गति एवं दूरियों का मापन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

गति एवं दूरियों का मापन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

गति एवं दूरियों का मापन से संबंधित जानकारी विज्ञान विषय में पढ़ाई जाती है अगर आप भी विद्यार्थी हैं तो आपको गति एवं दूरियों का मापन से संबंधित जानकारी होनी चाहिए और अगर आप ऐसे किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जिसमें गति एवं दूरियों का मापन या विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं तो आपको गति एवं दूरियों का मापन से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी चाहिए जो भी विद्यार्थी विज्ञान की परीक्षा की तैयारी कर रहा है उसके लिए इस पोस्ट में गति एवं मापन से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न measurement and motion class 6 questions motion and measurement of distances class 6 pdf से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए हैं जो कि पहले विज्ञान की परीक्षा में पूछे जा चुके हैं.

प्रश्न 1. मापन से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर- किसी अज्ञात राशि की तुलना उसी प्रकार की ज्ञात राशि की निश्चित मात्रा से करना, मापन कहलाता है।

प्रश्न 2. मापन के मात्रक से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर- किसी मानक वस्तु के मापन को मात्रक कहते हैं।

प्रश्न 3. जिस यंत्र द्वारा कपड़े को मापते हैं, उसे क्या कहते हैं ?

उत्तर- मीटर छड़

प्रश्न 4. सब्जी का द्रव्यमान किस मात्रक में मापा जाता है ?

उत्तर- किलोग्राम में

प्रश्न 5. लंबाई के मापन के S.I. मात्रक को क्या कहते हैं ?

उत्तर- लंबाई के मापन के S.I. मात्रक को मीटर कहते हैं।

प्रश्न 6. एक सेंटीमीटर, एक मीटर का कौन-सा भाग है ?

उत्तर- एक सेंटीमीटर, एक मीटर का सौंवा भाग है। एक सेंटीमीटर (cm) = 1/100 मीटर

प्रश्न 7. एक मिलीमीटर, एक मीटर का कौन-सा भाग है ?

उत्तर- एक मिलीमीटर, एक सेंटीमीटर का दसवां भाग 1/10 है तथा एक मीटर का

1/1000 वां भाग है।

1 मिलीमीटर = 1/10 सेंटीमीटर

1 मिलीमीटर = 1/10 सेंटीमीटर

1 मीटर 1/10×1/100 = 1/1000 मीटर

प्रश्न 8. जब किन्हीं दो नगरों के मध्य में दूरी अधिक हो तो कौन-से मात्रक का प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर- जब किन्हीं दो नगरों के मध्य दूरी बहुत अधिक हो तो प्रयोग किए जाने वाले मात्रक को किलोमीटर (Km) कहते हैं।

प्रश्न 9. एक किलोमीटर में कितने मीटर होते हैं ?

उत्तर- एक किलोमीटर में 1000 मीटर होते हैं।

.: 1 किलोमीटर = 1000 मीटर

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन-सा लंबाई का मानक मात्रक है ?
(क) डेसीमीटर
(ख) सेंटीमीटर
(ग) मिलीमीटर
(घ) मीटर।

उत्तर- (घ) मीटर

प्रश्न 11. आप अपनी छाती को मापने के लिए किस प्रकार का पैमाना प्रयोग करेंगे ?

उत्तर- मापने वाला फीता।

प्रश्न 12. ठीक मापन के लिए कौन-सी चीजें आवश्यक हैं ?

उत्तर- बहुत ही अधिक संवेदनशील यंत्र तथा छोटे मापन जैसे मिलीग्राम, मिलीमीटर मिलीलिटर तथा सेकिंड इत्यादि आवश्यक हैं।

प्रश्न 13. एक किंवटल में कितने किलोग्राम होते हैं ?

उत्तर- एक क्विटल में एक सौ (100) किलोग्राम होते हैं।

अर्थात् 1 क्विटल = 100 किलोग्राम।

प्रश्न 14. एक मीट्रिक टन कितने किंवटल का होता है ?

उत्तर- 1 मीट्रिक टन = 10 क्विटल।

प्रश्न 15. लकड़ी के पैमाने से लकड़ी के गुटके की लंबाई को मापते समय कौनसी सावधानियां आप बरतोगे ?

उत्तर- लकड़ी के पैमाने से लकड़ी के गुटके की लंबाई मापते समय, पैमाने को इस तरह रखा जाता है कि उसका सिरा गुटके के किनारे से छुए।

प्रश्न 16. निम्नलिखित हालातों में दूरी मापने के मात्रक बताओ ।
(क) आदमी का कद
(ख) पहाड़ी की चोटी की ऊँचाई
(ग) मुंबई तथा पुणे की बीच दूरी।

उत्तर- (क) सेंटीमीटर, (ख) मीटर, (ग) किलोमीटर।।

प्रश्न 17. दैनिक जीवन में प्रयुक्त द्रव्यमान का साधारण मात्रक क्या है ? द्रव्यमा के दो छोटे तथा दो बड़े मात्रक बताओ।

उत्तर- दैनिक जीवन में प्रयुक्त द्रव्यमान का साधारण मात्रक किलोग्राम है। ग्राम तथ मिलीग्राम द्रव्यमान के छोटे मात्रक हैं जबकि किंवटल तथा मीट्रिक टन द्रव्यमान के बड़े मात्रक हैं।

प्रश्न 18. चार मूल राशियों के नाम बताओ।

उत्तर- (i) द्रव्यमान, (ii) दूरी, (iii) समय (iv) तापमान।

प्रश्न 19. क्षेत्रफल से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर- क्षेत्रफल-किसी वस्तु की सतह के मापन को उस वस्तु का क्षेत्रफल कहते

प्रश्न 20. लंबाई का S.I. मात्रक बताइए।

उत्तर- लंबाई का S.I. मात्रक मीटर है।

प्रश्न 21. दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी दर्शाने के लिए आप लंबाई को कौन-सा मात्रक उपयोग करेंगे ?

उत्तर- किलोमीटर। ।

प्रश्न 22. लंबाई के निम्न मात्रकों को उनके बढ़ते हुए क्रम में लिखिए-मीटर सेंटीमीटर, किलोमीटर, मिलीमीटर, मीटर।।

उत्तर- मिलीमीटर < सेंटीमीटर < मीटर < किलोमीटर।

प्रश्न 23. द्रव्यमान के निम्न मात्रकों को उनके घटते हुए क्रम में लिखिएकिलोग्राम, क्विटल, मिलीग्राम, ग्राम।

उत्तर- क्विटल > किलोग्राम > ग्राम > मिलीग्राम।

प्रश्न 25. किसी सीधी सड़क पर चलते हुए वाहनों की गति किस प्रकार की होती

उत्तर- रेखीय गति।

प्रश्न 26. किसी साइकिल के पहिए की गति किस प्रकार की होती है ?

उत्तर- घूर्णन गति या वर्तुल गति।

प्रश्न 27. किसी वस्तु को एक कमानी से लटकाया जाता है और फिर उसे नीचे खींचकर छोड़ दिया जाता है। वस्तु द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली गति किस प्रकार की है ?

उत्तर- वस्तु रेखीय गति करती है।

प्रश्न 28. तीन प्रकार की गतियों के नाम लिखिए।

उत्तर– तीन प्रकार की गतियां इस प्रकार हैं

(i) रेखीय गति
(ii) आवर्ती गति
(iii) घूर्णन गति।

प्रश्न 29. सरल रेखीय गति के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर- (i) स्वतंत्र रूप से गिर रहा पत्थर।
(ii) बंदूक से निकली हुई गोली की गति।

प्रश्न 30. सिलाई मशीन पर कपड़ा सीते समय दर्जी के पैर किस प्रकार की गति करते हैं ?

उत्तर- दोलन गति।

प्रश्न 31. वर्तुल गति के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर- (i) चलता हुआ छत का पंखा।
(ii) पृथ्वी का अपने अक्ष के गिर्द घूमना

प्रश्न 32. निम्नलिखित को विभिन्न प्रकार की गतियों में वर्गीकृत कीजिए
(i) सीधी समतल सड़क पर किसी साइकिल सवार की गति।
(i) वायलिन के किसी कंपित तार की गति।
(iii) घड़ी की सुइयों की गति।
(iv) नीचे गिरते हुए पत्थर की गति।

उत्तर- (i) रेखीय गति
(ii) दोलन गति
(iii) घूर्णन गति
(iv) रेखीय गति।

प्रश्न 33. किसी सड़क पर चलने वाले वाहन किस प्रकार की गति करते हैं ?

उत्तर- सड़क पर चलने वाले वाहन सरल रेखीय गति करते हैं।

प्रश्न 34. झूले में बैठी लड़की किस प्रकार की गति करती है ?

उत्तर- झूले में बैठी लड़की दोलन गति करती है।

प्रश्न 35. वृक्ष से गिरते हुए फल पर किस प्रकार का बल कार्य करता है ?

उत्तर- वृक्ष से गिरते हुए फल पर गुरुत्व बल कार्य करता है।

प्रश्न 36. सूर्य के चारों ओर घूमते हुए पृथ्वी किस प्रकार की गति करती है ?

उत्तर- सूर्य के चारों ओर घूमते हुए पृथ्वी आवर्ती गति करती है।

प्रश्न 37. चलते हुए छत वाले पंखे की गति किस प्रकार की है ?

उत्तर- वृत्ताकार गति

प्रश्न 38. रिक्त स्थान भरें –

(i) एक वस्तु की दूसरी वस्तु के मुकाबले में स्थिति के लगातार परिवर्तन को ….. कहते हैं।
(ii) जब वस्तु सरल रेखा में गति करती है, तो इसे ……………… गति कहते हैं।
(iii) ……………… गति वह है जिसमें वस्तु बिना अपनी अवस्था बदले अपने अक्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।

उत्तर- (i) गति (ii) रेखीय (iii) घूर्णन।।

प्रश्न 39. स्तंभ’क’ में दी गई गतियों को स्तंभ’ख’ में दी गई उदाहरणों के साथ। मिलाओ-
स्तंभ’क’स्तंभ ‘ख’
(i) रेखीय गति

(ii) दोलन गति

(iii) वृत्ताकार गति

(iv) आवर्ती गति

(v) घूर्णन गति

(vi) आवृत्ति मूलक गति

(क) आँख की पलकों का झपकना

(ख) चंद्रमा की पृथ्वी के गिर्द गति

(ग) घूमते हुए पहिए की गति

(घ) चलती हुई कार

(ङ) झूले की गति ।

(च) घड़ी की सूई के शिखर की गति।

उत्तर- (i)-(घ), (ii)–(ङ), (iii)–(च), (i):–(ख), (v)(ग), (vi)—(क) ।

इस पोस्ट में आपको motion and measurement of distances class 6 questions and answers motion and measurement of distances class 6 worksheet with answers class 6 science chapter 10 question answer गति से संबंधित प्रश्न class 6 science chapter 10 in hindi class 6 science chapter 10 notes class 6 science chapter 10 question answer motion and measurement of distances class 6 notes से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं अगर आपको यह फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें और अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके बताएं.

1 thought on “गति एवं दूरियों का मापन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top