पर्यावरण और समाज के प्रश्न उत्तर

पर्यावरण और समाज के प्रश्न उत्तर

Paryaavaran Aur Samaaj Question Answer Sociology Class 11 – कक्षा 11 में पढा़ई करने वाले छात्रों को बता दें कि आप हमारी वेबसाइट से कक्षा 11वीं के सभी विषयों चेप्टरो के प्रश्न उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। इन प्रश्न उत्तरों का प्रयोग करके आप सभी विषयों की तैयारी आसानी से कर सकते हैं. इसलिए आज इस पोस्ट में कक्षा 11 समाजशास्त्र (समाज का बोध) पर्यावरण और समाज के क्वेश्चन आंसर दिए गए है .इन क्वेश्चन आंसर को आप ध्यानपूर्वक पढ़े ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे .अगर आपको इन प्रश्नों में दी गई जानकारी पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे .

Class 11 Sociology (समाज का बोध) Chapter 3 – पर्यावरण और समाज

पर्यावरण और समाज के अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. पर्यावरण क्या होता है ?
उत्तर. मनुष्य के चारों तरफ की परिस्थितियां तथा शक्तियां सामूहिक रूप से पर्यावरण कहलाती हैं। रॉस ने अपनी पुस्तक Sociology and Social Problems में लिखा है कि, ” पर्यावरण कोई भी बाहरी शक्ति है जो हमें प्रभावित करती है ।” गिस्बर्ट के अनुसार, “पर्यावरण वह सब कुछ है जो किसी वस्तु को चारों तरफ से घेरे हुए है तथा उसे प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है।”

प्रश्न 2. लैंडिस (Landis) के अनुसार पर्यावरण कितने प्रकार का होता है ?
उत्तर. लैंडिस (Landis) के अनुसार पर्यावरण तीन प्रकार का होता है-
(i) प्राकृतिक पर्यावरण
(ii) सामाजिक पर्यावरण
(iii) सांस्कृतिक पर्यावरण ।

प्रश्न 3. प्राकृतिक पर्यावरण क्या होता है ?
उत्तर. प्राकृतिक पर्यावरण वह होता है जो हमें प्रकृति से प्राप्त होता है तथा जो हमारे नियन्त्रण से बाहर होता है। यह लगातार हमारे जीवन को प्रभावित करता रहता है। हम प्राकृतिक पर्यावरण में सभी प्राकृतिक शक्तियां जैसे कि पानी, वायु, भूमि, जलवायु, खनिज पदार्थ, पशु, सूर्य, चांद, सितारे, भूकम्प, बाढ़ तथा सूखा इत्यादि को शामिल कर सकते हैं।

प्रश्न 4. सामाजिक पर्यावरण क्या होता है ?
उत्तर. मनुष्य द्वारा बनाया गया पर्यावरण जो उसने अपना जीवन जीने के लिए बनाया है उसे सामाजिक पर्यावरण कहते हैं। सामाजिक पर्यावरण को समाज में मिलती संस्थाओं, समितियों, समूहों, संगठनों इत्यादि को इकट्ठे मिलकर बनाया जाता है। मनुष्य जन्म से लेकर मृत्यु तक इस सामाजिक पर्यावरण से प्रभावित होता रहता है।

प्रश्न 5. सांस्कृतिक पर्यावरण क्या होता है ?
उत्तर. मनुष्य द्वारा बनाया गया वह पर्यावरण जो हमारी अभौतिक संस्कृति का भाग है तथा जिन्हें हम देख नहीं सकते हैं, सांस्कृतिक पर्यावरण होता है। सांस्कृतिक पर्यावरण के अंदर, सामाजिक मूल्य, परम्पराएँ, रूढ़ियां, लोकरीतें, भाषा, सामाजिक ज्ञान, नैतिकता, कला, साहित्य, विश्वास, नियम, कानून इत्यादि को शामिल किया जाता है।

प्रश्न 6. तकनीकी पर्यावरण क्या होता है ?
उत्तर. प्राकृतिक वातावरण का वह हिस्सा जिसे मनुष्य ने विज्ञान तथा तकनीक की मदद से अपने नियन्त्रण में कर लिया है उसे तकनीकी पर्यावरण कहते हैं। उदाहरण के तौर पर मनुष्य ने बाँध बनाकर बाढ़, सूखे इत्यादि पर काबू पा लिया है तथा प्राकृतिक आपदाओं को अपनी तकनीक की मदद से काबू में कर लिया है।

प्रश्न 7. कृत्रिम पर्यावरण क्या होता है ?
उत्तर. कृत्रिम पर्यावरण वह पर्यावरण है जो मनुष्य ने अपनी ज़रूरतों के अनुसार अपनी तकनीक तथा विज्ञान की मदद से अपनी इच्छा के अनुसार बना लिया है। उदाहरण के तौर पर बड़ी-बड़ी नहरों को बनाकर मनुष्य ने उन नहरों के पानी को फसलों को पानी देने तथा पीने के योग्य बना लिया है।

प्रश्न 8. संसार में पाई जाने वाली प्रत्येक चीज़ का मूल स्रोत क्या है ?
उत्तर. संसार में पाई जाने वाली प्रत्येक चीज़ का मूल स्रोत प्रकृति है क्योंकि प्रत्येक चीज़ की शुरुआत प्रकृति से ही होती है।

प्रश्न 9. पारिस्थितिकी का क्या अर्थ है ?
उत्तर. पारिस्थितिकी का अर्थ उन जैविक तथा पदार्थक (Biological and physical) व्यवस्थाओं के जाल से है जिसमें मनुष्य भी एक पदार्थ है। पहाड़, नदियां, सागर, मैदान, पेड़-पौधे, जानवर इत्यादि सभी Ecology का हिस्सा होते हैं ।

प्रश्न 10. जल प्रदूषण क्या है ?
उत्तर. जब मनुष्य गन्दगी, कूड़ा-कर्कट पानी में फेंकते हैं तथा साफ पानी को गन्दे पानी में बदल देते हैं तो वह जल प्रदूषण होता है।

प्रश्न 11. जल प्रदूषण किस कारण होता है ?
उत्तर. नदियों के पानी में कूड़ा-कर्कट, उद्योगों के व्यर्थ पदार्थ, खेतों में रासायनिक उर्वरक इत्यादि फेंकने से जल प्रदूषण होता है।

प्रश्न 12. ध्वनि प्रदूषण किसे कहते हैं ?
उत्तर. वातावरण में अलग-अलग प्रकार की ध्वनि करने वाले यन्त्रों से उत्पन्न होने वाली ध्वनि से होने वाले प्रदूषण को ध्वनि प्रदूषण कहते हैं।

प्रश्न 13. विश्वतापीकरण अथवा Global Warming किसे कहते हैं ?
उत्तर. सम्पूर्ण संसार के तापमान बढ़ने को विश्वतापीकरण अथवा Global Warming कहते हैं ।

प्रश्न 14. Hydrology का क्या अर्थ है ?
उत्तर. पानी तथा उसके बहने के विज्ञान को Hydrology कहते हैं अथवा किसी भी क्षेत्र या देश में मिलने वाले बड़े-बड़े पानी के स्रोतों को Hydrology कहा जाता है।

प्रश्न 15. Deforestation अथवा जंगलों के कटाव का क्या अर्थ है ?
उत्तर. जब जंगलों में पेड़ों के कटने के कारण जंगलों के नीचे आने वाली भूमि कम हो जाए तथा उस कटी हुई भूमि का प्रयोग कृषि के लिए किया जाए तो उसे Deforestation अथवा जंगलों का कटाव कहते हैं।

प्रश्न 16. ग्रीन हाउस (Green House) का क्या अर्थ है ?
उत्तर. ग्रीन हाउस वह ढकी हुई संरचना अथवा रचना है जो पेड़-पौधों को वातावरण के तापमान के बहुत अधिक या बहुत कम होने से बचाती है। ग्रीन हाउस उस संरचना के अन्दर बाहर के तापमान की तुलना में अच्छा तापमान बना कर रखती है।

प्रश्न 17. प्रवाह अथवा Emissions का क्या अर्थ है ?
उत्तर. मनुष्यों द्वारा की जाने वाली प्रक्रियाओं के कारण जो गैसें वातावरण की तरफ छोड़ी जाती हैं उसे प्रवाह अथवा emissions कहा जाता है। यह साधारणतया कारखानों तथा वाहनों द्वारा निकली गैसों के कारण होता है।

प्रश्न 18. पर्यावरण की दो परिभाषाएं दीजिए ।
उत्तर. (i) गिस्बर्ट के अनुसार, “पर्यावरण वह सब कुछ है जो किसी वस्तु को चारों ओर से घेरे हुए है तथा उसे प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। ”
(ii) रॉस (Ross) के अनुसार, “पर्यावरण वह बाह्य शक्ति है जो हमें प्रभावित करती है।”

प्रश्न 19. सामाजिक पारिस्थितिकी के तीन मुख्य तत्त्व बताएं ।
उत्तर. (i) भौगोलिक तत्त्व – जलवायु तापक्रम, खनिज पदार्थ, जंगल, भूमि, नदियां, पर्वत इत्यादि ।
(ii) सांस्कृतिक तत्त्व – संस्कृति के भौतिक तथा अभौतिक पक्षों से सम्बन्धित सभी प्रकार के तत्त्व सांस्कृतिक तत्त्व कहलाते हैं।
(iii) आर्थिक तत्त्व – किसी क्षेत्र में उत्पादन का रूप, मशीनों का प्रयोग, व्यवसाय की प्रकृति, उद्योगों से सम्बन्धित सुविधाएं इत्यादि इसमें शामिल होते हैं ।

इस पोस्ट में आपको environment and society class 11 notes class 11 Chapter 3. paryaavaran aur samaaj question answer Class 11 Samaj ka Bodh Notes Chapter 3. पर्यावरण और समाज Class 11 Sociology Understanding Society Chapter 3 Environment and Society Environment and Society Questions and Answers पर्यावरण और समाज के अति लघूत्तरात्मक प्रश्न पर्यावरण और समाज से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top