शासक और इतिवृत्त के प्रश्न उत्तर
Kings and Chronicles Question Answer- कक्षा 12 में पढा़ई करने वाले छात्रों को बता दें कि आप हमारी वेबसाइट से कक्षा 12वीं इतिहास के सभी विषयों चेप्टरो के प्रश्न उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। इन प्रश्न उत्तरों का प्रयोग करके आप सभी विषयों की तैयारी आसानी से कर सकते हैं. इसलिए आज इस पोस्ट में शासक और इतिवृत्त मुगल दरबार के क्वेश्चन आंसर दिए गए है .इन्हें आप ध्यान पूर्वक याद करे क्योंकि यह प्रश्न कक्षा 12 इतिहास की परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है .इसलिए आप इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़े
NCERT Solutions For Class 12th History Chapter- 9 शासक और इतिवृत्त मुग़ल दरबार
शासक और इतिवृत्त मुगल दरबार के अति लघु उत्तरीय प्रश्न
उत्तर – मुग़ल शासक यह मानते थे कि उन्हें एक विशाल तथा विजातीय जनता पर शासन के लिए स्वयं ईश्वर ने नियुक्त किया है। यद्यपि राजनीतिक परिस्थितियाँ इस भव्य दृष्टिकोण को सीमित कर देती थीं, तो भी ऐसा दृष्टिकोण सदैव महत्त्वपूर्ण बना रहा।
उत्तर – (1) इन विवरणों से इस बात के प्रचार-प्रसार में सहायता मिली कि मुग़ल राजाओं को शासन करने की शक्ति ईश्वर की ओर से मिली है।
(2) इनमें उपमहाद्वीप के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारियाँ दी गईं। इससे मुग़ल बादशाहों को शासन चलाने में सहायता मिली।
उत्तर – (1) ये इतिवृत्त मुग़ल राज्य की संस्थाओं के बारे में जानकारी देते हैं।
(2) ये उन नीतियों को स्पष्ट करते हैं जिन्हें मुग़ल शासक अपने राज्य में लागू करना चाहते थे।
उत्तर – मुग़ल साम्राज्य का संस्थापक ज़हीरुद्दीन बाबर था। 1526 ई० में वह अपने दल के सदस्यों की आवश्यकताएँ पूरी करने के लिए क्षेत्रों तथा संसाधनों की खोज में भारतीय महाद्वीप में आगे की ओर बढ़ा।
उत्तर – हुमायूँ बाबर का पुत्र तथा उत्तराधिकारी था। उसने साम्राज्य की सीमाओं में विस्तार किया। परंतु वह अफ़गान नेता शेरशाह सूरी से पराजित हुआ और भारत से भागने के लिए विवश हो गया।
उत्तर – भारत से भाग जाने के बाद हुमायूँ को ईरान के सफावी शासक के दरबार में शरण लेनी पड़ी। उसकी सहायता से 1555 ई० में हुमायूँ ने सूरों को पराजित कर दिया। परंतु एक वर्ष बाद ही उसकी मृत्यु हो गई।
उत्तर – जलालुद्दीन अकबर (1556-1605) को सबसे महान् मुग़ल शासक माना जाता है क्योंकि उसने न केवल साम्राज्य का विस्तार किया बल्कि उसे सुदृढ़ और समृद्ध भी बनाया।
सफलताएँ-वह अपने साम्राज्य की सीमाओं का विस्तार हिंदुकुश पर्वत तक करने में सफल रहा। उसने ईरान के सफ़ावियों और तूरान (मध्य एशिया) के उज़बेकों की विस्तारवादी योजनाओं पर लगाम लगाए रखी।
उत्तर – 1707 में औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुग़ल राजवंश की केंद्रीय शक्ति कम हो गई। अतः विशाल मुग़ल साम्राज्य के स्थान पर कई क्षेत्रीय शक्तियाँ उभर आईं। फिर भी सांकेतिक रूप से मुग़ल शासक की प्रतिष्ठा बनी रही। 1857 में इस वंश के अंतिम वंशज बहादुरशाह जफ़र वितीय को अंग्रेजों ने उखाड़ फेंका। इस प्रकार मुग़ल राजवंश का अंत हो गया।
उत्तर – (1) मुग़ल साम्राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी लोगों के सामने मुग़ल राज्य का एक प्रबुद्ध राज्य के रूप में चित्रण करना।
(2) मुग़ल शासन का विरोध करने वाले लोगों को यह बताना कि उनके सभी विरोधों का असफल होना निश्चित है।
उत्तर – मुग़ल इतिवृत्तों के लेखक दरबारी थे। उन्होंने जो इतिहास लिखे वे मुख्य रूप से इन बातों पर केंद्रित थे
(i) शासक पर केंद्रित घटनाएँ
(ii) शासक का परिवार
(iii) दरबार तथा अभिजात
(ii) युद्ध और प्रशासनिक व्यवस्थाएँ।
उत्तर – अकबर, शाहजहाँ और आलमगीर औरंगजेब के शासनकाल पर आधारित इतिवृत्तों के शीर्षक क्रमशः अकबरनामा, शाहजहाँनामा तथा आलमगीरनामा हैं। ये इतिवृत्त यह संकेत देते हैं कि इनके लेखकों की दृष्टि में साम्राज्य एवं दरबार का इतिहास और बादशाह का इतिहास एक ही था।
उत्तर – अकबर ने फ़ारसी को राज-दरबार की मुख्य भाषा बनाया था। इसके लिए अकबर को संभवत: ईरान के साथ सांस्कृतिक और बौद्धिक संपर्को, मुगल दरबार में पद पाने के इच्छुक ईरानी तथा मध्य एशियाई प्रवासियों ने प्रेरित किया होगा।
उत्तर – रामायण तथा महाभारत ।
उत्तर – ‘नस्तलिक’ अकबर की मनपसंद शैली थी। यह एक ऐसी तरल शैली थी जिसे क्षैतिज रूप से लिखा जाता था। इसे लिखने के लिए सरकंडे की 5 से 10 मिलीमीटर की नोक वाली एक कलम तथा स्याही का प्रयोग किया जाता था। सामान्यत: कलम की नोक के बीच एक छोटा-सा चीरा लगा दिया जाता था, ताकि वह स्याही को आसानी से सोख ले।।
उत्तर – (1) चित्र किसी पुस्तक के सौंदर्य में वृद्धि करते थे।
(2) राजा और राजा की शक्ति के विषय में जो बात शब्दों में न कही जा सकी हो, उसे चित्रों द्वारा व्यक्त कर दिया जाता था।
उत्तर – इतिहासकार अबुल फ़ज़ल ने चित्रकारी को एक ‘जादुई कला’ की उपमा दी है। उसकी राय में यह कला किसी निर्जीव वस्तु में भी प्राण फेंक सकती है। उसे चित्रकारी से घृणा करने वाले लोग पसंद नहीं थे।
उत्तर – (1) अकबरनामा-अबुल फ़ज़ल
(2) बादशाहनामा-अब्दुल हमीद लाहौरी।
उत्तर – (1) अबुल फ़ज़ल अरबी, फ़ारसी, यूनानी दर्शन और सूफ़ीवाद से भली-भाँति परिचित था।
(2) वह एक स्वतंत्र चिंतक था जिसने सदैव उलमा के संकीर्ण विचारों का विरोध किया। उसके इन्हीं गुणों से अकबर बहुत प्रभावित हुआ। इसलिए उसने अबुल फ़ज़ल को अपने सलाहकार और अपनी नीतियों के प्रवक्ता के रूप में उपयुक्त पाया।
उत्तर – अबुल फ़ज़ल की भाषा बहुत ही अलंकृत थी। क्योंकि इस भाषा के पाठों को ऊँची आवाज़ में पढ़ा जाता था, इसलिए इस भाषा में लय तथा कथन शैली को बहुत अधिक महत्त्व दिया जाता था। इस भारतीय-फ़ारसी शैली को मुग़ल दरबार में संरक्षण मिला।
उत्तर – एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना 1784 में विलियम जोन्स ने की। इस सोसाइटी ने 19वीं शताब्दी में सर्वप्रथम ‘अकबरनामा’ तथा ‘बादशाहनामा’ के संपादित रूप प्रकाशित किए।
उत्तर – (1) अकबर ने 1563 में तीर्थयात्रा कर तथा 1564 में जज़िया को समाप्त कर दिया क्योंकि ये दोनों कर धार्मिक पक्षपात के प्रतीक थे।
(2) साम्राज्य के सभी अधिकारियों को प्रशासन में सुलह-ए-कुल के नियम का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए।
उत्तर–जजिया गैर-मुस्लिम प्रजा पर लगा एक कर था। इसे अकबर ने हटाया था और औरंगजेब ने फिर से लगा दिया था।
उत्तर – अबुल फ़ज़ल के अनुसार मुग़ल बादशाह अपनी प्रजा के जीवन (जन), धन (माल), सम्मान (नामस) और विश्वास (दीन) की रक्षा करता था। इसके बदले में वह आज्ञापालन तथा संसाधनों में हिस्से की माँग करता था।
उत्तर – मुग़ल राजतंत्र के न्याय के विचार को व्यक्त करने का सबसे अच्छा प्रतीक था-एक-दूसरे के साथ चिपटकर शांतिपूर्वक बैठे हुए शेर और बकरी अथवा गाय। इसका अर्थ यह था कि मुग़ल राज्य में दुर्बल तथा सबल सभी प्रेमपूर्वक रह सकते हैं।
उत्तर–दरबारी समाज पर सामाजिक नियंत्रण दरबार में मान्य संबोधन, शिष्टाचार तथा बोलने के निर्धारित नियमों द्वारा होता था। शिष्टाचार का ज़रा-सा भी उल्लंघन सहन नहीं किया जाता था और आरोपी को तुरंत ही दंडित किया जाता था।
उत्तर – (1) सिजदा अथवा बादशाह के सामने दंडवत लेटना।
(2) चार तसलीम।
(3) ज़मींबोसी अर्थात् ज़मीन को चूमना।
इस पोस्ट में शासक और इतिवृत्त मुगल दरबार प्रश्न उत्तर शासक और इतिवृत्त मुगल दरबार Notes in Hindi Class 12 History Chapter 9 Question Answer in Hindi शासक और इतिवृत्त मुगल दरबार Questions and answers kings and chronicles class 12 questions kings and chronicles class 12 pdf kings and chronicles class 12 project kings and chronicles class 12 extra questions kings and chronicles class 12 important questions शासक और इतिवृत्त से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.