भोजन एवं पोषण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

भोजन एवं पोषण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Food and Nutrition Questions and Answers – हमे स्कुल समय से ही भोजन एवं पोषण के बारे में पढ़ाया जाता है .लेकिन बहुत से विद्यार्थी उस समय ध्यान नहीं देते है .और बाद में उन्हें एग्जाम के समय दिक्कत होती है.आज सभी कॉम्पीटिशन जैसेः Banking ,SSC ,Police ,Army Navy रेलवे आदि की परीक्षाओं में भोजन एवं पोषण से रिलेटिड काफी प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए इस पोस्ट में भोजन एवं पोषण प्रश्नोत्तरी Pdf ,भोजन एवं पोषण से संबंधित प्रश्न उत्तर दिए है .यह प्रश्न हर बार परीक्षा में पूछे जाते है .इसलिए आप इन्हें अच्छे से पढ़िए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे .

प्रश्न 1. स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर को किसकी आवश्यकता होती है?
अथवा
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कैसा भोजन करना चाहिए?
उत्तर- स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर को संतुलित व पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 2. नींबू, संतरा व आँवला से कौन-सा विटामिन प्राप्त होता है? अथवा नींब में कौन-सा विटामिन विद्यमान होता है?
उत्तर- नींबू में विटामिन ‘सी’ विद्यमान होता है।

प्रश्न 3. प्रोटीन किन-किन तत्त्वों का मिश्रण है?
उत्तर- प्रोटीन कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन आदि तत्त्वों का मिश्रण है।

प्रश्न 4. अंधराता अथवा रतौंधी रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
उत्तर- अंधराता अथवा रतौंधी रोग विटामिन ‘ए’ की कमी के कारण होता है।।

प्रश्न 5. क्या कच्चा भोजन स्वास्थ्यवर्द्धक होता है?
उत्तर- नहीं, कच्चा भोजन स्वास्थ्यवर्द्धक नहीं होता।

प्रश्न 6. बेरी-बेरी रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
उत्तर- बेरी-बेरी रोग विटामिन ‘बी’ की कमी के कारण होता है।

प्रश्न 7. आयोडीन की कमी से कौन-सा रोग होता है?
उत्तर-आयोडीन की कमी से घेघा रोग होता है।

प्रश्न 8. जो विटामिन वसा में घुलनशील हैं, उनके नाम लिखें।
अथवा
वसा में घुलनशील विटामिन के नाम लिखें।
उत्तर- विटामिन ‘ए’, ‘डी’, ‘ई’, ‘के’।

प्रश्न 9. जो विटामिन पानी में घलनशील हैं, उनके नाम लिखें।
अथवा
पानी में घुलनशील विटामिन कौन-कौन से हैं?
उत्तर- विटामिन ‘बी’ कॉम्प्लेक्स और ‘सी’।

प्रश्न 10. भोजन के कौन-से अवयव शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं?
उत्तर-(i) कार्बोहाइड्रेट्स, (ii) वसा, (iii) प्रोटीन।

प्रश्न 11. वसा के कोई चार स्रोत लिखें।
उत्तर- (i) मूंगफली, (ii) सोयाबीन, (iii) घी व मक्खन, (iv) मछली का तेल।

प्रश्न 12. दालों से क्या मिलता है?
उत्तर-दालों से हमें प्रोटीन मिलता है।

प्रश्न 13. बच्चों में किस विटामिन की कमी के कारण रिकेट्स नामक रोग हो जाता है?
उत्तर- बच्चों में विटामिन ‘डी’ की कमी के कारण रिकेट्स नामक रोग हो जाता है।

प्रश्न 14. स्कर्वी रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
उत्तर- स्कर्वी रोग विटामिन ‘सी’ की कमी से होता है।

प्रश्न 15. पानी किन तत्त्वों का मिश्रण है? अथवा पानी किन दो गैसों से मिलकर बना है?
उत्तर- पानी हाइड्रोजन और ऑक्सीजन आदि तत्त्वों या गैसों का मिश्रण है।

प्रश्न 16. सूर्य की किरणों से हमें कौन-सा विटामिन प्राप्त होता है?
उत्तर- सूर्य की किरणों से हमें विटामिन ‘डी’ प्राप्त होता है।

प्रश्न 17. खून की कमी को क्या कहते हैं?
उत्तर-खून की कमी को अरक्तता (Anemia) कहते हैं।

प्रश्न 18. भोजन पकाने का सर्वोत्तम साधन कौन-सा है?
अथवा
भोजन पकाने की सबसे अच्छी विधि कौन-सी है?
उत्तर-भोजन पकाने का सर्वोत्तम साधन भाप द्वारा भोजन पकाना है।

प्रश्न 19. हमारे शरीर में कितने प्रतिशत खनिज-लवण होते हैं?
उत्तर- हमारे शरीर में 4 प्रतिशत खनिज-लवण होते हैं।

प्रश्न 20. किस खनिज-लवण की कमी से हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं?
उत्तर- कैल्शियम-फॉस्फोरस की कमी से हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं।

प्रश्न 21. हरी पत्तेदार सब्जियों में कौन-सा विटामिन पाया जाता है?
उत्तर हरो पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ‘सी’ पाया जाता है।

प्रश्न 22. रक्षात्मक आहार में कौन-से अवयव सम्मिलित होते हैं?
उत्तर- रक्षात्मक आहार में विटामिन्स व खनिज-लवण सम्मिलित होते हैं।

प्रश्न 23. कैलोरी क्या है?
उत्तर-कैलोरी कार्य करने की ऊर्जा है।

प्रश्न 24. रक्त को जमाने में सहायक विटामिन का नाम बताएँ।
उत्तर- रक्त को जमाने में सहायक विटामिन ‘के’ है।

प्रश्न 25. एक वयस्क मनुष्य के लिए कितनी कैलोरी ऊर्जा की आवश्यकता होती है?
उत्तर- एक वयस्क मनुष्य के लिए लगभग 2400 कैलोरी ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 26. रक्तहीनता या अनीमिया रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
उत्तर- रक्तहीनता या अनीमिया रोग विटामिन ‘बी’ की कमी से होता है।

प्रश्न 27. जल की कमी से होने वाली बीमारियों के नाम लिखें।
उत्तर-(i) निर्जलीकरण (Dehydraton),
(ii) पेट संबंधी बीमारियाँ; जैसे कब्ज,
(iii) लो व हाई ब्लड प्रेशर,
(iv) गठिया व एक्जिमा या खुजली का होना,
(५) यूरिन इन्फेक्शन।

प्रश्न 28. विटामिन ‘ई’ हमारे लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर- विटामिन ‘ई’ रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में सहायक है। यह सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए विटामिन ‘ई’ हमारे लिए आवश्यक है।

प्रश्न 29. पोषणहीनता से होने वाले किन्हीं दो रोगों के नाम लिखें।
उत्तर- (i) रिकेट्स, (ii) रतौंधी।

प्रश्न 30. हमें शक्ति या ऊर्जा किससे प्राप्त होती है?
उत्तर- हमें शक्ति या ऊर्जा भोजन से प्राप्त होती है।

प्रश्न 31. किस विटामिन की कमी से पुरुषों में नपुंसकता और महिलाओं में बाँझपन हो सकता है? बाँझपन किस विटामिन की कमी से होता है?
उत्तर- विटामिन ‘ई’ की कमी से पुरुषों में नपुंसकता और महिलाओं में बाँझपन हो सकता है।

प्रश्न 32. एक वाक्य में पानी की आवश्यकता के बारे में लिखें।
उत्तर-पानी हमारे शरीर के तापमान को सामान्य रखता है।

प्रश्न 33. साबुत अनाज और गिरिदार फलों में कौन-सा विटामिन विद्यमान होता है?
उत्तर-साबुत अनाज और गिरिदार फलों में विटामिन ‘बी’ विद्यमान होता है।

प्रश्न 34. रसदार एवं खट्टे फलों से कौन-सा विटामिन प्राप्त होता है?
उत्तर- रसदार एवं खट्टे फलों से विटामिन ‘सी’ प्राप्त होता है।

प्रश्न 35. प्रोटीन शब्द का अर्थ बताएँ।
उत्तर- प्रोटीन यूनानी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है-पहले आना।

प्रश्न 36. एक व्यक्ति के भोजन में प्रतिदिन प्रोटीन की कितनी मात्रा होनी चाहिए?
अथवा
एक सामान्य मनुष्य को प्रतिदिन कितने ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए?
उत्तर- एक व्यक्ति के भोजन में प्रोटीन की 70 से 100 ग्राम मात्रा होनी चाहिए।

प्रश्न 37. चिकनाई या वसा किसका रासायनिक मिश्रण है?
उत्तर- चिकनाई कार्बन, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन का रासायनिक मिश्रण है।

प्रश्न 38. चिकनाई या चर्बी कितने प्रकार की होती है?
उत्तर- चिकनाई दो प्रकार की होती है-(i) वनस्पति चिकनाई, (ii) पशु-जन्य चिकनाई।

प्रश्न 39. दमा व गठिया किस विटामिन की कमी के कारण होते हैं?
उत्तर- दमा व गठिया विटामिन ‘बी’ की कमी के कारण होते हैं।

प्रश्न 40. भोजन में सबसे अधिक मात्रा में कौन-सा तत्त्व विद्यमान होता है?
उत्तर- भोजन में सबसे अधिक मात्रा में पानी तत्त्व विद्यमान होता है।

प्रश्न 41. एक स्वस्थ व्यक्ति के भोजन में प्रतिदिन चर्बी/वसा की मात्रा कितनी होनी चाहिए?
उत्तर- एक स्वस्थ व्यक्ति के भोजन में प्रतिदिन चर्बी/वसा की मात्रा 50 से 70 ग्राम होनी चाहिए।

प्रश्न 42. विटामिन कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- विटामिन छः प्रकार के होते हैं।

प्रश्न 43. जल क्या है?
उत्तर- जल ऑक्सीजन व हाइड्रोजन का मिश्रण है जो हमारे जीवित रहने के लिए बहुत आवश्यक है।

प्रश्न 44. हमें कैसा पानी पीना चाहिए?
उत्तर- हमें शुद्ध व स्वच्छ पानी पीना चाहिए।

प्रश्न 45. जल का रासायनिक सूत्र बताएँ।
उत्तर-जल का रासायनिक सूत्र H20 है।

प्रश्न 46. दूध में चर्बी की मात्रा कितने प्रतिशत होती है?
उत्तर-दूध में चर्बी की मात्रा 3.6 प्रतिशत होती है।

प्रश्न 47. दूध में पानी की मात्रा कितने प्रतिशत होती है?
उत्तर- दूध में पानी की मात्रा 87.5 प्रतिशत होती है।

प्रश्न 48. दूध में प्रोटीन की मात्रा कितने प्रतिशत होती है?
उत्तर-दूध में प्रोटीन की मात्रा 3.4 प्रतिशत होती है।

प्रश्न 49. किस खनिज-लवण की कमी से रक्त में लाल रक्ताणुओं की कमी हो जाती है?
उत्तर-लोहे की कमी से रक्त में लाल रक्ताणुओं की कमी हो जाती है।

प्रश्न 50. कौन-सा जल सबसे शुद्ध होता है?
उत्तर-वर्षा का जल सबसे शुद्ध होता है।

प्रश्न 51. रक्त में कितने प्रतिशत जल होता है?
उत्तर- रक्त में लगभग 90 प्रतिशत जल होता है।

प्रश्न 52. पत्थरी किस विटामिन की कमी के कारण होती है?
उत्तर-पत्थरी ‘विटामिन बी’ की कमी के कारण होती है।

प्रश्न 53. हमारे शरीर में पानी की कितनी मात्रा पाई जाती है?
उत्तर- हमारे शरीर में पानी की लगभग 60 प्रतिशत मात्रा पाई जाती है।

प्रश्न 54. किस भोजन को संपूर्ण भोजन कहा जाता है?
उत्तर-दूध को संपूर्ण भोजन कहा जाता है।

प्रश्न 55. पायरिया रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
उत्तर- पायरिया रोग विटामिन ‘सी’ की कमी के कारण होता है।

प्रश्न 56. एक ग्राम वसा में कैलोरी की मात्रा कितनी होती है?
उत्तर- एक ग्राम वसा में कैलोरी की मात्रा लगभग 9 कैलोरीज होती है।

प्रश्न 57. एक ग्राम प्रोटीन में कैलोरी की मात्रा कितनी होती है?
उत्तर-एक ग्राम प्रोटीन में कैलोरी की मात्रा लगभग 4 कैलोरीज होती है।

प्रश्न 58. विटामिन ‘के’ की कमी की वजह से क्या होता है?
उत्तर- विटामिन ‘के’ की कमी की वजह से रक्त नहीं जमता।

इस पोस्ट में food and nutrition Important questions and answers food and nutrition questions and answers pdf download Nutrition Related Question Answer भोजन एवं पोषण बहुविकल्पीय प्रश्न एवं उत्तर पोषण से संबंधित प्रश्न उत्तर पोषण से सम्बंधित सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर भोजन एवं पोषण के महत्वपूर्ण प्रश्न भोजन एवं पोषण से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top