कुछ चीज़ों के नाम लिखो।

उत्तर- दुनिया का पुराना हाल पहाड़, समुद्र, सितारे, नदियाँ, जंगली जानवरों तथा पुरानी हड्डियों आदि से जाना जा सकता है।

प्रश्न 4. गोल, चमकीला रोड़ा अपनी क्या कहानी बताता है?

उत्तर- गोल चमकीला रोड़ा, चट्टान का नुकीला, खुरदरा टुकड़ा होने से लेकर नदी के पानी के साथ लुढ़ककर चिकना एवं सुडौल होने तक की कहानी बताता है।

प्रश्न 5. गोल, चमकीले रोड़े को यदि दरिया और आगे ले जाता तो क्या होता? विस्तार से उत्तर लिखो।

उत्तर-गोल चमकीले रोड़े को यदि दरिया और आगे ले जाता तो वह छोटा होते-होते बालू का एक कण बन जाता और अन्य कणों से मिलकर समुद्र का किनारा बन जाता। उस पर बच्चे खेलते हुए अपना घरौंदा बनाते।

प्रश्न 6. नेहरू जी ने इस बात का हलका-सा संकेत दिया है कि दुनिया कैसे शुरु हुई होगी। उन्होंने क्या बताया है? पाठ के आधार पर लिखो।

उत्तर- नेहरू जी ने इस बात का हल्का-सा संकेत दिया है कि लाखों-करोड़ों वर्ष पहले पृथ्वी बहुत ही गर्म थी। इस पर कोई भी प्राणी नहीं रह सकता था। धरती के धीरे-धीरे ठंडी होने पर वनस्पतियां पैदा हुईं। छोटे-छोटे जीव-जंतु पैदा हुए और उसके बाद मनुष्य। इस प्रकार दुनिया शुरु हुई।

पत्र से आगे

प्रश्न 1. लगभग हर जगह दुनिया की शुरुआत को समझाती हुई कहानियाँ प्रचलित हैं। तुम्हारे यहाँ कौन सी कहानी प्रचलित है?

उत्तर-हमारे यहाँ दुनिया की शुरुआत के विषय में यह कहानी प्रचलित है-एक बार पृथ्वी पर भयंकर प्रलय आया, जिसमें सब कुछ नष्ट हो गया। हर जगह जल-ही-जल था। हिमालय पर्वत की तलहटी में महाराज मनु बचे थे, जो यज्ञ कर रहे थे। गन्धर्व कन्या सतरूपा, जलमग्न पृथ्वी को देख रही थी। उन्हें हिमालय पर्वत पर उठता हुआ धुआँ दिखाई दिया जिससे उन्होंने सोचा कि इस प्रलय के बाद भी अवश्य ही कोई जीवित बचा है। वे हिमालय पर्वत की तलहटी में यज्ञ कर रहे मनु के पास आईं। वहाँ इन दोनों का मिलन हुआ। मनु और सतरूपा के मिलने से इस दुनिया की शुरुआत हुई।

प्रश्न 2. तुम्हारी पसंदीदा किताब कौन सी है और क्यों?

उत्तर- मेरी पसंदीदा किताब ‘श्रीमद्भगवत गीता’ है, जिसे महर्षि वेद व्यास ने लिखा है। इस किताब को पढ़ने से हमें अपने कर्म के प्रति लगाव की भावना पैदा होती है। यह पुस्तक मनुष्य को ज्ञान कराती है कि ‘कर्म ही पूजा’ है।

प्रश्न 3. मसूरी और इलाहाबाद भारत के किन प्रांतों के शहर हैं?

उत्तर-मसूरी उत्तराखंड प्रदेश में तथा इलाहाबाद उत्तर प्रदेश में है।

प्रश्न 4. तुम जानते हो कि दो पत्थरों को रगड़कर आदि मानव ने आग की खोज की थी। उस युग में पत्थरों का और क्या-क्या उपयोग होता था?

उत्तर- आदि मानव पत्थरों का उपयोग आग जलाने, हथियार के रूप में, अपनी रक्षा के लिए, जानवरों को भगाने के लिए, ज़मीन को खोदने तथा बड़े पत्थर से छोटे पत्थर को तोड़ने आदि के रूप में करता था।

अनुमान और कल्पना

हर चीज़ के निर्माण की एक कहानी होती है, जैसे मकान के निर्माण की कहानी-कुरसी गदे, रज़ाई के निर्माण की कहानी हो सकती है। इसी तरह वायुयान, साइकिल अथवा अन्य किसी यंत्र के निर्माण की कहानी भी होती है। कल्पना करो यदि रसगुल्ला अपने निर्माण की कहानी सुनाने लगे कि वह पहले दूध था, उसे दूध से छेना बनाया गया, उसे गोल आकार दिया गया। चीनी की चाशनी में डालकर पकाया गया। फिर उसका नाम पड़ा रसगुल्ला।
तुम भी किसी चीज़ के निर्माण की कहानी लिख सकते हो, इसके लिए तुम्हें अनुमान और कल्पना के साथ उस चीज़ के बारे में कुछ जानकारी भी एकत्र करनी होगी।

उत्तर- ताला-कोई पुराना या नया लोहा या लोहे के टुकड़े रहे होंगे। उन्हें फैक्ट्री में पिघलाया गया होगा। फिर साँचे में डालकर, उसके (ताले) कुछ भाग बनाए गए होंगे। फिर उसके छोटे भाग बनाकर कारीगरों ने उसे जोड़कर ताले का रूप दिया होगा और उसकी चाबी भी बनाई होगी।
कुर्सी-आम, शीशम, शाल आदि के लकड़ी के मोटे भाग को आरा मशीनों से चीरकर पतला किया गया होगा। कुछ भाग के पटरे भी बनाए गए होंगे। बढ़ई ने इनको चिकना करके पाए और हत्थे बनाए होंगे। फिर इनको छोटे-छोटे पटरों के साथ जोड़कर कुर्सी तैयार की गई होगी।
रज़ाई-कपास से रूई प्राप्त करके मिलों से धागे बनाए गए होंगे। फिर मिलों में मशीनों तथा कारीगरों की मदद से कपड़ा
तैयार किया गया होगा। पुनः छपाई करके आकर्षक खोल तैयार की गई होगी। अब बाजार से रूई खरीदकर मशीनों से साफ करके – कारीगरों ने रूई खोल में भरी होगी। फिर सिलाई करके रज़ाई तैयार कर दी गई होगी।

भाषा की बात

प्रश्न 1 ‘इस बीच वह दरिया में लुढ़कता रहा। नीचे लिखी क्रियाएँ पढ़ो। क्या इनमें और ‘लुढ़कना’ में तुम्हें कोई समानता नज़र आती है?
ढकेलनगिरनाखिसकना

इन चारों क्रियाओं का अंतर समझाने के लिए इनसे वाक्य बनाओ।

उत्तर- लुढ़कना = कमल पहाड़ी से फिसला और लुढ़कता हुआ नीचे आ गया।
ढकेलना = स्कूटर खराब हो गया इसलिए ढकेलकर लाना पड़ा।
सरकना = दोनों पैर न होने के कारण वह सरककर चलता है।
खिसकना = भूकंप के बाद चट्टानों का खिसकना अब भी जारी है।

प्रश्न 2.चमकीलारोड़ा-यहाँ रेखांकित विशेषण ‘चमक’ संज्ञा में ‘ईला’ प्रत्यय जोड़ने पर बना है। निम्नलिखित शब्दों में यही प्रत्यय जोड़कर विशेषण बनाओ और इनके साथ उपयुक्त संज्ञाएँ लिखो-
पत्थर ……… रस ……………
काँटा …….. ज़हर ………….

उत्तर-
(1) पथरीला रास्ता
(2) कॅटीला पौधा
(3) रसीला आम
(4) जहरीला साँप

प्रश्न 3.‘जब तुम मेरे साथ रहती हो, तो अकसर मुझसे बहुत-सी बातें पूछा करती हो।’

यह वाक्य दो वाक्यों को मिलाकर बना है। इन दोनों वाक्यों को जोड़ने का काम जब-तो (तब) कर रहे हैं, इसलिए इन्हें योजक कहते हैं। योजक के रूप में कभी कोई बदलाव नहीं आता, इसलिए ये अव्यय का एक प्रकार होते हैं। नीचे वाक्यों को जोड़ने वाले कुछ और अव्यय दिए गए हैं। उन्हें रिक्त स्थानों में लिखो। इन शब्दों से तुम भी एक-एक वाक्य बनाओ-

बल्कि / इसलिए / परंतु / कि / यदि / तो / न कि / या / ताकि

1. कृष्णन फ़िल्म देखना चाहता है ………….. मैं मेले में जाना चाहती हूँ।
2. मुनिया ने सपना देखा ………….. वह चंद्रमा पर बैठी है।
3. छुट्टियों में हम सब …………… दुर्गापुर जाएँगे ………….. जालंधर।
4. सब्ज़ी कटवा कर रखना …………. घर आते ही मैं खाना बना लूँ।
5. ………… मुझे पता होता कि शमीना बुरा मान जाएगी …………… मैं यह बात न कहती।
6. इस वर्ष फ़सल अच्छी नहीं हुई है ………… अनाज महँगा है।
7. विमल जर्मन सीख रहा है …………….. फ्रेंच।
उत्तर-

1. कृष्णन फ़िल्म देखना चाहता है परंतु मैं मेले में जाना चाहती हूँ।
2. मुनिया ने सपना देखा कि वह चंद्रमा पर बैठी है।
3. छुट्टियों में हम सब या तो दुर्गापुर जाएँगे या जालंधर।
4. सब्ज़ी कटवाकर रखना ताकि घर आते ही मैं खाना बना लूँ।
5. यदि मुझे पता होता कि शमीना बुरा मान जाएगी तो मैं यह बात न कहती।
6. इस वर्ष फ़सल अच्छी नहीं हुई है इसलिए अनाज महँगा है।
7. विमल जर्मन सीख रहा है फ्रेंच।

कुछ करने को

पास के शहर में कोई संग्रहालय हो तो वहाँ जाकर पुरानी चीजें देखो। अपनी कक्षा में उस पर चर्चा करो।

उत्तर- छात्र संग्रहालय में जाकर पुरानी चीजें स्वयं देखें।

सुनना और देखना

(1) एन.सी.ई.आर.टी. की श्रव्य श्रृंखला ‘पिता के पत्र पुत्री के नाम’।
(2) एन.सी.ई.आर.टी. का श्रव्य कार्यक्रम ‘पत्थर और पानी की कहानी’।
(3) ‘पिता के पत्र पुत्री के नाम’ पुस्तक पुस्तकालय से लेकर पढ़ो।

उत्तर- ये सभी प्रश्न पठनीय नहीं हैं।

इस पोस्ट में आपको Class 6 Hindi Chapter 12 Sansar Pustak Hai Question Class 6 Hindi Vasant Chapter 12 संसार पुस्तक है Sansar Pustak Hai Question Answer Class 6 संसार पुस्तक है के प्रश्न उत्तर Class 6 Hindi Chapter 12 Question Answer class 6 hindi chapter 12 pdf class 6 hindi chapter 12 summary class 6 hindi chapter 12 short question answer Class 6 Hindi Vasant Chapter 12 संसार पुस्तक है लेखक ने संसार को पुस्तक क्यों कहा है class 6? संसार पुस्तक है पाठ क्या संदेश देता है? संसार पुस्तक है पाठ में लेखक की बेटी कहाँ रहती थी? संसार पुस्तक के लेखक कौन हैं? से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top