मेघ आए के बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर

मेघ आए के बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर

Class 9 Megh aaye Multiple Choice Questions Answers – कक्षा 9 परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर हम इससे संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी हमारी वेबसाइट पर देते रहते हैं अगर आप Class 9 के हिंदी विषय से रिलेटिड प्रश्न उत्तर ढूढ़ रहे है तो आज की इस पोस्ट में Class 9 Hindi Chapter 15 Megh aaye Objective Questions मेघ आए से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दे रहे हैं इन्हें आप ध्यान पूर्वक याद करे क्योंकि यह प्रश्न कक्षा 9 की परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है .इसलिए आप इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़े

NCERT Solutions For Class 9 Hindi Chapter 15 – मेघ आए

1. ‘मेघ आए’ कविता किसके द्वारा रचित है ?

(A) महादेवी वर्मा
(B) ललद्द्यद
(C) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
(D) राजेश जोशी।
उत्तर – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना।

2. मेघ कैसे आए ?

(A) बेतरतीब
(B) अस्त-व्यस्त
(C) बन-ठन कर
(D) लापरवाह बनकर।
उत्तर – बन-ठन कर।

3. हवा कैसे चली थी ?

(A) रोती हुई
(B) नाचती-गाती
(C) सब कुछ उड़ाती
(D) शोर करती।
उत्तर – नाचती-गाती।

4. दरवाजे-खिड़कियाँ किसके खुलने लगे थे ?

(A) गांव-गांव
(B) नगर-नगर
(C) गांव-नगर
(D) गली-गली।
उत्तर – गली-गली।

5. गांव में पाहुन कहां से आए थे ?

(A) विदेश से
(B) कस्बे से
(C) नगर से
(D) गांव से ही।
उत्तर – नगर से।

6. ‘गरदन उचकाए’ कौन देखने लगे थे ?

(A) वृद्ध आदमी
(B) औरतें
(C) पेड़
(D) लड़के।
उत्तर – पेड़।।

7. घाघरा उठाकर कौन भागी थी ?

(A) पत्तियां
(B) धूल
(C) छोटी लड़कियां
(D) औरतें।
उत्तर – धूल।

8. पाहुन को देख कौन ठिठका था ?

(A) नाला
(B) नदी
(C) पड़ोसिने
(D) झाड़ियां
उत्तर – नदी।

9. ‘बरस बाद सुधि लीन्हीं’ किसने कहा था ?

(A) बरगद
(B) पीपल
(C) नीम
(D) आम्।
उत्तर – पीपल।

10. किसकी ओट से लता अकुलाई थी ?

(A) खिड़की
(B) पेड़
(C) किवाड़
(D) झाड़ी।
उत्तर – किवाड़।

11. मिलन के अवसर पर क्या ढरके थे ?

(A) आंसू
(B) पसीने के कण
(C) हृदय के दुख
(D) मन के पीड़ा-भाव।
उत्तर – आंसू।

12. ‘हरसाया ताल’ क्या भरकर लाया था ?

(A) थाली
(B) लोटा
(C) परात
(D) गिलास।
उत्तर – परात।

13. चारों ओर आकाश में क्या छा गया है ?

(A) मेघ
(B) धूल
(C) अंधेरा
(D) प्रकाश।
उत्तर – मेघ।

14. नदी ने अपने मुख पर क्या सरका लिया है ?

(A) घास
(B) पत्ते
(C) घूघट
(D) केश।
उत्तर – घूघट।

15. परिवार के सदस्य परात में पानी भर कर क्यों लाते हैं ?

(A) हाथ धोने के लिए।
(B) मुँह धोने के लिए
(C) कपड़े धोने के लिए
(D) चरण धोने के लिए।
उत्तर – चरण धोने के लिए।

16. मेघ कहाँ पहुँच गए हैं ?

(A) घर के दरवाजे पर।
(B) घर के अंदर
(C) क्षितिज रूपी अटारी पर
(D) बगीचे में।
उत्तर – क्षितिज रूपी अटारी पर।

17. बिजली की तुलना किससे की गई है ?

(A) नायिका से
(B) नदी से ।
(C) वर्षा से
(D) अटारी से।
उत्तर – नायिका से।

18. ‘क्षितिज अटारी’ में अलंकार है

(A) यमक
(B) उत्प्रेक्षा
(C) रूपक
(D) श्लेष। उ
त्तर- रूपक।

19. ‘धूल भागी घाघरा उठाए’ में अलंकार है

(A) उपमा
(B) रूपक
(C) अनुप्रास
(D) मानवीकरण।
उत्तर – मानवीकरण।

20. भावों को स्वाभाविकता प्रदान करने के लिए कवि ने किन शब्दों का प्रयोग किया है ?

(A) विदेशी
(B) देशज
(C) तत्सम
(D) सांकेतिक।
उत्तर – देशज।

इस पोस्ट में आपको Megh Aaye Class 9 Question Answer मेघ आए प्रश्नोत्तर मेघ आए प्रश्न और उत्तर Class 9 Megh aaye Questions and Answers Class 9 Megh Aaye Class 9 MCQ पाठ – 15 मेघ आए MCQ Test Megh Aaye मेघ आए MCQ Questions for Class 9 Hindi Kshitij से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top