भारत के प्रमुख सम्मान व पुरस्कार की सूची

भारत के प्रमुख सम्मान व पुरस्कार की सूची

List of National Awards and Honours in India – भारत सरकार द्वारा पुरस्कार अनेक क्षेत्रों में दिए जाते हैं जैसे- नागरिक पुरस्कार, सैन्य पुरस्कार, शांति पुरस्कार, नेतृत्व के लिए पुरस्कार, साहित्य पुरस्कार, खेल पुरस्कार, वीरता पुरस्कार और फिल्म पुरस्कार। आज की इस पोस्ट में हम आपको इन पुरस्कारों के बारे में बतायेंगे .आज सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम में सामान्य ज्ञान के सेक्शन में पुरस्कार से सबंधित बहुत से प्रश्न पूछे जाते है क्योकि पुरस्कार समान्य ज्ञान का एक पार्ट है. इसलिए यदि कोई उमीदवार किसी कॉम्पीटिशन एग्जाम की तेयारी कर रहे है तो उसे पुरस्कार सबंधित ज्ञान होना चाहिए .हमारी वेबसाइट पर सभी पुरस्कार के बारे में बताया गया है .जहाँ से आप अपनी तैयारी कर सकते है .

भारत के प्रमुख सम्मान व पुरस्कार की सूची

नागरिक पुरस्कार Citizen award

भारत रत्न

यह भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है जो देश की सेवा के लिए दिया जाता है। यह देश की सार्वजनिक सेवा, खेल, विज्ञान, साहित्य, कला जैसी सेवाओं में दिया जाता है।भारत रत्न पुरस्कार वर्ष में सिर्फ 3 लोग को ही दिया जा सकता है। अभी तक कुल 12 लोग इसे प्राप्त कर चुके हैं। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पहली बार 1954 में भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

यह पुरस्कार अनेक जानी-मानी हस्तियों जैसे पंडित जवाहरलाल नेहरू, गोविंद बल्लभ पंत, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, डॉक्टर जाकिर हुसैन, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा, आचार्य विनोबा भावे, नेल्सन मंडेला, राजीव गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, जेआरडी टाटा, सत्यजीत रे, लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर, अटल बिहारी बाजपेई जैसी प्रसिद्ध शख्सियतों को दिया जा चुका है।

पद्म विभूषण

पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है। यह पुरस्कार किसी क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिए दिया जाता है। यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी। भारत रत्‍न के बाद यह दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है।

पद्म भूषण

इस पुरस्कार की शुरुआत 1954 में हुई थी। कला, विज्ञान, साहित्य, शिक्षा, सामाजिक कार्य, इंजीनियरिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया जाता है। यह भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

पद्मश्री पुरस्कार

यह भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसे किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें कांसे का बिल्ला दिया जाता है जिसमें कमल का फूल बना होता है।

सैन्य पुरस्कार

युद्ध के दौरान के पुरस्कार

  • परमवीर चक्र
  • महावीर चक्र
  • वीर चक्र

शांति के दौरान के पुरस्कार

  • अशोक चक्र पुरस्कार
  • कीर्ति चक्र
  • शौर्य चक्र

युद्ध/शांति के दौरान सेवा और पराक्रम के पुरस्कार

  1. सेना मैडल
  2. नौ सेना पदक
  3. वायु सेना पदक

युद्ध के दौरान विशिष्ठ सेवा

  1. सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक
  2. उत्तम युद्ध सेवा पदक
  3. युद्ध सेवा पदक

शांति के दौरान विशिष्ठ सेवा

  1. परम विशिष्ट सेवा पदक
  2. अति विशिष्ट सेवा पदक
  3. विशिष्ट सेवा पदक

नेतृत्व पुरस्कार

  • गाँधी शांति पुरस्कार
  • इंदिरा गाँधी पुरस्कार

साहित्य पुरस्कार

  • ज्ञानपीठ पुरस्कार
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार
  • भाषा सम्मान पुरस्कार
  • अनुवाद पुरस्कार
  • अन्नंद कुँवरस्वामी फ़ेलोशिप
  • प्रेमचंद्र फ़ेलोशिप

विशेष पुरस्कार

राष्ट्रिय खेल पुरस्कार

  • राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड
  • द्रोणाचार्य अवार्ड
  • अर्जुन अवार्ड
  • ध्यान चंद अवार्ड

पुलिस पुरस्कार

  • पराक्रम हेतु राष्ट्रपति पुलिस मैडल

वीरता पुरस्कार

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार – यह पुरस्कार 6 से 18 साल तक के बच्चों को विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस और वीरता दिखाने के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार में राष्ट्रपति द्वारा मुहर और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

यह पुरस्कार 1957 में शुरू किया गया। 14 साल के बालक हरीश मेहता को पहली बार 1957 में दिया गया था। उन्होंने अपनी जान पर खेलकर पंडित नेहरू इंदिरा गांधी और जगजीवन राम की जान बचाई थी।

फिल्म पुरस्कार

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार – यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ सिनेमा लेखन जैसे क्षेत्रों में दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1954 में हुई थी। यह सिनेमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दिया जाता है।यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। 2018 में बेस्ट पापुलर फिल्म का अवॉर्ड बाहुबली 2 फिल्म को मिला। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड श्रीदेवी को मॉम फिल्म के लिए दिया गया।

दादासाहेब फाल्के अवार्ड

यह पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाता है। इसकी स्थापना 1969 में की गई थी। दादा साहब फालके को “भारतीय सिनेमा का पितामह” कहा जाता है। यह पुरस्कार उनकी याद में दिया जाता है। उन्होंने भारत की पहली पूर्ण अवधि (2.30 घंटे की फिल्म) राजा हरिश्चंद्र का निर्देशन किया था। इस पुरस्कार में 10 लाख रूपये नकद, शाल, एक स्वर्ण कमल पदक दिया जाता है।

इस पोस्ट में भारत के भारत के पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची 2019 प्रमुख पुरस्कार pdf भारत के प्रमुख पुरस्कार 2019 भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार खेल पुरस्कार के नाम प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान 2019 List of National Awards in India indian awards list pdf highest civilian award in india highest military award in india awards and honours 2019 Awards and Honours In India 2019 से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top