भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी के प्रश्न उत्तर

भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी के प्रश्न उत्तर

कक्षा 6 भूगोल पाठ 8 भारत जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी के प्रश्न उत्तर | Class 6 Geography Chapter 8 Questions Answers – जो छात्र Class 6 Geography विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहां भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तरदिए है. इन महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों की जानकारी से आप कक्षा 6 की परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते है. भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी से संबंधित हमें Class 6 Geography के अंतर्गत पढ़ाया जाता है. जो विद्यार्थी भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी से संबंधित प्रश्न उत्तर ढूंढ रहें है उसके लिए इस पोस्ट में भारत जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए हैं जो कि पहले भी परीक्षा में पूछे जा चुके हैं .

Class 6 Geography Chapter 8 – भारत : जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी

भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी के लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. जलवायु किसे कहते हैं ? किसी स्थान की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं ?

उत्तर- किसी स्थान पर अनेक वर्षों में मापी गई मौसम की औसत दशा को जलवायु कहते हैं। किसी स्थान की जलवायु उसकी स्थिति, ऊँचाई, समुद्र से दूरी तथा उच्चावच पर निर्भर करती है।

प्रश्न 2. समुद्र से दूरी का किसी स्थान की जलवायु पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

उत्तर-समुद्र के पास की जलवायु पूरे वर्ष समान रहती है, जबकि अन्य स्थानों की जलवायु वर्ष के समय के आधार पर भिन्न होती है। समुद्र के पास, यह गर्मियों में गर्म और सर्दियों में ठंडा होता है, जबकि अन्य स्थानों पर यह गर्मियों में गर्म और सर्दियों में ठंडा हो सकता है। मुंबई समुद्र के पास है इसलिए इसकी जलवायु साल भर एक जैसी रहती है, जबकि दिल्ली समुद्र से दूर है और हर मौसम में अलग जलवायु होती है।

प्रश्न 3. भारत के वनों से कौन-कौन सी उपयोगी लकड़ियाँ प्राप्त होती हैं ?

उत्तर-भारतीय वनों से हमें निम्नलिखित पाँच प्रकार की उपयोगी लकड़ियाँ प्राप्त होती हैं

1. इमारती लकड़ी-देवदार, साल, सागवान, चीड़, कैल आदि।
2. ईंधन की लकड़ी-आम, बबूल, महुआ आदि।
3. फर्नीचर के लिए लकड़ी-शीशम, सागवान, बेंत, बांस, शहतूत आदि।
4. खिलौनों के लिए लकड़ी-सुन्दरी, चन्दन, सेमल आदि।
5. तेल निकालने के लिए लकड़ी-चन्दन, नारियल, सुपारी, इलायची आदि।

प्रश्न 4. भारत में वनों के अप्रत्यक्ष लाभों का वर्णन करो।

उत्तर-भारतीय वनों से होने वाले अप्रत्यक्ष लाभ निम्नलिखित हैं

(1) वनों से जलवायु सम रहती है।
(2) वन वर्षा लाने में सहायक हैं।
(3) वन बाढ़ों को रोककर मृदा व जल का संरक्षण करते हैं।
(4) वनों की गली-सड़ी पत्तियाँ भूमि की उर्वरता को बढ़ाती हैं।
(5) वनों से वायु-प्रदूषण कम हो जाता है।

प्रश्न 5. वनों का आर्थिक महत्त्व बताओ।

उत्तर- वन आर्थिक रूप से अग्रलिखित प्रकार से महत्त्वपूर्ण हैं

(1) वनों से इमारती लकड़ी तथा ईंधन मिलता है।
(2) वनों से अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियाँ मिलती हैं।
(3) रबड़ तथा कुनैन जैसी उपयोगी वस्तुएँ वनों से प्राप्त होती हैं।
(4) वनों में रहने वाले जानवरों से खाल, सींग आदि वस्तुएँ मिलती हैं।

प्रश्न 6. भारत में पाए जाने वाले पशुओं पर नोट लिखिए।

उत्तर- भारत में वन्य जीवन की लगभग 80,000 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में मुख्य रूप से हाथी, शेर, बाघ, गैंडा, भालू, तेन्दुआ, हिरण आदि जंगली जानवरों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं। बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है। यह पश्चिमी बंगाल में पाया जाता है। एक सींग वाला गैंडा असम में मिलता है। हाथी असम और कर्नाटक में पाए जाते हैं। शेर गुजरात में गिर के जंगलों में पाया जाता है और जंगली गधे गुजरात में कच्छ के रण क्षेत्र में मिलते हैं।

प्रश्न 7. भारत में पाए जाने वाले पक्षियों पर नोट लिखिए।

उत्तर- भारत में पक्षियों की बहुत अधिक किस्में हैं। इनमें से कुछ हैं-मोर, गरुड़, बाज़, कंठफोड़, फेजेंट (चेड़), तोता, पराकीट और कौडिल्ला। मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है जिसके पंख असाधारण रूप से रंगीन होते हैं। पक्षियों को उनका प्राकृतिक आवास प्रदान करने के लिए सैकड़ों पक्षी अभयारण्य बनाए गए हैं। ये पक्षियों को शिकारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

प्रश्न 8. बाघ की सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए गए हैं ?

उत्तर- बाघ भारत का ‘राष्ट्रीय पशु’ है। हमारे देश में दिन-प्रतिदिन बाघों की संख्या कम होती जा रही है। बाघों की सुरक्षा तथा संख्या बढ़ाने के लिए सरकार निम्नलिखित उपाय कर रही है

(1) हमारी सरकार ने ‘परियोजना बाघ’ कार्यक्रम शुरु किया है।
(2) इस कार्यक्रम में बाघ के शिकार पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।
(3) बाघ का शिकार करने वाले पर जुर्माना व दण्ड हो सकता है।
(4) अनेक बाघ सुरक्षा-स्थल भी बनाए गए हैं, जहाँ बाघ बिना डर के स्वतन्त्रतापूर्वक विचरण कर सकते हैं।

प्रश्न 9. वन्य जीव-जन्तु कम क्यों होते जा रहे हैं ?

उत्तर- भारत में बढ़ती हुई जनसंख्या की पूर्ति के लिए अधिक-से-अधिक कृषि योग्य भूमि की आवश्यकता होती है जिसकी पूर्ति वनों को काटकर की जाती है। इसलिए अब कुछ ही क्षेत्रों में वन्य प्राणी मिलते हैं। अतः वनों की कमी होने के कारण वन्य जीव-जन्तु भी कम होते जा रहे हैं।

प्रश्न 10. भारत में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों के नाम लिखिए।

उत्तर- भारत में पाँच प्रकार की वनस्पतियाँ पाई जाती हैं

(1) उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन,
(2) उष्ण कटिबन्धीय पतझड़ वन,
(3) कंटीली झाड़ियाँ
(4) पर्वतीय वनस्पति,
(5) मैंग्रोव वन।

प्रश्न 11. सदाबहार वन तथा पतझड़ वन में क्या अन्तर है ?

उत्तर- 1. सदाबहार वन-ये वन उन प्रदेशों में पाए जाते हैं जहाँ वर्षा बहुत अधिक होती है। ये वन इतने घने होते हैं कि सूर्य का प्रकाश धरती तक नहीं पहुंच पाता। इन वनों में वृक्षों की अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। ये वन वर्ष के अलग-अलग समय में अपनी पत्तियाँ गिराते हैं। इसलिए वे हमेशा हरे-भरे दिखाई देते हैं और उन्हें सदाबहार वन कहा जाता है। अण्डमान-निकोबार द्वीपसमूहों, उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ भागों तथा पश्चिमी घाट की संकरी पट्टी में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्ष महोगनी, एबोनी तथा रोजवुड हैं।

2. पतझड़ वन-ये वन मानसूनी वर्षा वाले प्रदेशों में पाए जाते हैं। इन वनों को मानसूनी वन भी कहा जाता है। ये कम घने होते हैं और वर्ष के एक निश्चित समय में अपनी पत्तियाँ गिराते हैं। इन वनों में पाए जाने वाले महत्त्वपूर्ण पेड़ साल, सागौन, पीपल, नीम एवं शीशम हैं। ये मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा तथा महाराष्ट्र के कुछ भागों में पाए जाते हैं।

प्रश्न 12. उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वनों को सदाबहार वन क्यों कहा जाता है ?

उत्तर- उष्ण कटिबन्धीय वर्षा वन उन प्रदेशों में पाए जाते हैं जहाँ वर्षा बहुत अधिक होती है। ये वन वर्ष के अलग-अलग महीनों में अपनी पत्तियाँ गिराते हैं। अतः जब भी इन वनों को देखा जाए तो ये हरे-भरे दिखाई देते हैं। यही कारण है कि इन वनों को सदाबहार वन कहा जाता है।

इस पोस्ट में आपको india climate vegetation and wildlife questions answers भारत जलवायु वनस्पति तथा वन्य प्राणी प्रश्न उत्तर कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 8 के प्रश्न उत्तर कक्षा 6 भूगोल अध्याय 8 solution class 6 geography chapter 8 questions and answers india climate vegetation and wildlife class 6 notes india climate vegetation and wildlife extra questions भारत जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top