विभाजन को समझना के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
Vibhajan Ko Samjhana ke questions answers – कक्षा 12 में पढा़ई करने वाले छात्रों को बता दें कि आप हमारी वेबसाइट से कक्षा 12वीं इतिहास के सभी विषयों चेप्टरो के प्रश्न उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। इन प्रश्न उत्तरों का प्रयोग करके आप सभी विषयों की तैयारी आसानी से कर सकते हैं. इसलिए आज इस पोस्ट में विभाजन को समझना के क्वेश्चन आंसर दिए गए है .इन्हें आप ध्यान पूर्वक याद करे क्योंकि यह प्रश्न कक्षा 12 इतिहास की परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है .इसलिए आप इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़े
NCERT Solutions For Class 12th History Chapter- 14 विभाजन को समझना
विभाजन को समझना के अति लघु उत्तरीय प्रश्न
उत्तर – मार्शल-लॉ, मारामारी, रौला, हुल्लड़ आदि।
उत्तर – (1) इससे विभिन्न समुदायों के बीच दूरियाँ बढ़ती हैं।
(2) लोगों के मन में संशय (संदेह) और अविश्वास पैदा होता है। वे सोचने लगते हैं कि सभी समुदाय एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं।
उत्तर – (1) पृथक् चुनाव क्षेत्रों के कारण मुसलमान विशेष चुनाव क्षेत्रों से अपने प्रतिनिधि चुन सकते थे।
(2) इस व्यवस्था से राजनेता सांप्रदायिक नारे लगाकर अपना पक्ष मज़बूत बनाने लगे।
उत्तर – मुसलमानों को ‘‘मस्जिद के सामने संगीत” गौ-रक्षा आंदोलन और आर्य समाज के शुद्धि के प्रयास (अर्थात् कि नव-मुसलमानों को फिर से हिंदू बनाना) जैसे मुद्दों पर क्रोध आया। दूसरी ओर हिंदू 1923 के बाद मुसलमानों के तबलीग (प्रचार) और तंज़ीम (संगठन) के विस्तार से उत्तेजित हुए।
उत्तर – (1) संयुक्त प्रांत में कांग्रेस को संपूर्ण बहुमत प्राप्त था।
(2) मुस्लिम लीग ज़मींदारी प्रथा का समर्थन कर रही थी, जबकि कांग्रेस इसे समाप्त करना चाहती थी।
उत्तर – 1930 में मुस्लिम लीग के अधिवेशन में अध्यक्षीय भाषण देते हुए मोहम्मद इकबाल ने एक उत्तर – पश्चिमी भारतीय मुस्लिम राज्य की आवश्यकता पर बल दिया था, परंतु उस भाषण में इकबाल एक नए देश के उदय पर नहीं बल्कि पश्चिमोत्तर भारत में मुस्लिम बहुल इलाकों को भारतीय संघ के भीतर एक स्वायत्त इकाई की स्थापना पर जोर दे रहे थे।
उत्तर – कैबिनेट मिशन को मार्च 1946 में निम्नलिखित उद्देश्यों से भारत भेजा गया(i) मुस्लिम लीग की पाकिस्तान की माँग का अध्ययन करने के लिए। (ii) भारत के लिए एक उचित रूप-रेखा सुझाने के लिए।
उत्तर – (1) कई लोगों ने अपने परिवार की स्त्रियों को शत्रु के हाथ पड़ने से पहले स्वयं ही मार डाला।
(2) कई स्त्रियों ने अपने मान की रक्षा के लिए आत्महत्या कर ली।
उत्तर – (1) मौखिक स्रोतों में हमें लोगों के अनुभवों तथा स्मृतियों को बारीकी से समझने का मौका मिलता है।
(2) इससे इतिहासकारों को बहुरंगी तथा सजीव वृत्तांत लिखने में सहायता मिलती है।
उत्तर – (1) आत्मकथाएँ लेखक अपनी स्मृति के आधार पर लिखता है। वह जो बातें भूल चुका होता है, उन्हें अनदेखा कर : दिया जाता है।
(2) आत्मकथा का लेखक प्रायः लोगों के सामने अपनी छवि को स्वच्छ दिखाने का प्रयास करता है। उसकी त्रुटियाँ इतिहासकारों से छिपी रह जाती हैं।
उत्तर – (i) जिन्ना का कहना था कि प्रस्तावित कार्यकारिणी सभा के लिए मुस्लिम सदस्यों के चुनाव का अधिकार केवल मुस्लिम लीग को ही दिया जाए।
(ii) वह सभा में सांप्रदायिक आधार पर वीटो की व्यवस्था भी चाहते थे।
इस पोस्ट में Class 12 History Chapter 14 Questions विभाजन को समझना Notes In Hindi “विभाजन को समझना” के सभी प्रश्न उत्तर पाठ – 14 : विभाजन को समझना इतिहास महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर Vibhajan Ko Samjhana ke questions understanding division questions and answers विभाजन को समझना से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.