कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2023

कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2023

Class 8 Social Science Model Paper 2023 Class 8 Social Science Sample Paper 2022 -23 कक्षा 8वीं सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र : – कक्षा 8 हिंदी विषय की तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को प्रैक्टिस सेट ,मॉडल पेपर ,क्वेश्चन पेपर इत्यादि से तैयारी करनी चाहिए .इससे उम्मीदवार की परीक्षा की तैयारी अच्छे से हो जाती और उन्हें मालूम हो जाता है की इसमें कैसे प्रश्न आते है . इसलिए Class 8 Social Science की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में Class 8 Social Science Question Paper नीचे दिया गया है इस पेपर में जो प्रश्न उत्तर दिए गए ,उन्हें अच्छे से पढ़े यह प्रश्न आगे परीक्षा में भी आ सकते है

विषय-सामाजिक विज्ञान

कक्षा-आठवीं

समय : 3 घंटे] [ पूर्णांक : 80

निर्देश-
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्नों के अंक उनके सामने दर्शाए गए हैं।
• प्रश्न संख्या 1 से 15 तक सही उत्तर छाँटकर लिखें। ,
• भारत के मानचित्र को भरकर अपनी उत्तर पुस्तिका के साथ अवश्य नत्थी करें।

Q 1. हैदर अली कहाँ का शासक था ?
(क) अवध
ख) बंगाल
(ग) दिल्ली
(घ) मैसूर
Ans. मैसूर

Q 2. 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था ?
(क) सैनिकों का अपमान किया जाना
(ख) सैनिकों को कम वेतन दिया जाना
(ग) सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाया जाना
(घ) चर्बी वाले कारतूसों का दिया जाना
Ans. चर्बी वाले कारतूसों का दिया जाना

Q 3. 1830 से 1857 के बीच के काल को दिल्ली के किस काल के नाम से जाना जाता है?
(क) पुनर्जागरण काल
(ख) औपनिवेशिक काल
(ग) अंधकार काल
(घ) औद्योगिक काल
Ans.

Q 4. भारत में अंग्रेजी शिक्षा का जनक माना जाता है
(क) गाँधी जी को
(ख) टैगोर को
(ग) मैकॉले को
(घ) चार्ल्स वुड को
Ans. मैकॉले को

Q 5. बंगाल के रैयतों का नील विद्रोह आरंभ हुआ
(क) मार्च, 1859 में
(ख) जून, 1859 में
(ग) मार्च, 1861 में
(घ) मई, 1962 में
Ans. जून, 1859 में

Q 6. अंग्रेज़ों के आने से पहले आदिवासी मुखियाओं की विशेषता थी
(क) उनके पास औरों से ज्यादा आर्थिक ताकत होती थी
(ख) वे अपने इलाके पर नियंत्रण रखते थे ।
(ग) उनकी अपनी पुलिस होती थी
(घ) उपरोक्त सभी
Ans. उपरोक्त सभी

Q 7. जैव संसाधन नहीं है
(क) मनुष्य
(ख) चट्टान
(ग) पेड़-पौधे
(घ) पशु-पक्षी
Ans. चट्टान

Q 8. मृदा निर्माण को प्रभावित करने वाला कारक नहीं है
(क) धन की उपलब्धता
(ख) जलवायु
(ग) वर्षा
(घ) समय
Ans. धन की उपलब्धता

Q 9. निम्नलिखित में से कौन विश्व में तौबे का अग्रणी उत्पादक है?
(क) बोलीविया
(ख) चिली
(ग) घाना
(घ) जिंबाब्वे
Ans. चिली

Q 10. कृषि किस प्रकार की क्रिया है?
(क) प्राथमिक
(ख) द्वितीयक
(ग) तृतीयक
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. प्राथमिक

Q 11. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संविधान सभा के गठन की माँग पहली बार कब की थी?
(क) 1940
(ख) 1934
(ग) 1945
(घ) 1947
Ans. 1934

Q 12. राज्य विधानसभा के सदस्य को क्या कहते हैं?
(क) एम०एल०ए०
(ख) एम०पी०
(ग) एम०सी०
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. एम०एल०ए०

Q 13. ग्रामीण इलाकों में कितने प्रतिशत आदिवासी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करते हैं?
(क) 40 प्रतिशत
(ख) 45 प्रतिशत
(घ) 35 प्रतिशत
(ग) 50 प्रतिशत
Ans. 45 प्रतिशत

Q 14. जलापूर्ति का काम केवल मात्र किसके हाथों में होना चाहिए?
(क) सरकार
(ख) निजी कंपनियाँ
(ग) सरकार और निजी कंपनियों का संयुक्त दायित्व
(घ) जलापूर्ति का काम किसी के द्वारा भी नहीं किया जाना चाहिए
Ans.

Q 15. दिल्ली में डीजल चालित वाहनों के स्थान पर किस ईंधन से चलने वाले वाहन चलाए गए?
(क) पेट्रोल
(ख) सी०एन०जी०
(ग) बिजली
(घ) कोयला
Ans. सी०एन०जी०

Q 16. भूमि के स्थायी बंदोबस्त के भारतीय किसानों पर पड़ने वाले तीन प्रमुख प्रभाव लिखें।

Ans.

Q 17. आगरिया कौन होते थे?

Ans. अगरिया लोहा बनाने वाले लोगों का एक समुदाय था। ये लोग लोहा गलने की कला में निपुण थे।

Q 18. एक कारण बताइए कि आजादी के बाद भी भारत में अंग्रेज़ी क्यों जारी रही?

Ans. संविधान सभा में भाषा के सवाल पर बड़ी तीखी बहस हुई। बहुत-से लोगों का मानना था कि अंग्रेज़ों के साथ अंग्रेज़ी भाषा को भी विदाई दे देनी चाहिए। उनका कहना था कि अंग्रेज़ी के स्थान पर हिंदी को अपनाया जाना चाहिए। किंतु जो लोग हिंदी नहीं बोलते थे उनकी राय अलग थी। संविधान सभा में बोलते हुए टी०टी० कृष्णामचारी ने “दक्षिण के लोगों की ओर से चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन पर हिंदी थोपी गई तो वहाँ के बहुत-से लोग भारत से अलग हो जाएँगे। इस विवाद से बचने के लिए आखिरकार बीच का रास्ता निकाल लिया गया। संविधान निर्माताओं ने हिंदी को भारत की “राजभाषा” का दर्जा दिया जबकि अदालतों, सेवाओं, विभिन्न राज्यों के बीच संचार आदि के लिए अंग्रेज़ी के प्रयोग का निर्णय लिया गया।

Q 19. लौह और अलौह खनिज में अंतर स्पष्ट कीजिए।

Ans.

लौह खनिजअलौह खनिज
लौह खनिज में लोहा होता हैं जैसे- अयस्क , मैगनीज,

क्रोमाईत |

अलौह खनिज में लोहा नही होता है जैसे- सोना ,चाँदी ,ताँबा ,सीसा |

Q 20. औद्योगिक क्षेत्र किसे कहते हैं?

Ans. “औद्योगिक क्षेत्र” एक भौगोलिक शब्द है जो उस क्षेत्र का वर्णन करता है जहां औद्योगिक संचालन अपेक्षाकृत उच्च प्रतिशत स्थान पर कब्जा करते हैं और वहां निर्मित औद्योगिक व्यापार और शिल्प के निर्यात का आम तौर पर उच्च स्तर भी होता है ।

Q 21. कपास उद्योग मुंबई में तेजी से क्यों विकसित हुआ है?

Ans. कपास उद्योग मुम्बई में तेजी से विकसित हुआ। पहली सफल पंजीकृत वस्त्र मिल मुम्बई में स्थापित की गई थी। कपास उद्योग मुम्बई में तेजी से विकसित हुआ इसके कई कारण थे, जैसे—कोष्ण आर्द्र जलवायु, मशीन आयात के लिए पत्तन, कच्चे माल की पर्याप्त उपलब्धता, दक्ष कारीगरों की उपलब्धता आदि। मुम्बई महत्त्वपूर्ण समुद्री मार्गों से जुड़ा हुआ है अतः वस्त्रों के निर्यात के लिए भी मुम्बई पत्तन सबसे अनुकूल है।

Q 22. भारतीय धर्म निरपेक्षता क्या है?

Ans. भारतीय संविधान सभी को अपने धार्मिक विश्वासों और तौर-तरीकों को अपनाने की पूरी छूट देता है। सबके लिए समान धार्मिक स्वतंत्रता के इस विचार को ध्यान में रखते हुए भारतीय राज्य ने धर्म और राज्य की शक्ति को एक-दूसरे से अलग रखने की रणनीति अपनाई है। धर्म को राज्य से अलग रखने की इसी अवधारणा को धर्मनिरपेक्षता कहा जाता है।

Q 23. घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को नए कानून से कौन-कौन से दो नए अधिकार प्राप्त हुए हैं?

Ans. जब परिवार का कोई पुरुष सदस्य (आमतौर पर पति) घर की किसी औरत (आमतौर पर पत्नी) के साथ मारपीट करता है, उसे चोट पहुँचाता है या मारपीट अथवा चोट की धमकी देता है औरत को यह नुकसान शारीरिक मारपीट या भावनात्मक शोषण के कारण पहुँच सकता है यह शोषण मौखिक यौन या फिर आर्थिक भी हो सकता है।

नए कानून द्वारा महिलाओं को अधिकार-

1. यह कानून एक साझे मकान में रहने के महिलाओं के अधिकार को मान्यता देता है।

2. किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ महिलाएँ सुरक्षा का आदेश प्राप्त कर सका हैं।

Q 24. सर्वोच्च न्यायालय से आप क्या समझते हैं?

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 25. जनसुविधाएँ क्या होती हैं?

Ans. जनसुविधाओं का संबंध हमारी बुनियादी ज़रूरतों से होता है। भारतीय संविधान में पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि अधिकारों को जीवन के अधिकार का हिस्सा माना गया है। इस प्रकार सरकार की एक अहम ज़िम्मेदारी यह बनती है कि वह प्रत्येक व्यक्ति को पर्याप्त जनसुविधाएं मुहैया करवाए।

Q 26. भारतीय वस्त्रोद्योग को अपने शुरुआती सालों में किन समस्याओं से जूझना पड़ा ?

Ans. भारतीय वस्त्रोद्योग को अपने शुरुआती सालों में निम्नलिखित समस्याओं से जूझना पड़ा

(1) ब्रिटिश कपड़े के साथ प्रतियोगिता अपने आरंभिक सालों में भारतीय वस्त्रोद्योग के सामने एक प्रमुख समस्या यह थी कि इसे इंग्लैंड से आए कम कीमत के साथ प्रतियोगिता करनी पड़ी जो कि इसके लिए बहुत घाटे वाली रही।
(2) ब्रिटिश नीतियाँ अधिकतर देशों की सरकारें अपने देश में आयातित वस्तुओं पर सीमा-शुल्क लगाकर अपने देश के उद्योगों को संरक्षण प्रदान करती थी लेकिन भारत में सत्तासीन ब्रिटिश सरकार ने आयातित माल पर कोई सीमा-शुल्क नहीं लगाया इससे भारतीय वस्त्रोद्योग को बहुत क्षति हुई।
(3) लेकिन प्रथम विश्व युद्ध (1914) के समय में जब ब्रिटेन से भारत में कपड़े के आयात में कमी आई तो भारतीय वस्त्रोद्योग को अधिक उत्पादन करने का प्रोत्साहन मिला।

Q 27. महात्मा गाँधी बच्चों को हस्तकलाएँ क्यों सिखाना चाहते थे?

Ans. महात्मा गाँधी जी का कहना था कि शिक्षा से व्यक्ति का दिमाग और आत्मा विकसित होनी चाहिए। उनकी राय में केवल साक्षरता यानी पढ़ने और लिखने की क्षमता पा लेना ही शिक्षा नहीं होती। इसके लिए तो लोगों को हाथ से काम करना पड़ता है, कला सीखनी पड़ती है और यह जानना पड़ता है कि विभिन्न चीजें किस प्रकार काम करती हैं। इससे उनका मस्तिष्क और समझने की क्षमता, दोनों विकसित होंगे। इसलिए गाँधी जी बच्चों को हस्तकलाएँ सिखाना चाहते थे ताकि वे जीवन में स्वाबलंबी बन सकें।

Q 28. ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना के बारे में आप क्या जानते हैं?

Ans. ईस्ट इण्डिया कम्पनी एक निजी व्यापारिक कम्पनी थी, जिसने 1600 ई. में शाही अधिकार पत्र द्वारा व्यापार करने का अधिकार प्राप्त कर लिया था। इसकी स्थापना 1600 ई. के अन्तिम दिन महारानी एलिजाबेथ प्रथम के एक घोषणापत्र द्वारा हुई थी।

Q 29. आपके अनुसार कुछ कलाकार एक राष्ट्रीय कला शैली क्यों विकसित करना चाहते थे?

Ans. कुछ कलाकार एक राष्ट्रीय कला को विकसित करना चाहते थे क्योंकि उन्होंने रवि वर्मा की कला को नकल आधारित और पश्चिमी रंग-ढंग की कहकर खारिज कर दिया और ऐलान किया कि इस तरह कि शैली राष्ट्र के प्राचीन मिथिकों और जनश्रुतियों को चित्रित करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

उनका मानना था कि पेंटिंग की असली भारतीय शैली गैर-पश्चिमी कला परंपराओं पर आधारित होना चाहिए और उसे पूर्वी दुनिया के आध्यात्मिक तत्व को पकड़ना चाहिए ।

Q 30. दिए गए विश्व के मानचित्र पर तीन लौह-इस्पात उत्पादक क्षेत्रों को दर्शाइए।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 31. लिंग अनुपात में विषमताएँ क्यों हैं?

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 32. उत्पादों के आधार पर उद्योगों का उदाहरण सहित वर्गीकरण कीजिए।

Ans. उद्योगों का वर्गीकरण आधार :
(1) कच्चे माल के स्रोत के आधार पर-इस आधार पर उद्योगों को दो वर्गों में विभजित किया जाता है।
(क) कृषि आधारित उद्योग-सुती वस्त्र, ऊनी वस्त्र, पटसन, रेशमी वस्त्र, रबड़, चीनी, कगज, लाख तथा वनस्पति तेल आदि ।
(ख) खनिज आधारित उद्योग-लौह इस्पात, सीमेंट, मोटर गाड़ी, मशीन, पेट्रोरसायन, इलैक्ट्रिकल्स तथा इलैक्ट्रोनिक्स आदि ।
(ii) प्रमुख भूमिका के आधार पर(क) आधारभूत उद्योग-लौह इस्पात उद्योग, सीमेंअ उद्योग। (ख) उपभोक्ता उद्योग-चीनी, कागज, पंखे तथा लाई मशीन आदि ।
(iii) पूँजी निवेश के आधार पर-इस आधार पर उद्योगों को दो वर्गों में विभाजित किया जाता है (क) लघु उद्योग (ख) वृहत् उद्योग ।
(iv) स्वामित्व के आधार पर : इस आधार पर इसे चार वर्गों में विभाजित किया जा सकता है
(क) सार्वजनिक क्षेत्र, (ख) निजी क्षेत्र, (ग) संयुक्त उद्योग तथा (घ) सहकारी उद्योग।

Q 33. मौलिक अधिकारों का क्या अर्थ है?

Ans. मौलिक अधिकार उन अधिकारों को कहा जाता है जो व्यक्ति के जीवन के लिये मौलिक होने के कारण संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदान किये जाते हैं और जिनमें राज्य द्वार हस्तक्षेप नही किया जा सकता। ये ऐसे अधिकार हैं जो व्यक्ति के व्यक्तित्व के पूर्ण विकास के लिये आवश्यक हैं और जिनके बिना मनुष्य अपना पूर्ण विकास नही कर सकता। ये अधिकार कई करणों से मौलिक हैं-

1. इन अधिकारों को मौलिक इसलिये कहा जाता है क्योंकि इन्हे देश के संविधान में स्थान दिया गया है तथा संविधान में संशोधन की प्रक्रिया के अतिरिक्त उनमें किसी प्रकार का संशोधन नही किया जा सकता।

2. ये अधिकार व्यक्ति के प्रत्येक पक्ष के विकास हेतु मूल रूप में आवश्यक हैं, इनके अभाव में व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास अवरुद्ध हो जायेगा।

3. इन अधिकारों का उल्लंघन नही किया जा सकता।

4. मौलिक अधिकार न्याय योग्य हैं तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से प्राप्त होते है।

Q 34. आरक्षण की नीति किस तरह काम करती है?

Ans. देशभर की सभी राज्य सरकारों के पास अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़ी व अतिपिछड़ी जातियों की अपनी-अपनी सूचियाँ हैं। इसी तरह की एक सूची केन्द्र सरकार के पास भी होती है। जो विद्यार्थी शैक्षणिक संस्थान में दाखिले के लिए या जो उम्मीदवार सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन देते हैं, उन्हें जाति और जनजाति प्रमाण-पत्र के रूप में अपनी जाति या जनजाति का सबूत देना होता है। अगर कोई खास दलित जाति या जनजाति सरकारी सूची में है तो उस जाति या जनजाति का उम्मीदवार आरक्षण का लाभ उठा सकता है।

Q 35. हाशियाकरण के प्रमुख कारण कौन-कौन से हैं?

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 36. स्थायी बंदोबस्त के मुख्य पहलुओं का वर्णन कीजिए। महालवारी व्यवस्था स्थायी बंदोबस्त के मुकाबले कैसे अलग थी?

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 37. कृषि को मुख्य रूप से कितने वर्गों में बांटा जा सकता है? निर्वाह कृषि के विभिन्न रूपों का विस्तार से वर्णन
कीजिए।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

Q 38. राज्यसभा और लोकसभा की शक्तियों में अंतर स्पष्ट करें।

Ans. विद्यार्थी स्वयं करे

कक्षा 8 हिंदी मॉडल पेपर 2023

इस पोस्ट में आपको Class 8 Samajik Vigyan Model Paper 2024 Class 8th social science question paper class 8 social science model paper 2022 class 8 social science question paper 2023 pdf class 8 sst question paper class 8 social science question paper in hindi कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर 2023 कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान वार्षिक परिक्षा प्रश्न पत्र 2024 कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान का पेपर Class 8 Social Science Model Paper Solution 2022 से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर अभी भी इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top