दहन और ज्वाला के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

दहन और ज्वाला के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

कक्षा 8 में पढा़ई करने वाले छात्रों को बता दें कि आप हमारी वेबसाइट से कक्षा 8वीं के सभी विषयों चेप्टरो के प्रश्न उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। इन प्रश्न उत्तरों का प्रयोग करके आप सभी विषयों की तैयारी आसानी से कर सकते हैं. इसलिए आज इस पोस्ट में  कक्षा 8 Science अध्याय 6 दहन और ज्वाला के क्वेश्चन आंसर दिए गए है .इन क्वेश्चन आंसर को आप ध्यानपूर्वक पढ़े ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे .अगर आपको इन प्रश्नों में दी गई जानकारी पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे .

प्रश्न 1: हमारे देश के ग्रामीण इलाकों में कौन-से ईंधन प्रचलित हैं?
उत्तर: लकड़ी, कृषि अवशेष, उपले

प्रश्न 2: किस ठोस ईंधन का ऊष्मण-ताप अधिक है: कोयला, उपले, लकड़ी?
उत्तर: कोयला

प्रश्न 3: भारत में घरों में उपयोग होने वाले तरल ईंधन का नाम लिखिए।
उत्तर: मिट्टी का तेल

प्रश्न 4: तीन तरल ईंधनों के नाम लिखें।
उत्तर: पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल

प्रश्न 5: क्या होता है जब ईंधन जलता है?
उत्तर: प्रकाश और ऊष्मा उत्पन्न होती है।

प्रश्न 6: ज्वलन ताप क्या है?
उत्तर: ज्वलन ताप वह न्यूनतम तापमान है जिस पर कोई पदार्थ ऑक्सीजन की उपस्थिति में आग पकड़ता है।

प्रश्न 7: दो बहुत कम ज्वलन ताप वाले द्रवों के नाम लिखें।
उत्तर: ईथर, अल्कोहल

प्रश्न 8: विद्युत आग को बुझाने के लिए किस प्रकार का अग्निशामक प्रयोग किया जाता है?
उत्तर: कार्बन-टेट्राक्लोराइड

प्रश्न 9: दहन का क्या अर्थ है?
उत्तर: दहन एक प्रक्रिया है जिसमें पदार्थ ऑक्सीजन में जलकर प्रकाश और ऊष्मा उत्पन्न करता है।

प्रश्न 10: ऊष्मीय मान की व्याख्या दीजिए।
उत्तर: ऊष्मीय मान वह मात्रा है जो एक किलोग्राम पदार्थ के पूर्ण दहन से प्राप्त ऊर्जा की मात्रा को दर्शाता है।

प्रश्न 11: तेलीय आगों को बुझाने के लिए कौन-सा अग्निशामक इस्तेमाल किया जाता है?
उत्तर: झाग वाला अग्निशामक

प्रश्न 12: लकड़ी से काष्ठ कोयला बेहतर ईंधन क्यों है?
उत्तर: काष्ठ कोयले का ऊष्मीय मान लकड़ी से अधिक होता है, इसलिए काष्ठ कोयला एक अच्छा ईंधन है।

प्रश्न 13: मोमबत्ती के चारों ओर के क्षेत्रों के नाम लिखें।
उत्तर: आंतरिक ठंडा क्षेत्र, मध्य क्षेत्र, बाह्य अदीप्त क्षेत्र

प्रश्न 14: अग्नि बुझाने वाले दो पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर: पानी, झाग

प्रश्न 15: कुछ ज्वलनशील पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर: कागज, लकड़ी, रसोई गैस

प्रश्न 16: ईंधन क्या है? ईंधन कौन-सी अलग-अलग अवस्थाओं में उपलब्ध है?
उत्तर: ईंधन वे पदार्थ हैं जो जलने पर प्रकाश और ताप उत्पन्न करते हैं।
ईंधन तीन अवस्थाओं में उपलब्ध होते हैं:
1. ठोस (लकड़ी, कोयला, काष्ठ कोयला)
2. तरल (पेट्रोल, मिट्टी का तेल, डीजल)
3. गैस (प्राकृतिक गैस, कोयला गैस, बायोगैस)

प्रश्न 17: दहन के लिए वायु की आवश्यकता को कैसे साबित करोगे?
उत्तर: जब एक काँच के जार को जलते हुए कोयले या लकड़ी के टुकड़े पर डालते हैं, तो वह कुछ देर बाद जलना बंद कर देता है क्योंकि ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। अगर हवा का प्रवाह बढ़ाया जाए, तो फिर से जलना शुरू हो जाता है। इससे सिद्ध होता है कि दहन के लिए ऑक्सीजन आवश्यक है।

प्रश्न 18: दुर्घटना से उत्पन्न हुई आग का नियंत्रण कैसे किया जा सकता है?
उत्तर: आग को नियंत्रित करने के लिए निम्नलिखित में से किसी एक को हटाना आवश्यक है:
(क) ऑक्सीजन की आपूर्ति को रोकना
(ख) दहनशील पदार्थ को ठंडा करना
(ग) आग को फैलने से रोकने के लिए ज्वलनशील पदार्थ को हटाना

प्रश्न 19: सुनार फेंकनी का उपयोग करने का क्या उद्देश्य है?
उत्तर: सुनार फेंकनी से ज्वाला के सबसे ऊपरी हिस्से को फेंककर सोना या चाँदी पिघलाते हैं। इससे आग की शक्ति बढ़ती है और धातु आसानी से पिघल जाती है।

प्रश्न 20: दहनशील पदार्थ अपने आप आग क्यों नहीं पकड़ते?
उत्तर: दहनशील पदार्थ अपने आप आग नहीं पकड़ते क्योंकि उनका ज्वलन ताप सामान्य तापमान से अधिक होता है।

प्रश्न 21: माचिस की तीली रगड़ने पर क्यों जलती है?
उत्तर: माचिस की तीली को खुरदरी सतह से रगड़ने पर घर्षण से ऊष्मा उत्पन्न होती है, जो माचिस की तीली के रसायनों का ज्वलन ताप बढ़ाकर उसे जलाती है।

प्रश्न 22: आग से लड़ना या आग बुझाना क्या होता है?
उत्तर: आग से लड़ना या बुझाना का अर्थ है उसे नियंत्रित करना या बुझाना। दहन के लिए ज्वलनशील पदार्थ, ऑक्सीजन और ऊष्मा की आवश्यकता होती है। आग को बुझाने के लिए वायु या ऑक्सीजन का प्रवाह रोकना चाहिए।

प्रश्न 23: आग को बुझाने के लिए आपको क्या करना चाहिए?
उत्तर: आग को बुझाने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड, पानी, रेत और अन्य सामग्री का उपयोग करना चाहिए ताकि वायु की आपूर्ति रोकी जा सके और तापमान कम किया जा सके।

इस पोस्ट में आपको  दहन और ज्वाला से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न दहन और ज्वाला प्रश्न उत्तर दहन और ज्वाला कक्षा 8 प्रश्न उत्तर दहन और ज्वाला कक्षा 8 Notes Dahan Aur Jwala Class 8 Question Answer Class 8th Science Chapter 6: दहन और ज्वाला Question से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top