Class 8 Social Science History Chapter 10 – स्वतंत्रता के बाद
NCERT Solutions For Class 8th History Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद –आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जो अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8th सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 10 (स्वतंत्रता के बाद) के लिए समाधान दिया गया है. इस NCERT Solution For Class 8 Social Science History Chapter 10 India After Independence की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है.
कक्षा: | 8th Class |
अध्याय: | Chapter 10 |
नाम: | स्वतंत्रता के बाद |
भाषा: | Hindi |
पुस्तक: | हमारे अतीत III |
NCERT Solutions For Class 8 इतिहास (हमारे अतीत – III) Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद
अध्याय के सभी प्रश्नों के उत्तर
उत्तर- नवस्वाधीन भारत के सामने निम्नलिखित तीन समस्याएँ थीं
1. शरणार्थियों की समस्या बँटवारे की वजह से 80 लाख शरणार्थी पाकिस्तान से भारत आ गए थे। इन लोगों के लिए रहने का इंतजाम करना और उन्हें रोजगार प्रदान करना एक बहुत बड़ी समस्या बन गई थी।
2. देशी रियासतों की समस्या देश में लगभग 500 रियासतें राजाओं या नवाबों के शासन में चल रही थीं। इन सभी को नए राष्ट्र में शामिल होने के लिए तैयार करना भी एक बड़ी समस्या थी।
3. एकता की समस्या-1947 में भारत की 34.5 करोड़ की आबादी ऊँची और नीची जातियों में बुरी तरह बँटी हुई थी। इतनी विविधता और भेदभाव वाले लोगों को एक राष्ट्र राज्य के रूप में संगठित करना एक बड़ी समस्या थी।
उत्तर-1950 में भारत सरकार ने आर्थिक विकास के लिए नीतियाँ बनाने और उनको लागू करने के लिए एक योजना आयोग का गठन किया। योजना आयोग ने 1951 से 1956 तक के लिए पहली पंचवर्षीय योजना लागू की। योजना आयोग का मुख्य उद्देश्य भारत और भारतीयों को गरीबी से मुक्त कराना और आधुनिक तकनीकी एवं औद्योगिक आधार निर्मित करना है।
(क) केंद्रीय सूची में ……………… …………….और …………….. विषय रखे गए थे।
(ख) समवर्ती सूची में …………….. और ………………………. विषय रखे गए थे।
(ग) वह आर्थिक योजना जिसमें सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों को विकास में भूमिका दी गई थी, उसे ……….. मॉडल कहा जाता था।
(घ) …………………………. की मृत्यु से इतना ज़बरदस्त आंदोलन पैदा हुआ कि सरकार को आंध्र भाषी राज्य के गठन की माँग को मानना पड़ा।
उत्तर- (क) कराधान, रक्षा, विदेशी मामले (ख) वन, कृषि (ग) मिश्रित अर्थव्यवस्था (घ) पोट्टी श्रीरामुलु
(क) आजादी के समय ज़्यादातर भारतीय गाँवों में रहते थे।
(ख) संविधान सभा कांग्रेस पार्टी के सदस्यों से मिलकर बनी थी।
(ग) पहले राष्ट्रीय चुनावों में केवल पुरुषों को ही वोट डालने का अधिकार दिया गया था।
(घ) दूसरी पंचवर्षीय योजना में भारी उद्योगों के विकास पर जोर दिया गया था।
उत्तर- (क) सही (ख) गलत (ग) गलत (घ) सही।
उत्तर- भारत के संविधान का निर्माण करने में सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान डॉ० बी० आर० अंबेडकर का था जो संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे और जिनके नेतृत्व में दस्तावेज़ को अंतिम रूप दिया गया था। संविधान सभा के समक्ष अपने अंतिम भाषण में डॉ० अंबेडकर ने कहा कि राजनीतिक लोकतंत्र के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र भी आवश्यक है। यदि लोगों को वोट डालने का अधिकार दे दिया जाता है तो इससे अमीर-गरीब या ऊँची और नीची जातियों का अन्तर अपने-आप समाप्त नहीं हो जाएगा।
उपरोक्त कथन से उनका आशय था कि हमने सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के द्वारा राजनीतिक समानता तो प्राप्त कर ली है लेकिन जब तक सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में अवसरों की समानता प्राप्त नहीं होगी तब तक गरीब लोगों के लिए राजनीतिक समानता का कोई अधिक लाभ नहीं होगा।
उत्तर- भारत का बटँवारा धर्म के आधार पर हुआ था। इसी बँटवारे के कारण हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच हुए भीषण दंगों में 10 लाख से ज़्यादा लोग मारे गए थे। ऐसी परिस्थितियों में, भाषा के आधार पर देश को और विभाजित करना उचित नहीं था। इसलिए हमारा देश भाषा के आधार इस तरह के और बँटवारे नहीं झेल सकता था।
यही कारण था कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उप-प्रधानमंत्री वल्लभभाई पटेल, दोनों ही भाषा के आधार पर राज्यों के गठन की नीति के विरोधी थे।
उत्तर- संविधान सभा में भाषा के सवाल पर बड़ी तीखी बहस हुई। बहुत-से लोगों का मानना था कि अंग्रेज़ों के साथ अंग्रेज़ी भाषा को भी विदाई दे देनी चाहिए। उनका कहना था कि अंग्रेज़ी के स्थान पर हिंदी को अपनाया जाना चाहिए। किंतु जो लोग हिंदी नहीं बोलते थे उनकी राय अलग थी। संविधान सभा में बोलते हुए टी०टी० कृष्णामचारी ने “दक्षिण के लोगों की ओर से चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन पर हिंदी थोपी गई तो वहाँ के बहुत-से लोग भारत से अलग हो जाएँगे। इस विवाद से बचने के लिए आखिरकार बीच का रास्ता निकाल लिया गया। संविधान निर्माताओं ने हिंदी को भारत की “राजभाषा” का दर्जा दिया जबकि अदालतों, सेवाओं, विभिन्न राज्यों के बीच संचार आदि के लिए अंग्रेज़ी के प्रयोग का निर्णय लिया गया।
उत्तर- आजादी के बाद प्रारंभिक दशकों में आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए 1950 में योजना आयोग का गठन किया गया। सरकार ने मिश्रित अर्थव्यवस्था की नीति को अपनाया जिसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रकों की भागीदारी थी। पहली पंचवर्षीय योजना 1951 में शुरू की गई, जिसमें देश के आधारभूत ढाँचे को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
1956 में दूसरी पंचवर्षीय योजना तैयार की गई, इस योजना में इस्पात; जैसे भारी उद्योगों और विशाल बाँध परियोजनाओं आदि पर सबसे अधिक बल दिया गया। ये काम सरकारी नियंत्रण के अंतर्गत रखे गए। भारी उद्योग पर यह ज़ोर और अर्थव्यवस्था की राज्य नियंत्रण की कोशिशें अगले कुछ दशकों तक आर्थिक नीति को प्रभावित करती रहीं।
उत्तर- मीरा बहन गाँधी जी की एक अनुयायी थी। उन्होंने गाँधी जी की विचारधारा को अपने जीवन के आदर्श मानकर गाँधी जी के राष्ट्रीय आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सत्य, अहिंसा, दलित उत्थान उनके जीवन के प्रमुख लक्ष्य थे।
वे एक महान् पर्यावरणविद भी थी। जब स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् विकास की गति को तेज करने के लिए प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने विज्ञान और मशीनरी का सहारा लेने के लिए तीव्र उत्सुकता दिखाई तो मीरा बहन ने 1949 में यह कहकर अपनी चिन्ता की अभिव्यक्ति की-“विज्ञान और मशीनरी के द्वारा उसे (मानवता को) कुछ समय तक भारी लाभ हो सकता है लेकिन आखिरकार तबाही ही मिलेगी। हमें कुदरत के संतुलन का अध्ययन करके उसके नियमों के हिसाब से अपनी जिंदगी चलानी चाहिए, तभी हम स्वस्थ और नैतिक रूप से सभ्य प्रजाति के रूप में जीवित रह पाएँगे।”
उत्तर- 1947 में जब देश को आजादी मिली तो देश का विभाजन तीन भागों में हो गया। ये तीन भाग थे-भारत, पश्चिमी पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान। पाकिस्तान में भाषा के आधार पर हुए उन विवादों के बारे में और पता लगाएँ जिनकी वजह से बांगलादेश का जन्म हुआ। बांगलादेश को पाकिस्तान से आज़ादी कैसे मिली?
- 1947 में पाकिस्तान के दो भाग थे-एक भारत के पश्चिम में और दूसरा भारत के पूर्व में था। दोनों भागों का सांस्कृतिक भौगोलिक एवं भाषायी आधार अलग था। |
- 1948 में पाकिस्तान सरकार द्वारा उर्दू को राष्ट्र भाषा के रूप में स्वीकार करने के कारण पूर्वी पाकिस्तान के बंगाली बोलने वाले लोगों ने इसका विरोध किया।
- भाषायी विभेद के अतिरिक्त, राजनीतिक एवं आर्थिक उपेक्षा के कारण पश्चिमी पाकिस्तान के विरुद्ध पूर्वी पाकिस्तान में व्यापक विद्रोह शुरू हो गया।
- 1971 में पूर्वी पाकिस्तान ने स्वतंत्रता के लिए पश्चिमी पाकिस्तानी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी और भारतीय सैनिकों की सहायता से 16 दिसंबर 1971 को पूर्वी पाकिस्तान की जीत हुई तथा बांगलादेश का जन्म हुआ।
- फरवरी 1974 को पाकिस्तान ने भी बांगलादेश को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी।
स्वतंत्रता के बाद के बहुविकल्पीय प्रश्न
(A) जुलाई 1947
(B) अगस्त 1947
(C) सितंबर 1947
(D) अक्तूबर 1947
उत्तर- अगस्त 1947
(A) लगभग 400
(B) लगभग 450
(C) लगभग 500
(D) लगभग 550
उत्तर- लगभग 500
(A) 30 जनवरी, 1947 को
(B) 30 जनवरी, 1948 को
(C) 30 जनवरी, 1949 को
(D) 30 जनवरी, 1950 को
उत्तर- 30 जनवरी, 1948 को
(A) 24.5 करोड़
(B) 28.5 करोड़
(C) 30.5 करोड़
(D) 34.5 करोड़
उत्तर- 34.5 करोड़
(A) शरणार्थियों की
(B) रियासतों की
(C) विकास की
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर- उपरोक्त सभी
(A) नई दिल्ली
(B) मुंबई
(C) कोलकाता
(D) लखनऊ
उत्तर- नई दिल्ली
(A) 18 वर्ष
(B) 21 वर्ष
(C) 25 वर्ष
(D) 30 वर्ष
उत्तर- 21 वर्ष
(A) वयस्क मताधिकार
(B) छूआछूत की समाप्ति
(C) समानता
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर- उपरोक्त सभी
(A) नेहरू जी
(B) गाँधी जी
(C) डॉ० बी०आर० अंबेडकर
(D) डॉ० राजेंद्र प्रसाद
उत्तर- डॉ० बी०आर० अंबेडकर
(A) नेहरू जी को
(B) सरदार वल्लभभाई पटेल को
(C) डॉ० अंबेडकर को
(D) डॉ० राजेंद्र प्रसाद को
उत्तर- सरदार वल्लभभाई पटेल को
(A) 1950 में
(B) 1951 में
(C) 1952 में
(D) 1947 में
उत्तर- 1950 में
(A) 16
(B) 14
(C) 15
(D) 17
उत्तर- 17
(A) 17वीं
(B) 14वीं
(C) 15वीं
(D) 16वीं
उत्तर- 17वीं
इस पोस्ट में हमने आपको स्वतंत्रता के बाद Class 8 notes स्वतंत्रता के बाद अभ्यास-प्रश्नोत्तर Class 8 History Chapter 10 questions and answers एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 10 स्वतंत्रता के बाद Class 8 Social Science (इतिहास) Chapter 10 स्वतंत्रता के बाद chapter 10 history class 8 india after independence class 8 history india after independence chapter 10 notes pdf Class 8 Social Science History Chapter 10 Swatantrata ke Baad India After Independence Class 8 History MCQ से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.